Muzaffarnagar News: पालिकाध्यक्ष अंजु अग्रवाल स्वंय निकली अतिक्रमण हटवाने
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) नगर पालिका चेयरपर्सन अंजु अग्रवाल ने गुरुवार को शहर का भ्रमण कर अपने सामने अतिक्रमण हटवाया। उन्होंने जीटी रोड पर पशु चिकित्सालय के सामने हो रहे जल भराव की निकासी पुलिया तुड़वाकर कराई। साथ ही निर्देशित किया कि सीएमओ कार्यालय से लेकर पाल धर्मशाला तक आरसीसी डिवाइडर का निर्माण कराकर ग्रीनरी लगवाई जाए। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग कर्मियों को भी प्रातः ७ से पहले ही डलाव घरों से कूड़ा निस्तारण के निर्देश दिये।
अंजु अग्रवाल ने मौजूदगी में कराई निकासी-पालिका चेयरपर्सन अंजु अग्रवाल गुरुवार सुबह शहर के भ्रमण को निकली। उन्होंने अवैध अतिक्रमण स्वयं हटाने के निर्देश दुकानदारों को दिये। निर्देशित किया कि अन्यथा की स्थिति में पालिका सख्त कदम उठाएगी। जीटी रोड पर पशु चिकित्सालय के सामने उन्होंने जल भराव की स्थिति देखी तो मौके पर ही निकासी के निर्देश दिये। पालिका चेयरपर्सन ने अपने सामने हथोड़े से टूटी पुलिया का मलबा हटवाकर सड़क पर जमा हो रहे गंदे जल की निकासी कराई।
डिवाइडर का निर्माण कर लगेगी ग्रीनरी-नगर पालिका चेयरपर्सन अंजु अग्रवाल ने सीएमओ कार्यालय के समाने जीटी रोड पर बीच सड़क डिवाइडर की स्थित जर्जर देखी तो वह निर्माण विभाग पर नाराज हुई। उन्होंने मौके पर पालिका निर्माण विभाग अवर अभियंता कपिल कुमार को बुलाकर पाल धर्मशाला तक आरसीसी डिवाइडर निर्माण के लिए एस्टीमेट तैयार कराने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि एस्टीमेट तैयार कराकर संस्तुति उपरांत निर्माण प्रारंभी किया जाए। डिवाइडर पर ग्रीनरी की भी व्यवस्था की जाए।
सुबह ७ से पहले करें कूड़ा निस्तारण-पालिका चेयरपर्सन अंजु अग्रवाल ने मौके पर मौजूद स्टोर लिपिक एवं कूड़ा वाहन चालको को अस्पताल के बाहर से जेसीबी एवं डंपर के माध्यम से कूड़ा हटवाने के पश्चात निर्देश दिए की प्रतिदिन सुबह ७ः०० बजे से पहले ही कूड़ा गाड़ियां एवं जेसीबी से निस्तारण के लिए कूड़ा डलाव घरों पर पहुंच जाना चाहिए। बताया कि वह प्रतिदिन निरीक्षण करेंगी और यदि ऐसा नहीं पाया जाता तो संबंधित के विरुद्ध तत्काल प्रभाव से कार्रवाई की जाएगी।
निरीक्षण में अधिकारी, सभासद रहे मौजूद-निरीक्षण में सभासद अरविंद धनगर, अब्दुल सत्तार, नौशाद कुरेशी, नदीम खान, अन्नु कुरेशी के अलावा जेई निर्माण कपिल कुमार एवं मनोज बालियान, संदीप यादव, कैलाश नारायण लिपिक तथा स्टेनो अध्यक्ष गोपाल त्यागी, अवनीश कुमार, संदीप मित्तल तथा क्षेत्रीय नागरिक गण मौजूद रहे।

