उत्तर प्रदेश

Kanpur News: गणेश शंकर विद्यार्थी मेडिकल कॉलेज में प्रोफेसर डॉक्टर पत्नी को बेरहमी से पीटा

Kanpur News : नवाबगंज थाना क्षेत्र में रहने वाली डॉक्टर पारुल सिंह के वायरल वीडियो (Dr. Parul Singh Ka Video) ने कानपुर शहर और सोशल मीडिया पर हड़कंप मचा दिया है। इस वीडियो में पारुल ने पति (Dr. Parul Singh Ke Pati) की दरिंदगी को सबके सामने रखा है। जिसे देखकर हर कोई सिहर उठा है। पत्नी के साथ दरिंदगी करने वाला पतिभी डाक्टर है। दोनों पति पत्नी कानपुर के गणेश शंकर विद्यार्थी मेडिकल कॉलेज में प्रोफेसर हैं।

डॉक्टर पारुल सिंह ने सुबह एक लगभग 2 मिनट का वीडियो (Dr. Parul Singh Ka Video) जारी करके अपने पति सिद्धार्थ सिंह पर आरोप लगाया है कि सिद्धार्थ और उनके परिवार वालों ने मिलकर उन्हें जमकर पीटा और उन्हें घर से बाहर निकाल दिया, जिसके बाद उन्होंने पहले तो ऐसा न करने की लाख मिन्नतें की और खुद के बचाव के लाख प्रयास किए।

लेकिन उनके पति (Dr. Parul Singh Ke Pati) और उसके घर वालों पर जब उनकी किसी भी फरियाद का कोई असर नहीं हुआ तो हार मानकर डॉक्टर पारुल (Dr. Parul Singh Ke Pati) ने अपने साथ हो रहे अत्याचार की सूचना पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस मामले की जाँच में जुट गई है।

वीडियो वायरल होने के बाद डॉक्टर पारुल के पिता ने बताया कि पारुल और सिद्धार्थ दोनों ही कानपुर के गणेश शंकर विद्यार्थी मेडिकल कॉलेज के प्रोफेसर हैं। दोनों की शादी हुए 17 साल बीत चुके हैं।

दोनों के एक 15 साल की बेटी है और 10 साल का बेटा है, लेकिन सिद्धार्थ अक्सर पारुल को पीटते हैं और आज सुबह भी पारुल के साथ मारपीट की है। पारुल के परिवार वाले अपनी बेटी के साथ हुई इस दरिंदगी पर बेटी के साथ खड़े हैं। 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21452 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

two × three =