News
खबरें अब तक...

समाचार (Muzaffarnagar News)

सिर्फ आनलाइन होगा मिलाई के लिए रजिस्ट्रेशन
मुजफ्फरनगर (Muzaffarnagar News) जिला कारागार, मुजफ्फरनगर में निरुद्ध बंदियों से मुलाकात किये जाने हेतु शासनध्कारागार मुख्यालय द्वारा ई-प्रिजन https://eprisons.nic.in/public/MyVisitRegistration वेबसाइट पर ऑनलाईन रजिस्ट्रेशन की सुविधा उपलब्ध है। जिसके माध्यम से कोई भी व्यक्ति अपने फोन अथवा कम्प्यूटर के द्वारा कारागार में निरुद्ध बंदी से मिलने हेतु ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर सकता है। यह सुविधा निःशुल्क है। जिला कारागार, मुजफ्फरनगर द्वारा किसी व्यक्ति अथवा संस्था को ऑनलाईन रजिस्ट्रेशन करने हेतु अधिकृत नहीं किया गया है। कोई भी व्यक्ति स्वेच्छानुसार एवं सुविधानुसार कहीं से भी मुलाकात के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकता है।

 

चेकिंग अभियान से मचा हड़कम्प
मुजफ्फरनगर (Muzaffarnagar News) कचहरी परिसर की सुरक्षा के दृष्टिगत जनपदीय पुलिस द्वारा डॉग स्क्वायड, एएस चौक टीम के साथ जनपद में स्थित कचहरी परिसर में सघन checking अभियान चलाया गया। डॉग स्क्वॉड व एएस चैक टीम द्वारा स्थानीय पुलिस बल के साथ कचहरी परिसर में खडे वाहनों एवं संदिग्ध वस्तुओं की जांच की साथ ही परिसर के आसपास घूम रहे संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ की गई तथा वहां मौजूद व्यक्तियों से अपील की गयी कि कोई भी संदिग्ध व्यक्ति/वस्तु दिखने पर तत्काल पुलिस को सूचना दे।

 

बेटियों ने किया वृक्षारोपणMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर (Muzaffarnagar News) वन महोत्सव २०२२ मेरा वृक्ष मेरा भविष्य, मिशन शक्ति के अन्तर्गत बेटियों द्वारा वृक्षारोपण किया गया। वन महोत्सव २०२२ मेरा वृक्ष मेरा भविष्य, मिशन शक्ति के अन्तर्गत बेटियों द्वारा वृक्षारोपण किया गया। मिशन शक्ति ४ वन महोत्सव २०२२ के अन्तर्गत कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय शाहपुर, जनपद मुजफ्फर नगर के परिसर में छात्राओं द्वारा फलदार पौधे अनार, अमरुद, आंवला, आदि के पौधे रोपित किए गए। मेरा वृक्ष मेरा भविष्य, मिशन शक्ति ४ बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के अन्तर्गत होनहार छात्राओं क्रिस्टल, अलीशा, नाजिश को पौधें भेंट कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन डॉ० राजीव कुमार सदस्य, बाल कल्याण समिति द्वारा जिलाधिकारी चंद्र भूषण सिंह एवं जिला प्रोबेशन अधिकारी सतीश चंद गौतम के निर्देशन में किया गया। मिशन शक्ति ४ बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ हेतु वृक्षारोपण कार्यक्रम कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय शाहपुर मे किया गया। वृक्षारोपण कार्यक्रम में वार्डन गीता, सहायक अध्यापक गीता व सुधीर का विशेष सहयोग रहा।वन महोत्सव २०२२ की थीम मेरा वृक्ष मेरा भविष्य के अंतर्गतविद्यालय परिसर को सुन्दर, छायादार व हरित बनाने एवं मौसमी फल की उपलब्धता के उद्देश्य से वृक्षारोपण किया गया।

 

कांवड यात्रा के मद्देनजर चला विशेष सफाई अभियान
जानसठ। (Muzaffarnagar News) कांवड यात्रा में अब केवल एक सप्ताह शेष रह गया है इसको लेकर लगातार सभी विभागों द्वारा प्रयास जारी है। वहीं विकास खण्ड जानसठ में कावड़ मार्ग पर विशेष साफ-सफाई अभियान का कार्य लगातार किया जा रहा है। जिलाधिकारी चन्द्रभूषण सिंह के निर्देशानुसार खण्ड विकास अधिकारी श्री संतप्रकाश सिंह के नेतृत्व में विकास खण्ड जानसठ में कावड़ मार्ग पर विशेष साफ-सफाई अभियान का कार्य लगातार किया जा रहा है।

गांव अलमासपुर में वृक्षारोपण
मुजफ्फरनगर (Muzaffarnagar News) दीप चन्द्र ग्रेन चौम्बर इंटर कालेज के एनसीसी कैडेट्स ने हरीतिमा अमृत वन महोत्सव कार्यक्रम के तहत आज गांव अलमासपुर टेलीफोन एक्सचेंज परिसर में वृक्षारोपण किया।
मिली जानकारी के अनुसार ८२ एनसीसी बटालियन के ऑफिसर कमांडिंग कर्नल सुगंध शर्मा तथा प्रशासनिक अधिकारी कर्नल बकुल गोसाई के आह्वान पर हरीतिमा अमृत वन महोत्सव कार्यक्रम के अंतर्गत विद्यालय के एनसीसी कैडेट्स ने थर्ड ऑफिसर वाजिद अली के मार्गदर्शन में अलमासपुर टेलीफोन एक्सचेंज परिसर में सागौन, शीशम, अमरूद, पीपल, यूकेलिप्टस, गुडहल आदि के पौधों का रोपण किया। विद्यालय के प्रधानाचार्य विजय कुमार शर्मा, बी.एस.एन.एल. के एसडीओ विमल त्यागी और एनसीसी प्रशिक्षण स्टाफ हवलदार राजेन्द्र कुमार ने कैडेट्स को पर्यावरण का महत्व बताते हुए अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी देखभाल करने का आह्वान किया। इस दौरान विद्यार्थियों में काफी उत्साह देखने को मिला।

