Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: पुलिस ने किया चुनाव को लेकर फ्लैगमार्च

मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) विधानसभा चुनाव को निर्विघ्न व शांतिपूर्ण सम्पन्न कराये जाने के लिए जनपद पुलिस जी जान से जुटी हुई है। चुनावों के लिए केंद्रीय पुलिस बल भी जनपद में अपनी आदम दर्ज करा चुका है।

विभिन्न थाना क्षेत्रों में थाना पुलिस केंद्रीय पुलिस बल के साथ फ्लैग मार्च कर रही है। इसी क्रम में आज थानाध्यक्ष रामराज अक्षय शर्मा द्वारा केन्द्रीय पुलिस बल के साथ थानाक्षेत्र रामराज के संवेदनशील स्थानों पर फ्लैग मार्च करते हुए लोगों को सुरक्षा का एहसास कराया गया। इस दौरान पुलिस ने चुनाव में किसी भी तरह की गडबडी व माहौल खराब करने वालों को भी सख्त चेतावनी दी।

विधानसभा चुनाव को देखते हुए पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट नजर आ रहा है। चुनाव में किसी भी प्रकार की कोई गडबडी अथवा माहौल खराब न हो, इसके लिए पुलिस प्रशासन गांवों व शहरों में लगातार फ्लैग मार्च निकालकर जहां लोगों को मतदान के दौरान सुरक्षा का अहसास करा रहा है।

वहीं, असामाजिक तत्वों को भी कडी चेतावनी दी जा रही है। मतदान के दौरान कोई भी लड़ाई झगड़ा नहीं करेगा, या कोई भी वोट डालने के लिए किसी पर दबाव नहीं बनाएगा। अगर कोई ऐसा करता पाया जाता है तो उसके विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।फ्लैग मार्च के दौरान लोगों से निडर होकर शांतिपूर्ण मतदान करने, आदर्श आचार संहिता का पालन करने की अपील की गयी।

इसके अलावा मंसूरपुर क्षेत्र में थाना प्रभारी सुशील कुमार सैनी ने थाना क्षेत्र में संवेदनशील स्थानों पर फ्लैग मार्च करते हुए लोगों को सुरक्षा का एहसास कराया गया।

फ्लैग मार्च के दौरान लोगों से निडर होकर शांतिपूर्ण मतदान करने, आदर्श आचार संहिता का पालन करने की अपील की गयी साथ ही अराजकता/माहौल खराब करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्यवाही की चेतावनी भी दी गयी।

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 20660 posts and counting. See all posts by News-Desk

Avatar Of News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

3 × 1 =