Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: ओबीसी मोर्चा द्वारा भाजपा सदस्यता में तेजी लाने का अभियान जारी- विजय वर्मा

Muzaffarnagar News:आज दिनांक 15 11 21 को कूकड़ा केशव मंडल एवं ए टू जेड चौराहे पर जिला ओबीसी मोर्चा द्वारा दो अलग-अलग भाजपा सदस्यता अभियान के कैंपों का आयोजन किया गया जिसका शुभारंभ श्री विजय शुक्ला जी जिला अध्यक्ष भाजपा, विजय वर्मा जिला मीडिया प्रभारी, मनोज पांचाल जिला महामंत्री, मनोज पाल मंडल अध्यक्ष कूकड़ा, डॉक्टर जगपाल सिंह मंडल अध्यक्ष नई मंडी, रविंद्र पाल मंडल उपाध्यक्ष, तरुण पाल, हरेंद्र पाल, पपिंदर आदि लोगों की उपस्थिति में किया गया।

जनपद के यशस्वी जिलाध्यक्ष श्री विजय शुक्ला जी ने स्वयं काउंटर पर बैठकर लोगों से संपर्क किया तथा उनसे मोबाइल मांग कर स्वयं उनके मोबाइल से मिस कॉल देकर उनको सदस्य बनाया एवं अपने हाथों से लिस्ट में उनका नाम अंकित कर, लोगों को एक उदाहरण दिया इस समय भारतीय जनता पार्टी के प्रत्येक कार्यकर्ताओं को स्वयं धरती पर आकर काम करना होगा

तभी भाजपा सरकार पूर्ण बहुमत से आएगी और वहां उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं को उन्होंने गुरु मंत्र दिया की प्रत्येक भाजपा पदाधिकारी अपने अपने क्षेत्र में अपने अपने कार्यों को 100% जिम्मेदारी के साथ पूरा करें तो कोई माई का लाल भारतीय जनता पार्टी हो पूर्ण बहुमत से आने से नहीं रोक सकता।

विजय वर्मा एवं मनोज पांचाल ने भी मंडल अध्यक्ष एवं अन्य पदाधिकारी को संबोधित किया और कहा की जिला पिछड़ा मोर्चा भाजपा को जिताने में पूरी पूरी मेहनत करेगा और ओबीसी वोट भाजपा को डलवाने का प्रयास करेगा।

जिला ओबीसी मोर्चा प्रत्येक दिन अलग अलग जगहों पर कैंपों का आयोजन कर भाजपा सदस्यता अभियान को तेज करने में अग्रसर भूमिका अदा करेगा।

Shyama Charan Panwar

एस0सी0 पंवार (वरिष्ठ अधिवक्ता) टीम के निदेशक हैं, समाचार और विज्ञापन अनुभाग के लिए जिम्मेदार हैं। पंवार, सी.सी.एस. विश्वविद्यालय (मेरठ)से विज्ञान और कानून में स्नातक हैं. पंवार "पत्रकार पुरम सहकारी आवास समिति लि0" के पूर्व निदेशक हैं। उन्हें पत्रकारिता क्षेत्र में 29 से अधिक वर्षों का अनुभव है। संपर्क ई.मेल- [email protected]

Shyama Charan Panwar has 353 posts and counting. See all posts by Shyama Charan Panwar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

11 + three =