योग शिविर का रूपा जूनियर हाईस्कूल में हुआ शुभारम्भ
मुजफ्फरनगर (Muzaffarnagar News) रूपा जूनियर हाई स्कूल कृष्णा पुरी मुजफ्फरनगर में तीन दिवसीय योग शिविर का शुभारंभ योगाचार्य सुरेंद्र पाल सिंह आर्य ने किया। उनका साथ जिला कार्यकारिणी सदस्य योग शिक्षक वीर सिंह ने दिया। इस अवसर पर योगाचार्य सुरेंद्र पाल सिंह आर्य ने बालक एवं बालिकाओं को ताड़ासन ,तिर्यक ताड़ासन ,कटिचक्रासन ,वृक्षासन, हस्तोत्तानासन ,पादहस्तासन आदि आसन कराएं। इस अवसर पर योगा चार्य सुरेंद्र पाल सिंह आर्य ने बताया कि बालकों में बचपन से ही योग साधना की आदत डाल दी जाए तो बालकों के अंदर सद्गुणों का विकास हो जाए। उन्होंने बताया की स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मस्तिष्क निवास करता है और अच्छे स्वास्थ्य की कामना योग से ही संभव है। योग से बालकों का सर्वांगीण विकास होता है अर्थात बालकों का शारीरिक, मानसिक और बौद्धिक विकास योग से ही संभव है। उन्होंने बालकों को शुद्ध सात्विक और सुपाच्य भोजन लेने के लिए प्रेरित किया। भोजन कभी भी अधिक मात्रा में तथा क्रोध में आकर या मोबाइल व टीवी देखते हुए नहीं करना चाहिए। योग शिक्षक वीर सिंह ने बताया कि अच्छे स्वास्थ्य के तीन स्तंभ होते हैं आहार ,व्यवहार और निंद्रा। इस अवसर पर विद्यालय का समस्त स्टाफ विद्यालय प्रबंधक आदि उपस्थित रहे। विद्यालय प्रबंधक ने योगाचार्य सुरेंद्र पाल सिंह आर्य और योग शिक्षक श्री वीर सिंह का आभार व्यक्त किया।

समीक्षा बैठक का हुआ आयोजनMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर (Muzaffarnagar News)। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी की अध्यक्षता में आगामी त्योहार कांवड़ यात्रा, बकरीद, सावन का मेला से पहले वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कानून-व्यवस्था की समीक्षा बैठक आहूत की गयी। उक्त बैठक का प्रसारण क्लैक्ट्रेट स्थित एन०आई०सी० में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग द्वारा किया गया। जिसमें जिलाधिकारी चंद्रभूषण सिंह एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल प्रतिभाग कर आवश्यक दिशा निर्देश प्राप्त किये।
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि त्योहार नजदीक हैं। ऐसे में कानून-व्यवस्था के सम्बन्ध में पूरी तैयारी कर ली जाए। थाने स्तर पर प्रतिदिन बीट की अच्छे अधिकारियों को जिम्मेदारी दी जाए और जवाबदेही भी सुनिश्चित की जाए। पर्व और त्योहारों के देखते हुए प्रदेश के सीमावर्ती क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरती जाए । जोन स्तर से लेकर थाने स्तर तक के पुलिस अधिकारी अलग-अलग इलाकों में फुट पेट्रोलिंग करें। पुलिस अधिकारियों के निरन्तर फुट पेट्रोलिंग से जनता में विश्वास और अपराधियों में भय पैदा होता है।
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को कांवड़ यात्रा के मार्ग में आने वाली सभी मीट की दुकान को बंद करने , कावड़ यात्रा मार्ग पर लाइट का प्रबंध जिससे कांवड़ियों को अंधेरा का सामना न करना पड़े। वहीं सड़कों पर गड्ढों को भी भरने के निर्देश दिये। साथ ही जिले के मुख्य मंदिरोंध्मस्जिदों के बाहर भी सफाई का ध्यान रखा जा रहा है। मंदिर तक जाने वाले मार्ग को भी साफ किया जाएं।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बकरीद पर कानून व्यवस्था को सख्त रखने के निर्देश दिए । मुख्यमंत्री योगी ने समीक्षा बैठक में कहा कि प्रदेश में १० जुलाई को किसी भी सार्वजनिक स्थल पर कुर्बानी नहीं होगी। मुख्यमंत्री जी ने प्रशासन को निर्देश दिए है कि वह सुनिश्चित करें कि बकरीद पर गोवंश व ऊँठ की कुबार्नी न हो। प्रशासन यह भी देखें कि जानवरों की कुर्बानी सार्वजनिक स्थान पर न हो। कुबार्नी चिन्हित स्थलों व निजी परिसरों में की जाए। कुबार्नी के दौरान स्वच्छता का विशेष ध्यान रखा जाए।
बैठक में सभी मंडलायुक्त, एडीजी, आईजी, समस्त जिलो के जिलाधिकारी, पुलिस कमिश्नर, एसएसपी, एसपी,नगर आयुक्त उपस्थित रहे।
जनपद से बैठक में सचिव मुजफ्फरनगर विकास प्राधिकरण, अपर जिलाधिकारी प्रशासन श्री नरेन्द्र बहादुर सिंह, एस०पी० सिटी एवं सभी सभी जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे ।

