Muzaffarnagar News: पोस्टर मेकिंग एवं स्लोगन प्रतियोगिता का आयोजन
Muzaffarnagar News:मुजफ्फरनगर। एस०डी० कॉलेज ऑफ मैनेजमेन्ट स्टडीज में बी०बी०ए०ध्बी०सी०ए० विभाग के सभागार में मतदाता जागरूकता विषय पर पोस्टर मेकिंग एवं स्लोगन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ कॉलेज प्राचार्य डा० संदीप मित्तल, प्राचार्य डा० आलोक कुमार गुप्ता व बी०बी०ए०ध्बी०सी०ए० विभागाध्यक्ष डा० संजीव तायल व राजीव पाल सिंह ने माँ सरस्वती के समक्ष दीप प्रजवल्लित करके किया।
इस अवसर पर कॉलेज प्राचार्य डा० संदीप मित्तल ने सभी छात्रध्छात्राओं एवं शिक्षको का उत्साहवर्धन करते हुए मतदाताध् मतदान जागरूकता के महत्व को समझाते हुए कहा कि गोष्ठी मे उन विद्यार्थियों को जिनकी उम्र १८ वर्ष या उससे अधिक है तथा सभी शिक्षकों को मत देने के लिये प्रेरित किया और शपथ दिलायी कि श्हम भारत के नागरिक लोक तंत्र मे दृढ़ निष्ठा रखते हुए अपने देश की लोकतांत्रिक परम्पराओं एवं स्वतन्त्र निष्पक्ष व शान्तिपूर्ण निर्वाचन की गरिमा को बनाये रखने तथा प्रत्येक निर्वाचन मे निर्भय होकर तथा धर्म, मूल वंश, जाति-समुदाय, भाषा के विचारो या किसी प्रलोभन से प्रभावित हुए बिना मतदान करने की प्रतिज्ञा करते है।
उन्होनें सभी प्रतिभागी छात्रध्छात्राओं के उत्कृष्ट प्रर्दशन की सराहना की तथा उनका उत्साहवर्धन करते हुए चयनित छात्रध्छात्राओं को प्रशस्ति पत्र व पुरस्कार देकर सम्मानित किया व उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।
डा० आलोक कुमार गुप्ता ने इस अवसर पर बोलते हुए कहा कि सशक्त लोकतंत्र के लिए आवश्यक है कि सभी वर्ग अधिक से अधिक मतदान करें व समझाया कि हर विद्यार्थी एवं शिक्षकगण व प्रत्येक व्यक्ति एक सजक जागरूक मतदाता बने व सभी वर्ग अधिक से अधिक मतदान करें। प्रत्येक व्यक्ति का मत अच्छी सरकार व अच्छे समाज के निर्माण के लिये जरूरी है।
इस अवसर पर बी०बी०ए० विभागाध्यक्ष श्री राजीव पाल सिंह ने कहा कि चुनाव हमारे देश का सबसे बड़ा लोकतांत्रिक पर्व है। इस दिन हम सभी को अपने सभी कार्यो को छोड़कर सबसे पहले मतदान करना चाहिए क्योंकि इसका सीधा असर हमारे निजी जीवन पर पडता है।
हमारा भविष्य मे विकास कैसा होगा, यह इस बात पर निर्भर करता है कि हम किस व्यक्ति को अपने जनप्रतिनिधि के रूप में चुन रहे है। बी०सी०ए० विभागाध्यक्ष डा० संजीव तायल ने बताया कि मतदान करना देश के विकास के लिये जरूरी है और कहा कि प्रत्येक व्यक्ति का एक मत अच्छी सरकार व अच्छे समाज के निर्माण के लिये जरूरी है व शपथ दिलवायी की हर विद्यार्थी एक सजक जागरूक मतदाता बनेगा व एक सही समाज के निर्माण में अपना पूर्ण योगदान देगा।

