Muzaffarnagar News: सोशल मीडिया पर पिस्टल के साथ युवक का फोटो वायरल
Muzaffarnagar News: सोशल साइट पर हथियारों का प्रदर्शन युवाओं के लिए फैशन बन गया है। आए दिन सोशल मीडिया पर हथियारों के साथ फोटो अपलोड करने के किस्से सामने आ रहे है। युवाओं का इस तरह फोटो अपलोड करना ना केवल उनके भविष्य को खराब कर रहा है बल्कि अपराध को भी बढ़ावा मिल रहा है।
ताजा मामला शहर कोतवाली से सामने आया है जहां एक युवक ने अपनी गुंडई का प्रदर्शन करते हुए पिस्टल के साथ सोशल मीडिया पर फोटो अपलोड किया।
जो चर्चा का विषय बना हुआ है और जमकर वायरल हो रहा है। वायरल फोटो शहर कोतवाली के ग्रीन एप्पल मार्केट का बताया जा रहा है और फोटो वायरल करने वाला युवक शहर कोतवाली निवासी बताया जा रहा है।