 

सामाजिक सौहार्द बनाने को सभी का सहयोग होना बेहद जरूरीः एसएसपीMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर (Muzaffarnagar News) जनपद के नवागंतुक वरिष्ठ पुलिस अधिक्षक विनित जायसवाल ने कहा कि उनकी प्रहली प्राथमिकता ईद उल अजहा के त्यौहार एवं कांवड यात्रा को शान्तिपूर्ण तरीके से सम्पन्न कराना है। जिसके लिए आमजन के साथ-साथ सभी संगठनो एवं मीडिया का सहयोग जरूरी है।
पुलिस लाईन स्थित मनोरंजन कक्ष मे आयोजित प्रेसवार्ता को सम्बोधित करते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विनित जायसवाल ने कहा कि उन्होने विगत 04 जौलाई को एसएसपी मुजफ्फरनगर का चार्ज लिया है। अभी उनकी सबसे बडी प्राथमिकता कांवड महापर्व को सकुशल सम्पन्न कराने की है। उन्होने कहा कि इस पूरे अभियान मे हरिद्वार जनपद के साथ-साथ मुजफ्फरनगर जनपद भी महत्वपूर्ण है। क्योंकि 95 प्रतिशत कांवडिये जनपद से होकर अपने गंतव्य की और बढते है। इसके लिए मण्डलायुक्त और डीआईजी की मौजूदगी मे हरिद्वार मे पुलिस प्रशासन की बैठकें की हैं। जिनमे कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। उन्होने पत्रकारों को बताया कि वे 2014 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं। और यहां से पूर्व अमरोहा, हाथरस, नोएडा, इटावा, इलाहाबाद के अलावा शामली मे भी उनका कार्यकाल रहा है। उन्होने पत्रकारों को बताया कि देखने मे तो शामली जनपद छोटा है। लेकिन है बेहद संवेदनशील,उनके कार्यकाल मे शामली मे शांतिपूर्ण माहौल बना रहा। मूलरूप से गोरखपुर निवासी एसएसपी विनित जायसवाल ने संकेत दिया कि वे अपने प्रोफेशन मे ईमानदारी से कार्य करना पसन्द करते हैं जबकि कानून व्यवस्था स्वतंत्र रूप से अपना कार्य करती है। इससे पूर्व मनोरंजन कक्ष मे वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने व्यापारियों के साथ कांवड यात्रा को लेकर एक बैठक ली। जिसमे व्यापारी सुरक्षा फोरम के जिलाध्यक्ष विश्वदीप गोयल बिटटू ने कहा कि आगामी कांवड पर्व पर पूर्व की भांति व्यापारी समाज का पूर्ण सहयोग रहेगा। इसके लिए परस्पर सहयोग व विश्वास की जरूरत है। बैठक के दौरान एसएसपी विनित जायसवाल के साथ एसपी क्राईम प्रशान्त कुमार प्रसाद,एसपी देहात अतुल श्रीवास्तव, एसपी टै्रफिक,एसपी सिटी अर्पित विजयवर्गीय आदि मौजूद रहे। एसएसपी ने बैठक से पूर्व पत्रकारों के साथ परिचय बैठक की।

शातिर को पुलिस ने किया गिरफ्तार
मुजफ्फरनगर (Muzaffarnagar News) शहर कोतवाल आंनद देव मिश्रा के नेतृत्व में एक ओर सराहनीय कार्ये को अंजाम देते हुए टॉप १० जिला बदर अपराधी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से अवैध असलाह भी बरामद किया हैं।रुड़की चुंगी चौकी प्रभारी अखिल चौधरी के द्वारा टॉप-१०ध्सक्रिय अपराधी अभियुक्त इंतजार पुत्र इलियास निवासी ग्राम मिमलाना थाना कोतवाली नगर जनपद मुजफ्फरनगर को मिमलाना गांव तिराहा से करीब २० मीटर आगे काली नदी के पुल वाले रास्ते पर कोतवाली नगर मुजफ्फरनगर को मय एक अदद तमंचा देसी ३१५ बोर दो जिंदा कारतूस ३१५ बोर के साथ गिरफ्तार किया गया हैं।

 

प्राथमिक विद्यालयों का निरीक्षण किया
मुजफ्फरनगर (Muzaffarnagar News) प्राथमिक विद्यालय डबल, मोरकुक्का, बसिकलां, एवं पलड़ी न० ०१ का एवं पूर्व माध्यमिक विद्यालय डबल एवं मोरकुक्का का सहायक विकास अधिकारी (पंचायत) शाहपुर द्वारा प्रेरणा निरीक्षण ऐप पर ऑनलाइन निरीक्षण किया गया। जिलाधिकारी चन्द्रभूषण सिंह के निर्देशानुसार खण्ड विकास अधिकारी शाहपुर श्री राम कुमार के नेतृत्व में प्राथमिक विद्यालय डबल, मोरकुक्का, बसिकलां, एवं पलड़ी न० ०१ का एवं पूर्व माध्यमिक विद्यालय डबल एवं मोरकुक्का का संदीप कुमार सहायक विकास अधिकारी(पंचायत) शाहपुर द्वारा प्रेरणा निरीक्षण ऐप पर ऑनलाइन निरीक्षण किया गया, तथा वर्ष २०२१-२२ की विकास/मरम्मत कार्य हेतु उक्त स्कूलों को प्राप्त कम्पोजिट ग्रांट से कराये गए कार्यो का भौतिक सत्यापन किया गया।

