Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: वैदिक पुत्री पाठशाला इन्टर कॉलेज मुजफ्फरनगर में चित्रकला प्रदर्शनी का आयोजन

मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) काकोरी ट्रेन एक्शन शताब्दी समारोह के अंतर्गत वैदिक पुत्री पाठशाला इन्टर कॉलेज मुजफ्फरनगर में उत्तर प्रदेश सरकार में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री अनिल कुमार तथा जिलाधिकारी अरविंद मलप्पा बंगारी एवं मुख्य विकास अधिकारी संदीप भागिया ने चित्रकला प्रदर्शनी का अवलोकन किया

इस अवसर पर एडीएम(एफ) गजेन्द्र सिंह जिला विकास अधिकारी मत्स्य नाथ द्वेदी,जिला विद्यालय निरीक्षक राजेश कुमार श्रीवास ने अवलोकन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्य डॉ राजेश कुमारी, राजकीय इण्टर कालेज मुजफ्फरनगर से अनिल कुमार,एम एम इन्टर कॉलेज मुजफ्फरनगर से डॉ अनिल सैनी ने बाल चित्रकारों द्वारा बनाई गई कला कृतियां की भूरी भूरी प्रशंसा की।

कार्यक्रम में के के इन्टर कॉलेज बघरा मुजफ्फरनगर के कला प्रवक्ता अशोक कुमार, डी ए वी इंटर कालेज के कला प्रवक्ता प्रवीण कुमार सैनी तथा अशोक कुमार ने लाइव पेंटिंग का डेमोस्ट्रेशन दिया। 

डी ए वी इण्टर कॉलेज मुजफ्फरनगर के छात्र तेजस, मो० तालिब, तरुण राजकीय इण्टर कालेज मुजफ्फरनगर के विशु, जैद, निशांत उत्सव ने कला प्रदर्शनी में प्रतिभाग किया एस डी कन्या इन्टर कॉलेज मुजफ्फरनगर झांसी की रानी की चित्रकला प्रवक्ता डॉक्टर ऋतु चावला तथा राधिका पाण्डेय आयुषी प्रजापति, जाहन्वी यादव,निहारिका नामदेव,लविष्का,आंचल साहू,कनक सैनी,अनुष्का, नन्दनी एस डी मैनेजमेंट से स्वीटी महली, भव्या शर्मा, कार्तिक,ईशा,मानसी नामदेव,श्री राम कॉलेज मुजफ्फरनगर से प्राची शर्मा ने अपनी पेंटिंग की प्रदर्शनी लगाई, कार्यक्रम का संचालन शैली रंजन विशेष उपस्थिति आशीष द्वेदी,डॉक्टर ,तथा विकास शर्मा, द्वारा सभी चित्रकारों का आभार प्रकट किया।

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 21142 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

twenty − sixteen =