Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: वृक्षारोपण समारोह एवं पारिवारिक सभा का आयोजन

मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar  News)भारत विकास परिषद समृद्धि द्वारा सांस्कृतिक सप्ताह के अंतर्गत दूसरा कार्य वृक्षारोपण समारोह के रूप मे धूमधाम से एक पारिवारिक सभा के रूप मे देवभूमि ग्रीन भोपा रोड पर किया गया। विशेष सानिंध्य डॉ आर के सिंह (प्रांतीय महासचिव) शशिकांत मित्तल ( जिला समन्वयक) श्री अतिन संगल ( जिला सह समन्वयक) का प्राप्त हुआ

जिनका पटका पहनाकर शाखा द्वारा स्वागत किया गया । कार्यक्रम चेयरमैन डॉ प्रवेश कुमार एवं सुमित रोहल द्वारा पौधों एव स्वादिष्ट नाश्ते की व्यवस्था की गई। समयबद्धता पुरस्कार २ परिवारों को भी कार्यक्रम चेयरमैन द्वारा दिये गए। शाखा संरक्षक विनोद संगल एवं सुरेंद्र अग्रवाल प्रेरणा स्रोत प्रांतीय उपाध्यक्ष सेवा नवीन सिंघल द्वारा पर्यावरण संरक्षण पर अपने विचार रखे।

शाखा अध्यक्ष अरविंद गुप्ता एवं सचिव पंकज बंसल द्वारा सभी का आभार प्रकट किया गया। शाखा सदस्य अजय गुप्ता राजेन्द्र सिंघल मनोज जैन अतुल ऐरन मोहन लाल मित्तल प्रदीप गर्ग बृजमोहन सिंघल अमर माहेश्वरी मनोज तायल आशीष अग्रवाल अचिन अग्रवाल अशोक संगल अनिल प्रकाश बंसल कौशल कृष्ण अग्रवाल अजय अग्रवाल उपस्थित रहे।

महिला शक्ति से नीरा सिंघल टीना अग्रवाल नीलम गुप्ता गरिमा गुप्ता स्वीटी बंसल शालिनी तायल सुमन अग्रवाल मीनाक्षी रोहल अनु कर्णवाल उपस्थित रही। कोषाध्यक्ष -विवेक मित्तल महिला संयोजिका -अंजू मित्तल द्वारा सभी को पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रेरित किया गया।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21425 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

3 × four =