 

स्वच्छ भारत अभियान के तहत चला सफाई अभियान
मुजफ्फरनगर (Muzaffarnagar News)प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी की मंशा को साकार करने के लिए जी जान से जूठी हुई है। पालिका चेयरमैन अंजू अग्रवाल को जब समाजसेवी व भाजपा कार्यकर्ता वार्ड ४६ के रहने वाले इरफान अब्बासी ने अवगत कराते हुए बताया कि नाले की सफाई ना होने व नाला बुरी तरह अटका हुआ हैं इस इसकी जानकारी जब नगरपालिका अध्यक्ष अंजू अग्रवाल को दी तो अध्यक्षा महोदया ने संज्ञान लेते हुए उक्त मामले में अपने सफाई कर्मचारी भेज कर साफ सफाई कराई तथा नाले को भी साफ कराया तथा नालियों का कचरा बाहर निकाल कर जल निकासी की व्यवस्था की। अंजू अग्रवाल लगातार स्वम वार्डो में जाकर निरीक्षण करती है और डोर टू डोर कूड़ा लेकर जाने वाले व सफाई कर्मियों को निर्देशित भी करती रहती हैं। इनकी इसी तत्प्रता व तल्लीनता का ही परिणाम है सड़कों पर कूड़ा नहीं दिखाई देता और सड़क पर गंदगी नहीं होती है।वही समाजसेवी व भाजपा कार्यकर्ता इरफान अब्बासी व महोल्ला वासियों ने नगर पालिका अध्यक्ष की खूब प्रशंशा करते हुए कहा की चेयरमैन हो तो ऐसी सुचना मिलते ही संज्ञान लेते हुए समस्या का निस्तारन किया वाकई में नगरपालिका अध्यक्ष विकास की देवी है।

 

ब्लॉक दिवस का हुआ आयोजन
मुजफ्फरनगर (Muzaffarnagar News)ब्लॉक दिवस का विकास खण्ड पुरकाजी में आयोजन कर जनता की समस्या का निस्तारण किया गया। जिलाधिकारी चन्द्रभूषण सिंह जी के निर्देशानुसार खण्ड विकास अधिकारी पुरकाजी रंजीत कुमार गुप्ता की अध्यक्षता में ब्लाक दिवस का आयोजन किया गया। जिसमें संयुक्त खंड विकास अधिकारी, समस्त सहायक विकास अधिकारी गण, समस्त ग्राम पंचायत, सचिव बी०एम०एम० एवं बोरिंग टेक्नीशियन तथा बाल विकास परियोजना अधिकारी कार्यालय के ब्लॉक कोऑर्डिनेटर द्वारा प्रतिभाग किया गया, ब्लॉक दिवस में ०१ शिकायत प्राप्त हुई है, जिसमें आवेदक द्वारा आवाज की मांग की गई है उक्त प्रार्थना पत्र जांच हेतु संबंधित ग्राम पंचायत सचिव को हस्तांतरित कर दिया गया है।

 

बुके देकर किया सम्मानित
मुजफ्फरनगर (Muzaffarnagar News) संयुक्त व्यापार संघ संघर्ष समिति के संरक्षक कृष्ण गोपाल मित्तल,अध्यक्ष संजय मिश्रा,संयोजक राकेश त्यागी,सरदार बलविंदर सिंह,पवन वर्मा,सुनील ग्रोवर,मौ सलीम,विक्की चावला व तहसील कांपलेक्स के अध्यक्ष हरिओम शर्मा द्वारा नवागंतुक एस एस पी विनीत जायसवाल का बुके भेंट कर एवं पटका पहनाकर स्वागत व अभिनंदन किया गया, संरक्षक एवं प्रदेश उपाध्यक्ष कृष्ण गोपाल मित्तल ने कहा की नवागंतुक एस एस पी श्री विनीत जायसवाल का संयुक्त व्यापार संघ संघर्ष समिति की ओर से आज स्वागत व अभिनंदन किया जा रहा है जनपद मुजफ्फरनगर में व्यापारियों का पूर्ण सहयोग नवागंतुक पुलिस कप्तान को मिलता रहेगा,इस अवसर पर विपिन शर्मा,जयेंद्र प्रकाश,उदित किंगर,राजेंद्र अरोरा, मनोज शर्मा,सुनील तायल, तरुण मित्तल,नदीम अंसारी उपस्थित रहे।

 

गर्मी से नागरिक परेशानMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर (Muzaffarnagar News) लगातार बढ़ती गर्मी के चलते दिन में ऐसा मौसम रहा जैसे आसमान से आग बरस रही हो। दोपहर १२ बजे से शाम पांच बजे तक आम आदमी का घर से बाहर निकलना मुश्किल हो गया। उधर गत दिवस सुबह हुई हल्की बूंदा बांदी से मौसम में और अधिक गर्माहट आ गयी। जरूरी कामकाज के लिए निकले लोगों को भी सिर पर कपड़ा ढककर निकलना पडा। सूर्य की तपिश से लोग बेहाल रहे। लोग ने घरों से बाहर निकलने से परहेज किया। गर्मी बढ़ने के साथ ही विद्युत लोड बढ़ रहा है, जिससे मशीनरी गर्म होने से विद्युत कट भी बढ़ रहे हैं। कई स्थानों पर विद्युत लोड बढ़ने के कारण ट्रांसफार्मर से धुआं उठता रहता है। तेज धूप और गर्मी राहगीरों, खेतों में काम करने वाले किसान व मजदूरों को झुलसने को मजबूर कर रही हैं। दोपहर में भीषण गर्मी के कारण जीटी रोड, जानसठ रोड, रेलवे रोड, महावीर चौक जैसे भीड़भाड़ वाली सड़कों पर आरजार बहुत कम हो जाती है। दोपहरी में बहुत कम संख्या में ग्राहक बाजारों में नजर आए। बाइक, स्कूटी व साइकिल आदि दोपहिया वाहनों या पैदल चलने वाले चेहरे को कपड़े से ढंककर तथा आंखों पर चश्मा लगाकर चल रहे हैं। लोगों ने गर्मी के कारण दोपहर में घरों से निकलने से परहेज किया। गर्मी बढ़ने से कूलर और पंखे भी काम नहीं कर रहे हैं।

