Muzaffarnagar News: धरने की चेतावनी पर बिजली विभाग ने किसानों की कई समस्याओं का कराया समाधान
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। भारतीय किसान यूनियन अम्बावत के जिला अध्यक्ष मो शाह आलम के आदेशानुसार २४जून को किसानों नेबसेडा बिजली घर का घेराव करने की चेतावनी दी थी ।
जिसके चलते बिजली विभाग में हड़कम मच गया बसेड़ा बिजली घर के जेई साहब ने आनंन फानन में जिला अध्यक्ष मोहम्मद शाह आलम से किसानों की समस्याओं के समाधन का आश्वासन दिया। शाह आलम के नेतृत्व में संगठन का एक प्रतिनिधि मंडल बिजली विभाग के अधिकारियों से बैठकर वार्ता की और क्षेत्र के किसानों की समस्याओं से अवगत कराया तो बसेड़ा बिजली घर के जेई ने कुछ समस्याओं का तत्काल प्रभाव से समाधान किया और कुछ समस्याओं से उच्च अधिकारियों को अवगत करा कर बहुत जल्द समाधान का आश्वासन दिया तथा किसानो की मांग को लेकर एक मांग पत्र भी सौंपा।
मांग इस प्रकार सभी गांवो में कैंप लगाकर बिजली के गलत बिलों को सही करा जाए। बिजली के खराब मीटरों को तत्काल बदलवाया जाए, बिजली की कटौती बंद की जाए, जंगल ट्यूबवेल की बिजली सुचारु रुप से पूरी दी जाए। गांव कासमपूर नई बस्ती में नया ट्रांसफार्मर लगाया जाए और ईसी के साथ धरने को स्थगित किया गया।
इस मौके पर जिला सचिव ऊबैद चौधरी, सदर तहसील अध्यक्ष चौधरी गुलबहार, पूरकाजी ब्लाक अध्यक्ष सालिम त्यागी, पूरकाजी यूवा ब्लाक अध्यक्ष सुरेंद्र उर्फ सोनू मुख्या, पूरकाजी ब्लाक महासचिव अमित कुमार, बसेड़ा ग्राम अध्यक्ष मोहम्मद उमर, कासमपूर ग्राम अध्यक्ष चौधरी अफजाल, छपार ग्राम अध्यक्ष मूनना, ग्राम प्रभारी सूलेमान चौधरी आदि मौजूद रहे।

