Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News- श्री खाटूश्याम गणपतिधाम मन्दिर में धूमधाम के साथ मना राधाष्टमी पर्व

मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) भरतिया कालोनी स्थित श्री खाटूश्याम गणपतिधाम मन्दिर में श्री राधाष्टमी पर्व पर भजन संध्या व भण्डारे का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पधारे उत्तर प्रदेश की योगी सरकार मे राज्यमंत्री कपिलदेव अग्रवाल उद्यमी सतीश गोयल आदि को पटका पहना कर एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।

श्री खाटूश्याम गणपतिधाम मन्दिर में श्री राधाष्टमी पर्व पर विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान सम्पन्न हुए। श्री गणपति धाम मन्दिर मे आयोजित धार्मिक कार्यक्रम मे संस्था के पदाधिकारियों ने बढचढ कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम मे मुख्य अतिथि के रूप मे पधारे मंत्री कपिलदेव अग्रवाल ने बताया कि धर्मकर्म से हमारा आत्म विश्वास बढता है। धार्मिक आयोजन मे बढचढ कर हिस्सा लेना चाहिए।

धार्मिक कार्य एवं पूजा पाठ से मानसिक विकार दूर होते हैं तथा दूसरों के प्रति दयाभाव सेवाभाव उत्पन्न होते हैं। जो बहुत जरूरी है। सेवा मे ही सुख है। इस अवसर पर श्री खाटूश्याम गणपपिधाम मंदिर के संस्थापक अध्यक्ष समाजसेवी भीमसैन कंसल द्वारा मुख्य अतिथि मंत्री कपिलदेव अग्रवाल,समाजसेवी सतीश गोयल, भाजपा नेता राजीव गर्ग व व्यापारी नेता संजय मित्तल को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर अम्बरीश सिंघल, उद्यमी नरेन्द्र गोयल,जे.पी.चचा आदि पदाधिकारीगण मौजूद रहे।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 21118 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

three × 3 =