 

उच्च प्राथमिक विद्यालय का किया निरीक्षणMuzaffarnagar News
बुढ़ाना।(Muzaffarnagar News) खंड शिक्षा अधिकारी बुढाना द्वारा उच्च प्राथमिक विद्यालय सराय, बुढ़ाना का निरीक्षण किया गया। खंड शिक्षा अधिकारी बुढाना कमलेश बाबू द्वारा उच्च प्राथमिक विद्यालय सराय, बुढ़ाना का निरीक्षण किया गया, निरीक्षण के दौरान अध्यापकों को बच्चों का शैक्षिक स्तर बढाने के निर्देश दिये गये। प्रधानाध्यापक को विद्यालय मे नामांकन तथा छात्र उपस्थिति बढाने के निर्देश दिये गये। सभी कक्षा-कक्षों का अवलोकन किया गया तथा घ्कक्षा-कक्षों को सुसज्जित करने के निर्देश दिये गये। विद्यालयों मे साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने के लिए कहा गया। प्र०अ० को नियमित रूप से पुस्तकालय पर ध्यान देने के लिए कहा गया। विद्यालयों मे नामांकित सभी बच्चों के आधार कार्ड बनवाने के निर्देश दिये गये। विद्यालय के बच्चों के स्वास्थय का ध्यान रखने के निर्देशित किया गया। निपुण भारत के लक्ष्य को पूरा करने के लिए निर्देशित किया गया। सभी बच्चों के पोर्टल पर आधार वेरिफाई करने के निर्देश दिये। सभी बच्चों को प्रतिदिन यूनिफॉर्म पहनकर आने के निर्देश दिये।

 

श्री अरविंद इंटर कालेज में किया वृक्षारोपण
मुजफ्फरनगर।मुजफ्फरनगर (Muzaffarnagar News) मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आदेशानुसार जिला विद्यालय निरीक्षक के निर्देशन में श्री अरविन्द इंटर कॉलेज पुरा, में वृक्षारोपण का कार्य किया । इसके अंतर्गत अंबेशया,अर्जुन, सागौन तथा अमरूद आदि के पौधे लगाए गये द्य जिसमें समस्त स्टाफ तथा छात्र छात्राओं का विशेष योगदान रहा। सभी शिक्षकों ने एक एक पेड़ की जिम्मेदारी ली है साथ ही कुछ छात्रों को भी उनके पेड़ आवंटित किए गए हैं जिनकी देखरेख वही छात्र करेंगे।

 

बाइक चोरों को किया गिरफ्तारMuzaffarnagar News
मीरापुर। (Muzaffarnagar News)थाना क्षेत्र की कुतुबपुर गंग नहर पटरी से मुखबिर की सूचना पर मीरापुर पुलिस ने बाइक चोरी करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार कर चालान कर दिया है वह आरोपियों के पास से चोरी की एक मोटरसाइकिल भी बरामद की है
मीरापुर थाना अध्यक्ष दिनेश कुमार द्वारा बताया गया कि अजय पुत्र बलवंत ग्राम तखावली थाना बहसूमा जनपद मेरठ का निवासी है जो अपनी रिश्तेदारी में मीरापुर आया हुआ था भूमा मार्ग पर बाइक खड़ी करके सोच के लिए गया था तभी उसकी बाइक वहां से अज्ञात चोरों ने चोरी कर ली आज मुखबिर की सूचना पर कुतुबपुर गंग नहर पटरी पर पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है जिनके पास से चोरी की हुई मोटरसाइकिल एक मोबाइल फोन पुलिस ने बरामद किया है पकड़े गए आरोपियों की पहचान रजत बालियान पुत्र देवेंद्र सिंह निशांत पुत्र मनोज सैनी निवासी ग्राम सरसवा थाना दौराला जनपद मेरठ के रूप में हुई पकड़े गए आरोपियों का चालान कर दिया गया है

 

बैठक का हुआ आयोजन
मुजफ्फरनगर (Muzaffarnagar News) भारतीय जनता पार्टी मंडल तिसंग में आगामी त्यौहार बकरीद एवं शुभ महाशिवरात्रि कांवड़ यात्रा के आगमन पर तिसंग मैन बाजार में जानसठ थाना प्रभारी विश्वजीत सिंह और तिसंग मीरापुर दलपत चौकी प्रभारी अमरपाल शर्मा एवं समस्त तिसंग सम्मानित सदस्यगण राजन वालिया जी तिसंग मंडल महामंत्री एवं किसान सेवा समिति तिसंग चैयरमेन, खलील पूर्व प्रधान, इरशाद गुर्जर जी पूर्व जिला पंचायत सदस्य, क्यूम गुर्जर , मुकरीम गुर्जर , टीटू वालिया , जितेन्द्र प्रजापति जी तिसंग सैक्टर प्रभारी, मूलचंद शर्मा जी , राकेश सैनी , बूथ अध्यक्ष तिसंग, गुड्डू हकीम ,पंकज सैनी जी पूर्व प्रधान पुत्र वीरभान सैनी , अरशद गुर्जर , जगपाल प्रजापति ,और समस्त पुलिस प्रशाशन स्टाफ चन्द्र प्रकाश , पंकज , राजू , मनीष तोमर , अजीत नागर , सोनू , आदि, उपस्थित रहे। अनुज सैनी मीडिया प्रभाएवं श्रेत्र पंचायत सदस्य तिसंग जनपद मुजफ्फरनगर।

