Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News- शीतलहर का प्रकोप लगातार जारी

मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। शीतलहर ने अपनी चपेट में लिया हुआ है। ठंडी हवा चल रही है और वातावरण में आद्रता ९८प्रतिशत पर पहुंच गई है। सुबह का तापमान ५.६ डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। कक्षा ९ से १२वीं कक्षा तक के छात्र-छात्राओं को ठंड में ही स्कूल जाने के लिए मजबूर होना पड़ा।
ठंड का मौसम लोगों की परेशानियां बढ़ा रहा है।

कक्षा ९ से १२वीं तक के बच्चों को कालेज जाना पड़ रहा है। समय परिवर्तन के बावजूद छात्र-छात्राओं को राहत नहीं मिली है। बुधवार सुबह भी कोहरा छाया रहा। शीत लहर ने काम पर जाने वालों की मुश्किलों में बढ़ोतरी कर दी।

५.६ डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया तापमान

ठंडी हवा में ही लोगों को घर से बाहर निकलना पड़ा। सुबह का तापमान ५.६ डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हालांकि मंगलवार के मुकाबले बुधवार सुबह तापमान के आधार पर राहत महसूस की गई। लेकिन शीतलहर से राहत न मिल पाने के कारण दिक्कतें जस की तस रही।

अधिकतम तापमान में हुई बढ़ोतरी

ठंड से लोगों को राहत नहीं मिल रही। बावजूद दोपहर के समय धूप निकलने से लोगों की मुश्किलें जरूर कम हो रही हैं। सोमवार को अधिकतम तापमान १३.८ डिग्री दर्ज किया गया था जिसमें मंगलवार को बढ़ोतरी हुई। मंगलवार को अधिकतम तापमान १५.८ डिग्री रहा। तापमान मैं २ डिग्री बढ़ोतरी से लोगों को काफी राहत महसूस हुई ।बुधवार सुबह आसमान में कोहरा छाया रहा। धूप न निकलने से लोगों को मुश्किलों का सामना करना पड़ा। लोगों ने अलाव जलाकर गर्मी हासिल की। छोटे बच्चे घरों में ही दुबके रहे।

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 20117 posts and counting. See all posts by News-Desk

Avatar Of News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

fifteen + eight =