Muzaffarnagar News: प्रत्येक माह की 15 को निःक्षय दिवस मनेगा: सीएमओ
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) मिशन निदेशक, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, उ०प्र० लखनऊ के पत्र दिनांक २१ नवम्बर, २०२२ के द्वारा जनपद में प्रत्येक माह की १५ तारीख को प्रदेश की समस्त स्वास्थ्य इकाईयों पर निःक्षय दिवस संचालित किया जाना है।
उपरोक्त के क्रम में जनपद में प्रथम निःक्षय दिवस मनाया गया। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा० एम०एस० फौजदार एवं जिला क्षय रोग अधिकारी डा० लोकेष चन्द्र गुप्ता ने संयुक्त रूप से जिला चिकित्सालय में टीबी लैब में निःक्षय दिवस के अवसर पर फीता काटकर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया।
जिला क्षय रोग अधिकारी ने सभी से अपील की कि निःक्षय दिवस के अवसर पर ओपीडी से न्यूनतम १० प्रतिशत स्पूटम जांच हेतु सैम्पल भेजे जायें एवं जो रोगी किसी कारण से इलाज छोड़ चुके हैं उनको पुनः इलाज पर लाने हेतु प्रयास करें।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने जनपदवासियों से अपील की प्रत्येक माह १५ तारीख को मनाये जाने वाले निःक्षय दिवस को उत्सव की तरह मनायें और बलगम की जांच अधिक से अधिक करायें ताकि जनपद मुजफ्फरनगर टी०बी० से जल्द से जल्द मुक्त हो सके। इस अवसर पर अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ राजीव निगम, जिला स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी डॉ गीतांजलि वर्मा सहित टी०बी० चिकित्सालय का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।