 

नहाने गया युवक डूबा
खतौली।  (Muzaffarnagar News)गंगनहर मे नहाने गया युवक अचानक नहर मे डूब गया। इस हादसे से युवक के परिजनो मे हडकम्प मच गया। परिजनो की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस गोताखोर टीम की मदद से नहर मे डूबे युवक की बरामदगी के प्रयास मे जुट गई।
सूत्रो के अनुसार मंसूरपुर थाना क्षेत्र के निकटवर्ती गांव सौन्टा निवासी आशु उर्फ अर्जुन नामक युवक दोस्तों के साथ खतौली क्षेत्र के भैसी गंगनहर मे नहाने के लिए गया हुआ था कि इसी बीच पानी के तेज बहाव के कारण वह अचानक गंग नहर मे डूब गया। इस हादसे से गंग नहर पर नहा रहे एवं अपने पशुओं को नहला रहे ग्रामीणो मे हडकम्प मच गया। ग्रामीणो ने इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी। हादसे की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने गोताखोर टीम की मदद से नहर मे डूबे युवक की तलाश मे जुट गई।

शिविर का हुआ आयोजनMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर (Muzaffarnagar News) प्रातः ९ः०० से १०ः०० बजे तक रजिस्ट्रेशन तथा १०ः०० बजे से १ः०० बजे तक वैश्य अग्रवाल राजवंश सभा मुजफ्फरनगर रजिस्टर्ड द्वारा पूजनीय श्रीमती स्वदेश चोपड़ा पत्नी श्री विजय चोपड़ा की ७ वी पुण्य तिथि की स्मृति मै निशुल्क चिकित्सा सेवा शिविर का आयोजन किया गया।
जिसका उद्घाटन अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद गर्ग, महामंत्री शलभ गुप्ता एडवोकेट,डॉक्टर अशोक सिंघल नेत्र रोग विशेषज्ञ,डॉक्टर दीपक गोयल नाक, कान, गला रोग विशेषज्ञ,डॉक्टर वैभव गोयल जनरल फिजिशियन,डॉक्टर कमल कुमार गुप्ता होम्योपैथिक विशेषज्ञ,नितिन गोयल मेट्रोपोलिस लैब,अजय गुप्ता नेशनल गैस के द्वारा किया गया। सर्वप्रथम महाराज अग्रसेन जी महाराज और राजवंश समाज के प्रवर्तक अमर शहीद राजा रत्न चंद जी के चित्रों पर माल्यार्पण किया गया और गायत्री मंत्र का ५ बार उच्चारण किया गया। चिकिस्ता सेवा शिविर मै आए डॉक्टर्स को माला और पुष्पगुच्छ देकर अध्यक्ष , महामंत्री के द्वारा स्वागत किया गया। निशुल्क चिकित्सा सेवा शिविर मै सैकड़ों की संख्या मै मरीजों ने चिकित्सा लाभ प्राप्त किया और राजवंश सभा मुजफ्फरनगर को और डॉक्टर्स को सफल कार्य की बधाई दी। डॉक्टर अशोक सिंघल और डॉक्टर दीपक गोयल ने स्वर्गीय श्रीमती स्वदेश चोपड़ा को श्रद्धांजलि अर्पित की और कहां की इस प्रकार के आयोजन समाज हित मै एक अच्छी पहल है इससे सभी व्यक्तियों को आसानी से चिकित्सा लाभ प्राप्त होता है समाज मै एक अच्छा संदेश जाता है तथा इस नेक सामाजिक कार्य करने के लिए वैश्य अग्रवाल राजवंश सभा मुजफ्फरनगर के अध्यक्ष मंत्री को बधाई दी । डॉक्टर वैभव गोयल और डॉक्टर कमल कुमार गुप्ता द्वारा संयुक्त रूप से कहां की इस प्रकार के शिविर समाज को एक स्वस्थ वातावरण प्रदान करते और समाज के लिए एक अच्छा संदेश है उन्होंने समाज की अन्य संस्थाओं से भी राजवंश सभा मुजफ्फरनगर की तरह इस प्रकार की सेवा करने का अनुरोध किया।
राजवंश सभा मुजफ्फरनगर के अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद गर्ग, महामंत्री शलभ गुप्ता एडवोकेट द्वारा पंजाब केसरी टीम,समस्त डॉक्टर्स साहेबान,मेट्रोपोलिस लैब निशुल्क चिकत्सा सेवा शिविर मै अपनी चिकत्सा सेवा प्रदान करने पर आभार जताया और वैश्य अग्रवाल राजवंश सभा की और से सभी को मोमेंटो भेट किए गए। निशुल्क चिकित्सा शिविर मै लगभग १५० व्यक्तियों ने चिकित्सा लाभ प्राप्त किया चिकित्सा सेवा शिविर मै सेवा करने वाले अन्य व्यक्ति मुख्य रूप से नरेंद्र गर्ग,जगनमोहन दास गोयल एडवोकेट,अनीता राजवंशी, पंकज राजवंशी,दीपाली अग्रवाल,बिंदिया मित्तल,वीनू एरन,सुधीर एरन,अमित गुप्ता एडवोकेट,विपिन गुप्ता,अश्वनी सिंघल,राजेंद्र गुप्ता,प्रशांत कुमार एडवोकेट,आलोक कुमार एडवोकेट, राकेश कुमार,प्रियांशु गर्ग,नवनीत गोयल,योगेश गर्ग,राजकुमार गोयल,मुकेश गोयल, अमिता गुप्ता ,चिराग गुप्ता,राजकुमार गुप्ता,अरुण कुमार, रानू एरन,अजय गुप्ता,संदीप गुप्ता,अजय सिंघल,कुलदीप गुप्ता,सुबोध एरन,सुनीता एरन,सुधीर एरन,रचित गोयल,श्रीमती बीना कुमार आदि मौजूद रहे।

