Muzaffarnagar News: नई मन्डी कोतवाली पुलिस ने 12 जुआरी पकडे
Muzaffarnagar News:मुजफफरनगर। नई मन्डी कोतवाली पुलिस ने क्षेत्र मे गश्त के दौरान मिली सूचना के आधार पर जुआ खेल रहे 12 आरोपियों को हिरासत मे लेते हुए कार्यवाही सुनिश्चित की।
एसएसपी अभिषेक यादव के निर्देशो के चलते अपराधो पर रोकथाम वअपराधियो के खिलाफ चल रहे अभियान विशेष के तहत नई मन्डी कोतवाल अनिल कप्परवान की मौजूदगी मे चल रहे चैकिंग/तलाशी अभियान के बीच मुखबीर की सूचना पर पुलिस ने जानसठ रोड स्थित
निकटवर्ती गांव शेरनगर निवासी नूरमौहम्मद के घर पर छापामारी करते हुए 12 जुआरियों एजाज,प्रवीन, ब्रजपाल उर्फ अरूण, अफसर अली, मौ.आरिफ, जाहिद उर्फ टिंकू, नूर मौहम्मद, असलम उर्फ भटटू, उमर मौ., अली हसन, सुनील, एजाज, जावेद, राजीव को हिरासत मे लेते हुए पूछताछ शुरू की।

