Muzaffarnagar News: राष्ट्रीय हिंदू शक्ति संगठन के कावड़ शिविर का शुभारंभ, हिंदू धर्म की रक्षा के शस्त्र धारण करना चाहिए-यतिनरसिंहनंद गिरी म
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) राष्ट्रीय हिंदू शक्ति संगठन के कावड़ शिविर का शुभारंभ सवरुप प्लाजा रुड़की रोड पर हुआ। मुख्य अतिथि के रूप में यतिनरसिंहनंद गिरी महामंडलेश्वर महंत श्री पंच दशनाम जूना अखाड़ा रहे।विशेष अतिथि के रुप में उधोगपति व समाजसेवी भीम सैन कंसल व सरिता शर्मा अरोरा राष्टीय अध्यक्ष राष्ट्रीय हिंदू शक्ति संगठन श्री प्रमोद जैन समाज सेवी रहे। इस अवसर पर बोलते हुए यति नरसिंहा नंद गिरी ने कहा कि हिंदू धर्म की रक्षा के शस्त्र धारण करना चाहिए।
जनसंख्या असंतुलन से बचने के लिए और हिंदू धर्म को बचाने के लिए अधिक से अधिक बच्चे पैदा करने चाहिए तभी जिहादियों के इस देश की रक्षा की जा सकती है उन्होंने यह भी कहा कि निस्वार्थ भाव से राष्ट्रीय हिंदू शक्ति संगठन हरिद्वार से गंगा का पवित्र जल लेकर आने वाले कावडियो की सेवा कर रहा है जो कि सराहनीय कार्य हे।
इस अवसर पर सरिता शर्मा अरोड़ा ने कहा कि स्वामी जी राष्टीय हिंदू शक्ति संगठन के कांवड़ सेवा शिविर में आए हम उनका हार्दिक स्वागत करते हैं और आभार व्यक्त करते हैं उन्होंने कहा कि हिंदुओं को एकजुट होकर जिहादियों का मुकाबला करना चाहिए।
उन्होंने कहा कि हरिद्वार से गंगा का पवित्र जल लेकर आने वाले कांवरियों से मुजफ्फरनगर की पवित्र भूमि शिव मय हो जाती है. इस अवसर पर हिंदू शक्ति संगठन के सभी कार्यकर्ता पूरे मनोयोग के साथ सेवा करते हैं उस काअन्य कोई उदाहरण नहीं मिलता है इस अवसर पर संजय अरोरा ने कहा कि हिंदू शक्ति संगठन पूर्ण रूप से यती नरसिंहानंद सरस्वती महाराज के साथ है
उन्होंने कहा कि हरिद्वार से गंगा का पवित्र जल लेने वाले कांवड़ियों की सभी हिंदू शक्ति संगठन के कार्यकर्ता पूर्ण मनोयोग और मनो भाव से सेवा करते है
इस अवसर पर मुख्य रूप से प्रवीण जैन, विपिन शर्मा, सुनील वर्मा, सोनू माहेश्वरी, अमरीश शर्मा, राजकुमार गर्ग, मनोज शर्मा, कन्हैया शर्मा, संजीव मलिक, अंकित पाल, संजीव शर्मा, ठाकुर अनुराग, जगदीश मोदी, राजू जैन, प्रमोद वर्मा, सरदार जागन सिंह, अनिरुद्ध शर्मा, श्याम वर्मा, नवीन त्यागी, राजू पाल, निरुपमा गोयल, आकाश शर्मा, ओम शर्मा, भव्य शर्मा, दीपक मलिक, अनुभव शर्मा, सचिन तिवारी, संजय ठाकुर, सीमा ठाकुर, चौधरी शिवपाल सिंह आदि उपस्थित रहे।