 

उपजिलाधिकारी ने ली बैठक
खतौली। उप जिलाधिकारी खतौली की अध्यक्षता में तहसील खतौली में जिम्मेदार नागरिकों, समाजसेवी, ग्राम प्रधान, सभासद एवं कांवड़ शिविर संचालक के साथ शांति स्थापना एवं कांवड़ मेला बैठक आयोजित की गयी। जिलाधिकारी चंद्रभूषण सिंह के निर्देशानुसार एवं उप जिलाधिकारी खतौली जीत सिंह राय की अध्यक्षता में तहसील खतौली में जिम्मेदार नागरिकों, समाजसेवी, ग्राम प्रधान, सभासद एवं कांवड़ शिविर संचालक के साथ शांति स्थापना एवं कांवड़ मेला बैठक आयोजित की गयी, एवं बैठक के दौरान सी०ओ० खतौली, एसडीओ जलविद्युत, एस०एच०ओ० खतौली, बीडीओ खतौली, एसआई खतौली, नगर पालिका खतौली ने प्रतिभाग किया गया।

 

छात्राओं ने किया उत्कृष्ट प्रदर्शनMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर (Muzaffarnagar News)विश्वविद्यालय द्वारा घोषित एमएड प्रथम सेमेस्टर के परीक्षा परिणाम में तीनों स्थानों पर छात्रों द्वारा कब्जा किया गया। विश्वविद्यालय द्वारा घोषित एमएड प्रथम सेमेस्टर में सभी विद्यार्थियों ने अच्छे अंको मे उत्तीर्ण होकर महाविद्यालय की कामयाबी में एक बार फिर चार चांद लगाया। तान्या ने 76.95 प्रतिशत अंक प्राप्त करके प्रथम स्थान, वही 75.45 प्रतिशत अंक प्राप्त कर हिमानी ने द्वितीय स्थान तथा शिवानी शर्मा ने 73.86 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली तान्या ने अपने सफलता पर ईश्वर को धन्यवाद देते हुए कहा कि सफलता का श्रेय गुरूजनों एवं माता-पिता को जाता है। उन्होंने कहा कि गुरूजनों द्वारा दिये गये मार्ग दर्शन एवं ज्ञान के फलस्वरूप जीवन में यह स्वर्णिम दिन आया है। वहीं हिमानी ने कहा कि अध्यापकों द्वारा समय-समय पर दिये गये टिप्स परीक्षा में मद्दगार साबित हुए है तथा माता-पिता का सहयोग एवं प्रेरणा महत्वपूर्ण रही है। तृतीय स्थान पर रही शिवानी ने कहा कि महाविद्यालय के शैक्षिक वातावरण के फलस्वरूप ही यह सफलता प्राप्त हुई है। पुस्तकालय में सभी विषयों पर अनेक पुस्तकें उपलब्ध हैं, जिन्होंने हमें अध्ययन में बहुत मद्द की। सभी ने अपनी कामयाबी का श्रेय अपनी मेहनत, लगन तथा महाविद्यालय के अच्छे वातावरण को दिया।
इस अवसर पर महाविद्यालय की प्राचार्य डा0 प्रेरणा मित्तल ने सभी विद्यार्थियों की सफलता पर बधाई दी तथा कहा कि हमें अपने विद्यार्थियों पर गर्व है जो लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहे है तथा कॉलेज का नाम रोशन कर रहे है। उन्होनें सभी विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए कहा कि उन्हें आगे भी अपने जीवन में इसी प्रकार की सफलतायें अर्जित करते हुये अपने कॉलेज और अपने माता पिता का नाम रोशन करते रहना चाहिये।
इस अवसर पर आईक्यूएसी समन्वयक डा0 विनीत कुमार शर्मा ने अध्यापकों को उनके मार्गदर्शन में विद्यार्थियों को मिली सफलता पर बधाई देते हुए कहा कि किसी भी विभाग में विद्यार्थियों की सफलता एवं उज्जवल भविष्य अध्यापकों पर निर्भर करता है।
इस अवसर पर विभाग के प्रवक्ताओं भानु प्रताप वर्मा, जगमेहर गौतम, संदीप राठी, डोली, रीतु गर्ग ने छात्र-छात्रों को बधाई देते हुये उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

 

