Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: सड़क सुरक्षा समिति की मासिक बैठक का आयोजन

मुज़फ्फरनगर। जिलाधिकारी सीबी सिंह की अध्यक्षता में सड़क सुरक्षा समिति की मासिक बैठक का आयोजन किया गया एवं अधीनस्थों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। डीएम ने सभी स्कूल वाहनों की जांच कराकर उनके फिटनेस सर्टीफिकेट बनवाने के साथ हाईवे की टूटी सडकों की मरम्मत के आदेश दिए।

कलेक्ट्रेट परिसर स्थित लोकवाणी सभागार में जिला अधिकारी चंद्र भूषण सिंह की अध्यक्षता में सड़क सुरक्षा समिति की मासिक बैठक आहूत की गई। जिसमें जिलाधिकारी ने जिला विद्यालय निरीक्षक को निर्देश दिया कि जनपद में संचालित सभी स्कूलों के वाहनों का फिटनेस प्रमाण पत्र बनवाए जाएं एवं उनकी जांच भी आवश्यक रूप से करा ली जाए।

नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया मेरठ को निर्देश दिए किस शाहपुर, जानसठ के हाईवे की टूटी हुई रोड की मरम्मत की जाए एवं रम्बल स्ट्रिप का निर्माण कराया जाए साथ ही साथ खतौली भैंसी मोड़ पर डायवर्जन को सही करते हुए रंबल स्ट्रिप बनाई जाए।

गन्ना अधिकारी को निर्देश दिए कि शुगर मिल में चलने वाली समस्त ट्रक, ट्रैक्टर, ट्रॉली की फिटनेस जांच एवं लाइट रिफ्लेक्टर भी लगाई जाए जिससे रात में चलने पर किसी प्रकार की समस्या ना हो। पुलिस अधीक्षक यातायात को निर्देशित किया कि जनपद में अवैध रूप से तेज़ आवाज वाले साइलेंसर चलाने वाले वाहनों की चेकिंग की जाए तथा चालान रिपोर्ट कार्यालय में उपलब्ध कराई जाए।

इस बैठक में अपर जिलाधिकारी प्रशासन श्री अमित सिंह, नगर मजिस्ट्रेट श्री अभिषेक सिंह, सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी श्री विनीत मिश्र एवं अन्य जनपद स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21372 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

thirteen − 4 =