Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: उज्जवला २.० – पात्रों को गैस सिलेंडर, गैस का चूल्हा, पाइप, रेगुलेटर आदि निशुल्क वितरित किए

मुजफ्फरनगर। Muzaffarnagar News:  गरीब कल्याण दिवस पर नेशनल गैस सर्विस द्वारा कुकड़ा मंडी पीएनबी बैक के बराबर में उज्जवला २.० का एक केम्प लगाया गया, जिसमें मुख्य अतिथि कपिल देव अग्रवाल ( उत्तर प्रदेश सरकार राज्य मंत्री ) व व्यपारी नेता जितेंद्र कुच्छल, भारत पेट्रोलियम कॉरपो. लिमिटेड के सेल्स अधिकारी वरुण कुमारी, अजय कुमार (प्रबन्धक नेशनल गैस सर्विस) उपस्थित रहे.

 मंत्री कपिलदेव अग्रवाल  द्वारा ४६ पात्रों को गैस सिलेंडर, गैस का चूल्हा, पाइप, रेगुलेटर आदि निशुल्क वितरित किए गए. अजय कुमार ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने उज्जवला योजना के जो पात्र है जो गरीबी रेखा से अपना जीवन व्यतीत कर रहे है, जिसने अपना गैस का फार्म नही भरा है वे पात्र आकर नेशनल गैस एजेंसी, महावीर चौक. डॉ बंसल के सामने अपने फार्म जमा कर सकते है.

ऑक्सीजन प्लान्ट-333 एल.पी.एम. का लोकार्पण किया
बुढाना। विधायक उमेश मलिक द्वारा गणमान्य लोगो की मौजूदगी में सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बुढाना में ऑक्सीजन प्लान्ट-333 एल.पी.एम. का लोकार्पण किया गया। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला, एसडीएम बुढाना अजय अम्बष्ट, सीओ बुढाना विनय कुमार गौतम व इंस्पैक्टर बुढाना संजीव कुमार सहित क्षेत्र के गणमान्य लोग व पुलिस तथा प्रशासनिक अधिकारीगण मौजूद रहे।

25 सितंबर गरीब कल्याण दिवस के रूप में मनाया
मुजफ्फरनगर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा २५ सितंबर गरीब कल्याण दिवस के रूप में मनाया जा रहा है जिसके अंतर्गत सभी विकास खंड ब्लाकों पर सरकार की चल रही समस्त योजनाओं का मेला एवं प्रदर्शनी लगाई गई हैं। लाभार्थियों को विभिन्न विभागों द्वारा लाभ प्रदान करा गया। आज इसी क्रम में मोरना ब्लॉक में जिला पंचायत अध्यक्ष डॉक्टर वीरपाल निरवाल , जिले की ओर से अचिंत मित्तल, ब्लाक प्रमुख अनिल राठी, एडीओ पंचायत एवं समस्त अधिकारीगण अन्य विभागों के मौजूद रहे।

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21436 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

sixteen − 11 =