वैश्विक

पुलिस के मानवतावादी व्यवहार बढ़ाने की दिशा की ओर कार्य करें- Rakesh Asthana

पुलिस आयुक्त Rakesh Asthana ने  विशेष आयुक्त डॉ मुकेश चंद्रा को निर्देश दिया है कि वह पुलिस के मानवतावादी व्यवहार बढ़ाने की दिशा की ओर कार्य करें। इसके तहत जल्द ही पुलिसकर्मियों को जन्मदिन, शादी की सालगिरह, परिवार के लोगों के जन्मदिन और त्योहारों व अन्य मौकों पर छुट्टी दी जाएगी।

दरअसल, रेलवे उपायुक्त द्वारा किए जा रहे इस कार्य की सराहना करते हुए पुलिस आयुक्त राकेश अस्थाना ने इस दिल्ली पुलिस की अन्य यूनिट में भी लागू करने के लिए कहा है। दिल्ली पुलिस में लंबी डयूटी करने वाले पुलिसकर्मी अधिकांश त्योहार अपने परिवार के साथ नहीं मना पाते। इस दिन उनकी ड्यूटी होती है और वह परिवार से दूर रहते हैं। लेकिन इसकी जगह अब परिवार में जन्मदिन एवं सालगिरह मनाने के लिए उन्हें छुट्टी दी जाएगी।

डॉ मुकेश चंद्र द्वारा जारी निर्देश के मुताबिक आयुक्त राकेश अस्थाना विभिन्न यूनिट द्वारा किये जा रहे कार्यों की जानकारी ले रहे हैं। इस दौरान रेलवे उपायुक्त हरेंद्र सिंह द्वारा उन्हें बताया गया कि वह रेलवे पुलिस में तैनात पुलिसकर्मियों के जन्मदिन एवं सालगिरह पर उन्हें बधाई के साथ छुट्टी देते हैं। उनका प्रयास रहता है कि यह दिन पुलिसकर्मी अपने परिवार के साथ रहें। उन्होंने पुलिस आयुक्त को बताया कि वह खुद ऐसे पुलिसकर्मियों को कॉल कर बधाई देते हैं जिससे उन्हें अच्छा महसूस होता है।

आयुक्त ने लिखा है कि उपायुक्त का यह प्रयास पुलिसकर्मियों के लिए बहुत सुकून देने वाला है।आयुक्त का पद संभालने के बाद से वह प्रयास कर रहे हैं कि पुलिसकर्मियों की परेशानियों को कम किया जा सके ताकि वह बेहतर काम कर सकें।

पुलिसकर्मी जब अपना या अपने परिवार के सदस्यों का जन्मदिन साथ मनाएंगे तो उन्हें बेहद खुशी होगी। राकेश अस्थाना ने दिल्ली पुलिस की सभी यूनिट को निर्देश दिए हैं कि वह अपने यहां काम करने वाले पुलिसकर्मियों का डेटा तैयार करें, इसमें उनका जन्मदिन, उनकी सालगिरह एवं बच्चों के जन्मदिन की तिथि अंकित की जाए।

 

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21452 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

9 + twenty =