Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: निकाय चुनाव 2024 के चुनाव का सेमीफाइनल हैः हरेन्द्र मलिक, प्रशासन पारदर्शिता पूर्ण मतगणना कराये चुनाव

मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) महावीर चौक स्थित सपा कार्यालय पर सपा, रालोद एवं असपा गठबंधन ने संयुक्त रूप से आयोजित प्रेसवार्ता मे कहा कि प्रशासन पूर्णतः निष्पक्षता से कार्य करे। सपा के राष्ट्रीय महासचिव पूर्व सांसद हरेन्द्र मलिक ने कहा कि जिस तरह प्रशासन ने मतदान का कार्य अच्छी निष्पक्षता से सम्पन्न कराया है।

उसी प्रकार मतगणना का कार्य भी पूरी तरह पारदर्शिता एवं निष्पक्षता से होना चाहिए। श्री मलिक ने कहा कि नगरपालिका का चुनाव गठबंधन ने पूरी ताकत से लडा है और यह एक तरह से 2024 में होने वाले चुनाव का सेमीफाइनल है।

उन्होने कहा कि सत्ता पक्ष द्वारा अनर्गल प्रचार किया जा रहा है। इससे गठबंधन कार्यकर्ता घबराने वाले नही हैं। हमारा एक एक कार्यकर्ता पूरे उत्साह के साथ मतगणना मे हिस्सा लेगा। जनता का जो फैसला आएगा वह हमें स्वीकार होगा। असपा जिलाध्यक्ष जगदीश पाल ने कहा कि प्रशासन मतगणना निष्पक्षता से कराये। गठबंधन प्रत्याशी लवली शर्मा के पति सपा नेता राकेश शर्मा ने कहा कि हमारा कार्यकर्ता पूरी तरह उत्साहित है तथा हमे अच्छी तरह से जीत मिलेगी।

रालोद विधायक अनिल कुमार ने कहा कि प्रशासन से यह उम्मीद है कि जिस प्रकार उन्होने मतदान मे निष्पक्षता बरती है। उसी प्रकार से मतगणना मे भी पारदर्शिता बरती जाए। सपा जिलाध्यक्ष जिया चौधरी ने कहा कि हमने प्रशासन को आगाह कर दिया है कि मतगणना मे किसी प्रकार की गडबडी नही होनी चाहिए।

गठबंधन प्रत्याशी को हर वर्ग का समर्थन मिला है। प्रशासन ने बताया है कि मतगणना के दौरान सीसीटीवी कैमरे लगवाये गए हैं साथ ही मतगणना की वीडियोग्राफी भी करायी जाएगी।
प्रेसवार्ता मे सपा के नगर अध्यक्ष पुष्पेन्द्र त्यागी बोबी,सोमपाल भाटी, सलीम मलिक, साजिद हसन,शमशेर, गोल्डी आदि मौजूद रहे।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21775 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

5 + four =