Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: ओबीसी मोर्चा ने BJP को जिताने हेतु मोर्चा संभाला- विजय वर्मा

Muzaffarnagar News: भाजपा कार्यालय पर पिछड़ा वर्ग जिलाध्यक्ष सुंदर पाल ने एक मीटिंग आहूत की जिसमें रूपेंद्र सैनी क्षेत्रीय महामंत्री ओबीसी मोर्चा, हरीश अहलावत क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य संजय धीमान , रामकुमार कश्यप प्रदेश, हरपाल महार, जयकरण गुर्जर जिला महामंत्री, मनोज पांचाल जिला महामंत्री,विजय वर्मा जिला मंत्री आदि नेताओं ने जिला कार्यकारिणी, मंडल अध्यक्षों एवं मंडल महामंत्रिओं से चुनाव के समय सभी बातों व काम को छोड़कर केवल भारतीय जनता पार्टी को जिताने के लिए कार्य करने का आह्वान किया

सभी विधानसभा पर ओबीसी मोर्चा द्वारा शतप्रतिशत मतदान बीजेपी के पक्ष में कराकर मुख्यमंत्री योगी जी को दोबारा से मुख्यमंत्री बना कर भारतीय जनता पार्टी की सरकार लाएं।

सुंदर पाल जिला अध्यक्ष ने व्यवस्थित तरीके से जिला कार्यकारिणी एवं मंडल अध्यक्षों की टीमों का गठन कर उनको विधानसभा में जाने हेतु उत्साहित दिया और आह्वान किया कि सभी लोग आने वाली 10 फरवरी तक अपने सभी कार्यों को छोड़कर अधिक से अधिक समय अपने अपने लोगो में जाकर जन संपर्क करें और भारतीय जनता पार्टी को विजयी बनाने में सहयोग करें।

मीटिंग में धीर सिंह, सुबोध सैनी, बिजेंद्र पांचाल, परमेश देवी, सचिन प्रजापति, प्रवीण पाल, नवनीत पाल, देवेंद्र पाल, नरेंद्र प्रजापति, प्रदीप सैनी, इंद्र कुमार प्रजापति, जोगिंदर जॉनी, समर पाल, अमरजीत संदीप कुमार आदि पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Shyama Charan Panwar

एस0सी0 पंवार (वरिष्ठ अधिवक्ता) टीम के निदेशक हैं, समाचार और विज्ञापन अनुभाग के लिए जिम्मेदार हैं। पंवार, सी.सी.एस. विश्वविद्यालय (मेरठ)से विज्ञान और कानून में स्नातक हैं. पंवार "पत्रकार पुरम सहकारी आवास समिति लि0" के पूर्व निदेशक हैं। उन्हें पत्रकारिता क्षेत्र में 29 से अधिक वर्षों का अनुभव है। संपर्क ई.मेल- [email protected]

Shyama Charan Panwar has 357 posts and counting. See all posts by Shyama Charan Panwar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

four × 5 =