Muzaffarnagar News: जिला परिषद मार्केट मे राजस्थान टीम का छापा, कोई भी प्रतिबंधित दवाई नहीं मिली
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) नगर के जिला परिषद मार्केट राजस्थान से पहुंची नारकोटिक्स की टीम की आमद से जिला परिषद मार्केट मे हडकम्प मच गया। जिला परिषद मार्केट मे छापामारी करने पहुंची राजस्थान पुलिस के साथ आये एक व्यक्ति की निशानदेही पर एक दुकानदार से पूछताछ की लेकिन राजस्थान पुलिस को कोई भी प्रतिबंधित दवाई नहीं मिली।
अक्सर राजस्थान, हरियाणा और पंजाब की पुलिस मुजफ्फरनगर के जिला परिषद मार्किट में छापामार कार्यवाही करती रही है जिसको लेकर जिला परिषद के व्यापारियों में हड़कम्प की स्थिति बनी रहती है। जांच का विषय यह है कि क्या वास्तव में मुजफ्फरनगर का जिला परिषद मार्किट प्रतिबंधित और एक्सपाइयरी दवाईयों का मार्किट बन गया है।
#मुज़फ्फरनगर जिला परिषद मार्केट में फिर राजस्थान पुलिस की दस्तक।
मुजफ्फरनगर जिला परिषद मार्केट लगातार चर्चाओं में इससे पूर्व हरियाणा टीम की छापेमारी भी हो चुकी है।
— News & Features Network (@mzn_news) May 12, 2022
यदि यह सच है तो ऐसे लोगों के खिलाफ कार्यवाही होनी चाहिए।सूत्रो के अनुसार आज सुबह प्रतिबंधित दवाओं की तस्करी की सूचना पर मुजफ्फरनगर पहुंची राजस्थान से आई नारकोटिक्स की टीम हनुमानगढ से एक व्यक्ति को साथ लेकर आयी थी जिसके आधार पर उन्होंने नसीरपुर स्थित एक मैडिकल स्टोर पर व जिला परिषद मार्किट पर छापेमारी की
लेकिन उन्हे किसी भी स्थान पर कोई भी प्रतिबंधित दवाई नहीं मिली। ड्रग्स इंस्पैक्टर लवकुश प्रसाद ने बताया कि राजस्थान की पुलिस एक व्यक्ति को लेकर मुजफ्फरनगर पहुंची थी
जिसकी निशानदेही पर नसीरपुर स्थित एक मैडिकल स्टोर और उसके आवास दोनों जगह छापा मारा गया लेकिन कहीं पर भी कोई प्रतिबंधित दवाई नहीं मिली और इसके बाद राजस्थान पुलिस बगैर कुछ बरामद किये राजस्थान बैरंग लौट गयी।
वांछित को दबोचा
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) एसएसपी अभिषेक यादव के निर्देशों के चलते जनपद पुलिस लगातार अपराधियों पर शिंकजा कस रही है। इसी के चलते चौकी प्रभारी किदवईनगर उप निरीक्षक रविंद्र सिंह द्वारा पुलिस मुठभेड़ में वांछित अभियुक्त नीरज पुत्र चरण सिंह निवासी ग्राम नगवा थाना बुढ़ाना जनपद मुजफ्फरनगर को काली नदी पुल शामली रोड को०नगर मुजफ्फरनगर से गिरफ्तार किया गया । जिसके विरुद्ध जनपद के थानों में लूट एवं चोरी के करीब आधा दर्जन से अधिक अभियोग पंजीकृत हैं।
हादसे में घायल
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) नगर में अनेक ऐसे टेम्पू अवैध रूप से चल रहे और इस ओर न तो एआरटीओ विभाग और ना ही ट्रैफिक पुलिस कोई संज्ञान ले रही है। जबकि सूत्रों का यह भी कहना है कि इनके कागजात सही ढंग से चेक किये जायें तो दूध का दूध और पानी का पानी हो सकता है। ऐसा न करने से कई बार दुर्घटना को भी न्यौता मिल जाता है। मीनाक्षी चौक पर टेंपो और बाइक में हुई जबरदस्त टक्कर हुई जिसमें बाइक के आगे के परखच्चे उड़ गये और बाइक सवार हुआ गंभीर रूप से घायल जिसके बाद टेंपो चालक हुआ मौके से फरार। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को जिला चिकित्सा में भर्ती कराया। इस तरह से यदि समय रहते अवैध टैम्पू चलाने वालो पर कार्यवाही न हुई तो भविष्य में किसी बड़े हादसे को न्यौता मिल सकता है।

