Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: जहीर फारूकी को भाकियू प्रदेश महासचिव बनाये जाने पर समर्थको में खुशी की लहर

Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर। भारतीय किसान यूनियन के द्वारा उत्तर प्रदेश कमेटी की नये सिरे से घोषणा कर दी है। इसमें ६ महासचिव मनोनीत किये गये हैं। जिनमें पुरकाजी नगर पंचायत के चेयरमैन जहीर फारूकी एडवोकेट का नाम भी शामिल हैं।

भाकियू में जहीर फारूकी को इस बड़ी जिम्मेदारी मिलने पर उनके समर्थकों में खुशी का वातावरण बना हुआ है। भाकियू की नई प्रदेश कमेटी में ६ महासचिव के साथ ही १५ सचिव और अन्य पदाधिकारियों के नाम का ऐलान कर दिया गया है।

भारतीय किसान यूनियन की प्रदेश की सभी कार्यकारिणी भंग चल रही थी, भाकियू प्रदेश अध्यक्ष राजबीर सिंह जादौन ने प्रदेश कार्यकारिणी का गठन किया है। जिसमे जनपद मुजफ्फरनगर से पुरकाजी चेयरमैन जहीर फ़ारूक़ी को प्रदेश महासचिव और ओमपाल मलिक को प्रदेश सचिव की महत्वपूर्ण ज़िम्मेदारी दोबारा से दी गयी है। जनपद मुजफ्फरनगर में जहीर फ़ारूक़ी चेयरमैन पुरकाजी एक संघर्षशील और विकासपुरुष वाली छवि रखते हैं।

चौधरी राकेश टिकैत के अत्यंत विश्वास पात्र और टिकैत परिवार के चहेते पदाधिकारी है। भाकियू चेयरमैन के पुरकाजी कस्बे में कराये गए विकास कार्या ने पूरे प्रदेश में अलग पहचान बनायी है और सभी धर्मों को साथ लेकर चलने वाले जुझारू नेता है। चेयरमैन बनने के बाद भी जनता के कामां के लिए आज भी आंदोलन का सहारा लेते हुए उनको देखा जा सकता है।

क्षेत्र में एक बड़ा जनाधार जहीर फ़ारूक़ी के पास है और ५ सितंबर की किसान महापंचायत में लाखों किसानो को बिना किसी जाम के मुजफ्फरनगर शहर से उत्तराखंड की ओर निकालने की प्लानिंग का श्रेय भी जहीर फ़ारूक़ी को जाता है। इसके साथ ही इस महापंचायत की सफलता में भी जहीर फारूकी की भूमिका सराहनीय रही है। यही कारण है कि उनको यूनियन के शीर्ष नेतृत्व ने इस बड़ी जिम्मेदारी से नवाजा है।

प्रदेशाध्यक्ष राजवीर सिंह जादौन द्वारा बिजेन्द्र सिंह यादव, पवन खटाना, डा. नौसिंह, जहीर फारूकी, अजय पाल शर्मा और रामऔतार सिंह को प्रदेश महासचिव, कैप्टन बिशन, सिंह, रामपाल सिंह, वेदप्रकाश शर्मा, लाखन सिंह पटेल, ओमपाल मलिक, दिनेश चन्द्र दूबे, दीवान चन्द्र पटेल, उमेश चन्द्र पाण्डेय, अजय सिंह, शिशुपाल सिंह, डा. चरन सिंह, गुरूबिन्दर सिंह पन्नू, दरियाव सिंह, किशन बिहारी वर्मा और विजय तालान को सचिव बनाया है।

इसके अलावा होशियार सिंह व चौ. करूवा सिंह को प्रदेश प्रचार मंत्री तथा जगराम सिंह चौधरी और अजय बाबू गंगवार को संगठन मंत्री बनाया गया है। प्रदेश कमेटी गठित होने के बाद अब भाकियू द्वारा जल्द ही जिला इकाईयों का गठन भी करने की संभावना है। जहीर फ़ारूक़ी फिलहाल सर्जरी कराकर बेड रेस्ट पर हैं।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21765 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

three × four =