Muzaffarnagar News: कानून एवं शान्ति व्यवस्था बनाए रखने हेतु पुलिस ने चलाया चैकिंग अभियान
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) जनपद में कानून एवं शान्ति व्यवस्था बनाए रखने हेतु जनपदीय पुलिस द्वारा अपने अपने थाना क्षेत्रों के बाजारो, बस स्टैण्ड, रेलवे स्टेशन, भीड-भाड/संवेदनशील स्थानो, हाइवे, मुख्य चौराहों पर गस्त करते हुए संदिग्ध व्यक्तिध्वाहनो की चेकिंग की जा रही है
साथ ही पुलिसबल को सतर्कतापूर्वक ड्यूटी करने, अराजकता फैलाने/साम्प्रदायिक सौहार्द बिगाडने वालों पर तत्काल कार्यवाही करने तथा हर छोटी-बडी सूचना से उच्चाधिकारियों को अवगत कराने के निर्देश दिये जा रहे है। पुलिस द्वारा स्थानीय लोगों से शांति व सद्भाव बनाए रखने, अफवाहों पर ध्यान न देने व किसी भी भ्रामक खबर की पुष्टि पुलिसध्प्रशासन से करने की अपील की जा रही है।
जनपदीय पुलिस द्वारा सोशल मीडिया पर भी सतर्क दृष्टि रखी जा रही है तथा जो अफवाहध्भ्रामक खबर को सोशल मीडिया के किसी भी प्लेटफार्म पर शेयर करेंगे, ऐसे लोगों को चिन्हित कर उन पर विधिक कार्यवाही की जाएगी।

