Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: अखिलेश की रैली को सफल बनाने को झोंकी ताकत, योगी सरकार चिंता में- राजपाल कश्यप

12 Min 4 |Muzaffarnagar News:मुज़फ्फरनगर। सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के आगमन व समाजवादी पार्टी के बुढाना में प्रस्तावित कश्यप महासम्मेलन को ऐतिहासिक बनाने के लिए रात दिन पूरी ताकत झोंके हुए है कश्यप महासम्मेलन के संयोजक पूर्व मंत्री सुधाकर सिंह कश्यप,पूर्व मंत्री रमेश प्रजापति जनपद के विभिन गांवों में कश्यप महासम्मेलन को लेकर कश्यप समाज मे जागरुकता अभियान चलाये हुए है

देर रात्रि ग्राम सूजड़ू में सपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करने सपा नगर मीडिया प्रभारी शुजाअत राणा के आवास पहुंचे सपा कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी के साथ फूल मालाओं से पूर्व मंत्री सुधाकर सिंह कश्यप पूर्व मंत्री रमेश प्रजापति लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय सचिव शौकत अंसारी जिला पंचायत सदस्य बबलू गुर्जर का जोरदार स्वागत किया

मीटिंग का संचालन नगर मीडिया प्रभारी शुजाअत राणा ने किया। सुधाकर सिंह कश्यप रमेश प्रजापति ने मीटिंग को सम्बोधित करते हुए कहाकि समाजवादी पार्टी में सभी धर्म और जातियों का सम्मान होता है भाजपा की आपस मे बाटने की राजनीति को खत्म करने फिरका परस्त ताकतों को हराने उत्तर प्रदेश सरकार को जड़ से उखाड़ने और २०२२ में उत्तर प्रदेश को विकास के पथ पर ले जाने के लिए अखिलेश यादव के हाथों को मजबूत करने का काम बुढाना में ऐतिहासिक रैली कश्यप महासम्मेलन को सफल बनाकर करें समाजवादी पार्टी के नौजवान साथियों से अधिक संख्या में ११नवम्बर को बुढाना पहुंचने का आह्वान किया।

शौकत अंसारी शुजाअत राणा ने सपा के नोजवान कार्यकर्ताओं से अपील करते हुए कहा कि कश्यप महासम्मेलन को ऐतिहासिक एवम रैली को सफल बनाने के लिए एक जुट होकर पूरी ताकत के साथ काम करें

मीटिंग में मुख्य रूप से नीरज कश्यप अमन कश्यप रामकुमार कश्यप सीताराम राहुल चौधरी सयुस पूर्व विधान सभा अध्यक्ष शादाब राणा सपा नगर सचिव नदीम राणा मज़दूर सभा महाचिव अहसान अंसारी इरशाद मलिक बाबर आसिफ पुंडीर राशिद रणबीर कश्यप जगदीश प्रधान राजकुमार प्रजापति राजेश कश्यप जितेंद्र कश्यप सुक्का कश्यप मोहित कश्यप आदि सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

 

कश्यपों की अखिलेश की रैली में उठेगी आवाज
मुजफ्फरनगर। समाजवादी पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष और एमएलसी डॉक्टर राजपाल कश्यप ने प्रेसवार्ता के दौरान बताया कि आगामी ११ नवंबर को बुढ़ाना में कश्यप सम्मेलन आयोजित होने जा रहा ह।

जिसमें समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। महावीर चौक स्थित पार्टी कार्यालय पर आयोजित प्रेसवार्ता के दौरान उक्त जानकारी राजपाल कंश्यप ने मीडिया को देते हुए कहा कि पहले यह सम्मेलन पिछले महीने होना था लेकिन बरसात के कारण इसकी तारीख बदलनी पड़ी उन्होंने इस बात पर घोर आपत्ति प्रकट की कि जिला प्रशासन ने अखिलेश यादव के हेलीकॉप्टर को उतरने की मंजूरी नहीं दी। उन्होंने कहा कि २०२२ में समाजवादी पार्टी की सरकार सूबे की सत्ता संभालने जा रही है और सपा की बढ़ती लोकप्रियता को देखकर योगी सरकार चिंता में पड़ गई है।

उन्होंने कहा कि पिछले दिनों पूर्वांचल में जो रैलियां हुई है उनमें जनमानस को देखकर भाजपा के लोग सकते में आ गए हैं। उन्होंने बताया कि कश्यप सम्मेलन सर्व समाज का सम्मेलन है और इसमें १६ पिछड़े वर्ग की जातियों के लोग शामिल होंगे। उन्होंने बताया कि इसी दिन प्रदेश के वर्तमान मुख्यमंत्री योगी भी मेरठ में आ रहे हैं लेकिन बुढाना की जनसभा में भारी तादाद में लोग शामिल होंगे ऐसी उन्हें उम्मीद है। उन्होंने बताया कि आज के दिन ही ५ वर्ष पूर्व नोट बंदी लागू की गई थी

उस दौरान जिस महिला को डिलीवरी हुई थी उसके बच्चे का जन्मदिन आज लखनऊ स्थित समाजवादी पार्टी कार्यालय में मनाया गया। पत्रकार वार्ता के दौरान वरिष्ठ सपा नेता सचिन पटाखे वाले, पूर्व राज्य मंत्री महेश बंसल, महामंत्री जिया चौधरी, बुढाना क्षेत्र के वरिष्ठ नेता राजीव बालियान, सत्यवीर प्रजापति सहित समाजवादी पार्टी के अनेक पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे। पत्रकारों को आज महावीर चौक स्थित पार्टी कार्यालय पर अनेक परिवर्तन दिखाई पड़े जिसमें सीटों का परिवर्तन और साज-सज्जा आश्चर्यचकित करने वाली थी।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21242 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

two × one =