वृक्षारोपण कार्यक्रम का हुआ आयोजन
मुजफ्फरनगर (Muzaffarnagar News) एस० डी० कॉलेज ऑफ कॉमर्स, मुजफ्फरनगर की एन०सी०सी० इकाई ने एवं ८२ यू०पी० बटालियन में अमृत वृक्षारोपण महोत्सव के अन्तर्गत तथा कमांडिंग ऑफिसर कर्नल सुगंध शर्मा व एडमिन ऑफिसर कर्नल बकुल गोसाई के निर्देशन में वृक्षारोपण का समापन किया गया। समापन में डा० डा० सचिन गोयल (प्राचार्य), डा० नवेद अख्तर, सुबेदार अनंगपाल सिंह व हवलदार गुरजिन्दर सिहं ने पौधे लगाये। अंकित धामा, मानसी सिंह अरोरा, प्राची चौधरी, तुन सिंह, कृष्ण कुमार, उस्मान व संकेत जैन ने भी अलग-अलग परजातियों के पौधे लगाकर अमृत वृक्षारोपण महोत्सव में भाग लिया। इसके अतिरिक्त इसमें एम० कॉम०, बी०कॉम०, बी०ए०, बी०एस०सी० (गृहविज्ञान), बी०एस०सी० (विज्ञान) की छात्रध्छात्राओं ने बढचढकर हिस्सा लिया।
अमृत वृक्षारोपण महोत्सव के समापन में एन०सी०सी० के छात्रध्छात्राओं ने दीदाहेडी गांव में जाकर वृक्षारोपण किया और वहां ग्राम वासियों को वृक्षारोपरण करने के लिए जागरूक किया व ग्राम में जनजागरूक रैली निकाली जिसमें किसी तरह से पौधों का रोपण किया जाता है एवं उनको सुरक्षित रखने के उपाय बताये। सभी कैडेट्स ने ग्राम वासियों को पेडों का महत्व बताया कि हमारे वातावरण में पौधों का क्या महत्व है और किस तरह से वो वातावरण के लिए आवश्यक है। उपरोक्त में ग्राम वासियों ने भी पूर्ण सहयोग देते हुए अपना योगदान दिया और रोपण किये गये पौधों को सुरक्षित रखने एवं सिचाईं व देखभाल करने का शपथ ली।
अमृत वृक्षारोपण महोत्सव में एन०सी०सी० के कैडेट्स में रिशू, अंतिम, नैना, हर्षित, तुषार, कार्तिक, पियुष, खुशी, वंशिका, रितिक, निगम, जैनब, हिमांशी, हिमानी, निधि, विशेष, शोएब, नंदिनी, मयंक, आशिष व परिक्षित आदि ने प्रतिभाग किया।
दीदाहेडी ग्राम के प्रधान श्री मौहम्मद हसरत द्वारा एन०सी०सी० कैडेट्स को पूर्ण सहयोग दिया गया और प्रधान जी ने कैडेट्स को भविष्य में सफल होने के लिए प्रेरित किया कि किस तरह से कठिन परिश्रम करके अपने जीवन में सफलता प्राप्त कर सकते हैं और अपने माता-पिता व परिवार का नाम रोशन कर सकते हैं। उन्होने महाविद्यालय एवं एन०सी०सी० के कैडेट्स की सरहाना की व भविष्य में भी इस तरह के कार्यक्रम आयोजित करने का आग्रह किया तथा छात्रध्छात्राओं को अपना पूर्ण सहयोग देते हुए आर्शीवाद प्रदान किया।
अमृत वृक्षारोपण महोत्सव के अन्तर्गत महाविद्यालय में भी वृक्षारोपण किया गया और बटालियन के स्टाफ तथा प्राचार्य डा० सचिन गोयल ने इस कार्यक्रम को सफल बनाने में अपना सहयोग दिया तथा बताया कि सरकार द्वारा आयोजित किये गये इस महोत्सव की पर्यावरण को कितनी अधिक आवश्यकता है। अंत में प्राचार्य ने उक्त कार्यक्रम की बहुत प्रशंसा की व सभी कैडेट्स को प्रोत्साहित किया तथा आर्शिवाद दिया। इस अवसर पर महाविद्यालय के सभी शिक्षकों एवं कर्मचारियों का सहयोग रहा।

 

व्यापारियों ने की अतिक्रमण हटवाने की मांग
खतौली।।(Muzaffarnagar News) व्यापारियों द्वारा दुकान से बाहर तक सामान रखने से बाजार मे आने-जाने वालों को परेशानी का सामना करना पड रहा है। नागरिकों का कहना है कि पुलिस प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन को इस और गंभीरता से ध्यान दें। नागरिकों का कहना है कि दुकान से आगे तक सामान रखने के कारण बिददीवाडा बाजार मे कई बार जाम की स्थिती बन जाती है।

माक ड्रिल का आयोजन
जानसठ।(Muzaffarnagar News) उपजिलाधिकारी जानसठ के निर्देशन में राजस्व टीम, आपदा टीम, डाक्टर टीम भोप, एन.डी.आर.एफ. टीम, एवं फायर टीम के साथ बाढ़ को ध्यान रखते हुए माक ड्रिल का आयोजन किया गया। ग्राम शुकर्ताल तहसील जानसठ में जिलाधिकारी चन्द्रभूषण सिंह के आदेशानुसार एवं उपजिलाधिकारी जानसठ अभिषेक कुमार महोदय के निर्देशन में राजस्व टीम, आपदा टीम, डाक्टर टीम भोप, एन.डी.आर.एफ. टीम, एवं फायर टीम के साथ बाढ़ को ध्यान रखते हुए माक ड्रिल का आयोजन किया गया। माक ड्रिल में ग्राम वासियों स्कूल के छात्रों ने प्रतिभाग किया, एवं आपदा से पूर्व आपदा के समय पर आपदा के बाद क्या-क्या सावधानियां बरतनी चाहिए उनकी जानकारी दी गई।

मुजफ्फरनगर (Muzaffarnagar News)

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21446 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

20 + 17 =