Muzaffarnagar News: विधानसभा चुनावों को लेकर सक्रिय हुई पुलिस- शराब सहित तस्कर गिरफ्तार
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) ने पिछले बारह घंटों में विभिन्न स्थानों पर छापे मारकर कई शराब की भट्टिया जब्त की है इसके अलावा भारी मात्रा में अवैध शराब भी बरामद की है। पुलिस सूत्रों ने जानकारी देते हुए बताया कि शहर कोतवाली पुलिस ने काली नदी के पास छापामारकर अवैध रूप सेकच्ची शराब बना रहे चरथावल थाना क्षेत्र के गांव पावटी निवासी सन्नी पुत्र तेजपाल को 1890 लीटर कच्ची शराब व उपकरणोंके साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी का एक साथी मौके से भागने में सफल हो गया।
इसके अलावा ककरौली पुलिस ने गांव भुआपुर के जंगल में छापा मारकर वहां कच्ची शराब बना रहे खतौली निवासी अंकुर पुत्र सुंदर को 550 लीटर कच्ची शराब व अन्य उपकरणों के साथ गिरफ्तार किया है। रतनपुरी पुलिस ने मथेडी के जंगल में शराब बना रहे मंसूरपुर थाना क्षेत्र के गांव सराय निवासी अमित पुत्र श्रीपाल को सैकडों लीटर शराब व उपकरणों के साथ गिरफ्तार किया है।
वहीं ४० पेटी अवैध देशी शराब व ०१ सैन्ट्रो कार सहित ०१ तस्कर अभियुक्त गिरफ्तार किया। थाना तितावी पुलिस द्वारा ढोलरा अड्डा से ०१ सैन्ट्रो कार में अवैध शराब को जब्त करते हुए ०१ अवैध शराब तस्कर अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया। पुलिस पूछताछ में वसीम पुत्र अयूब निवासी बरनावी थाना कैराना जनपद शामली। जिसके कब्जे से ४० पेटी (२००० पव्वे) अवैध देशी शराब- हरियाणा मार्का (कीमत लगभग १.५ लाख रुपये), ०१ सैन्ट्रो कार (घटना में प्रयुक्त) बरामद किया। अभियुक्त द्वारा चुनाव के दृष्टिगत हरियाणा से तस्करी कर शराब को लाया गया था।
इसके अलावा तितावी पुलिस ने हरियाणा से तस्करी कर लाई गयी एक लाख रूपये की शराब बरामद की है। पुलिस ने बताया कि सैन्टरों कार से चालीस पेटी देशी शराब लेकर आ रहे शामली जनपद के कैराना थाना क्षेत्र के गांव बरनावी निवासी वसीम पुत्र अयूब को गिरफ्तार किया गया है।
खतौली पुलिस ने जानसठ बस स्टेंड के पास से ककरौली के गांव तेवडा निवासी जागम पुत्र जमील को 175 लीटर कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर सभी आरोपियों को जेल भेज दिया है।

