Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: पुलिस को मिली सफलताः हत्या की घटना का किया खुलासा

Muzaffarnagar News:मुजफ्फरनगर। गत दिवस जानसठ थानाक्षेत्र स्थित ग्राम तालड़ा में मोहित पुत्र रविन्द्र को अभियुक्त सतीश पाल द्वारा जान से मारने की नियत से गोली मारी थी, जिसकी दौराने उपचार मृत्यु हो गयी थी।

इस सम्बन्ध में थाना जानसठ पुलिस द्वारा सुसंगत धाराओं के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया था। थाना जानसठ पुलिस द्वारा उपरोक्त अभियोग में वांछित अभियुक्त सतीश पाल को आलाकत्ल सहित गिरफ्तार किया गया है।

गिरफ्तार अभियुक्त का नाम सतीश पाल पुत्र धर्मवीर सिंह निवासी ग्राम तालड़ा थाना जानसठ मुजफ्फरनगर बताया जा रहा है। जानसठ पुलिस ने उक्त अभियुक्त से ०१ तंमचा मय ०२ जिन्दा व ०१ खोखा (नाल में फंसा हुआ) कारतूस (आलाकत्ल) भी बरामद किया हैं।

हत्या का कारण दौराने पूछताछ अभियुक्त उपरोक्त ने बताया कि लगभग ०४ माह पूर्व पैसों के लेनदेन को लेकर हमारे मध्य झगडा हुआ था, जिस कारण रंजिशन इस घटना के अंजाम दिया गया था।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21596 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

eleven + five =