Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: गांव दाहोड़ में बिटौडो में आग से हड़कम्प

मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) जनपद के थाना खतौली क्षेत्र के गांव दाहोड़ में अज्ञात कारणों के चलते आधा दर्जन बिटौडो में आग लग गई। आग की सूचना जैसे ही क्षेत्र में फैली लोगों मे हड़कंप मच गया। आस पास के लोगों के द्वारा घटना के संबंध में थाना खतौली पुलिस व दमकल विभाग को सूचना दी गयी।

जिसके पश्चात थाना खतौली पुलिस व अग्निशमन विभाग की टीम ने मौके पर पहुँच बड़े ही मुश्किल से आग पर काबू पाया। वही थाना खतौली पुलिस के द्वारा बिटौडो में लगी आग की जांच शुरू कर दी है। वही इस आग की घटना के सम्बंध में खतौली सीओ राम आशीष यादव ने जानकारी देते हुए बताया कि थाना खतौली क्षेत्र के दाहोड में बिटौडो में आग लगने की सूचना प्राप्त हुई

जैसे ही सूचना मिली तो थाना खतौली पुलिस व दमकल विभाग की टीम ने मौके पर पहुँच आग पर काबू पाया गया। वहां देखा गया कि ६ बिटौड़े पूरी तरह जलकर खत्म हो गए। पीड़ित की तरफ से तहरीर दी गयी है,जिसमें थाना खतौली पुलिस ने सुसंगत धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया गया है। जल्द ही इस मुकदमे का निस्तारण किया जाएगा।

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21267 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

eighteen − sixteen =