Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ द्वारा रेडक्रास भवन मे कार्यक्रम आयोजित

मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ द्वारा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सरकार के आठ वर्ष पूर्व होने के उपलक्ष मे जिला चिकित्सालय परिसर स्थित रेडक्रास भवन मे एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसकी अध्यक्षता भाजपा के जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला ने की तथा संचालन डा.संदीप शर्मा जिलाध्यक्ष चिकित्सा प्रकोष्ठ एवं डा.गीतांजलि वर्मा द्वारा संयुक्त रूप से किया गया।

सर्व प्रथम भारत माता के चित्र के समक्ष दीप प्रज्जलवित किया गया। इस अवसर पर जनपद के चिकित्सकों, चिकित्सा स्टाफ एवं ग्रामीण क्षेत्र मे कार्यरत आशाओं को प्रतीक चिन्ह एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम मे मुख्य अतिथि के रूप मे पधारी भाजपा की विधान परिषद सदस्य श्रीमति वन्दना वर्मा ने अपने विचार रखते हुए कहा कि कोरोना काल मे चिकित्सकों एवं स्वास्थ्यकर्मियो द्वारा जनपद की भरपूर सेवा की गई है।

जिसके लिए सभी प्रशंसा के पात्र हैं। उन्होने कहा कि कोरोना काल एक ऐसा विकट काल था कि जब परिवारजन भी कोरोना पीडित मरीज से दूर भाग रहे थे। चिकित्सकों द्वारा अथक प्रयासों से कोरोना जैसी गम्भीर बीमारी पर काबू किया गया। उन्होने कहा कि स्वास्थ्यकर्मी जब अपनी पढाई पूरी करता है तो वह एक शपथ लेता है कि वह निस्वार्थ भाव से जनसेवा करेगा।

जो स्वास्थ्यकर्मियो ने साबित कर दिया। इस अवसर पर सीएमओ डा.महावीर सिंह फौजदार ने कहा कि कोरोना काल मे चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग का कार्य सराहनीय रहा है। आशा बहनो ने घर-घर जाकर किट वितरित की। जिससे हमें कोरोना की लडाई मे जीत हासिल हुई।
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे भाजपा जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सरकार के 8 वर्ष पूर्ण होने पर जो कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं, यह कार्यक्रम उसी की एक कडी है।

उन्होने भी कोरोना काल मे स्वास्थ्यकर्मियो द्वारा कोरोना काल मे की गई सेवाओं की प्रशंसा की तथा बताया कि जहां कोरोना काल मे घर-घर जाकर किट वितरित की गई हैं। वहीं जनपद मे वैक्सिनेशन का वृहद अभियान चलाकर अधिक से अधिक वैक्सीन लगाई गई। जिससे कोरोना पर काबू पा सके।

कार्यक्रम मे सीएमओ डा.एम.एस.ुफौजदार,डा.सरन सिह डिप्टी सीएमओ, डा.राजीव गुप्ता डिप्टी सीएमओ,सीएमएस राकेश कुमार, वरिष्ठ क्षय रोग अधिकारी लोकेश गुप्ता, डा.गीतांजलि वर्मा, डा.शैलेन्द्र त्यागी,डा.सत्यव्रत त्यागी,डा.देवेन्द्र शर्मा, डा.जीत सिह तोमर, डा.मुकेश गौड,डा. अश्वनी,डा.शरद कुमार,डज्ञ.शीशपाल सैनी,शेखर पुण्डीर, डा.सुनील कसाना,डा.नवनीत बंसल आदि चिकित्सक मौजूद रहे।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21192 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

3 × 3 =