Muzaffarnagar News: दोपहर में राहत तो सुबह शाम ठंड भारी
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) बसंत पंचमी से लगातार निकल रही धूप के बाद एक बार फिर मौसम ने करवट बदल ली और बुधवार को आकाश में बादल छाये जहां सुबह के समय हल्की बूंदाबांदी हुई वहीं ठंड ने फिर पांव पसार लिये। लोग घरों में देर तक रिजाई, हीटर के सहारे सर्दी से बचाव का प्रयास करते नजर आये।
सुबह के समय हुई हल्की बौछारों व दिन में छाये बादलों से धूप के दर्शन हुए तो दोपहर एक बजे के करीब हुए हालांकि धूप फिर तेज भी निकल गयी लेकिन ठंड का असर पिछले दिनों की अपेक्षा अधिक रहा। जिले में सर्दी का प्रकोप अभी कम नहीं हो रहा है। रात्रि से शुरू हुआ कोहरा भी सुबह तक जारी रहता है
जिस कारण वाहन भी रेंग रेंगकर चलते नजर आते है। इसी के साथ आज मौसम में फिर बादलों की आवाजाही से होने से फिर ठंड का अहसास रहा। लोग गर्म कपड़ों से लिपटकर एक दूसरे स्थान पर जाते हुए नजर आये। जिले में बुधवार का दिन गलन भरी सर्दी से भरा रहा। शाम ढलते ही अचानक सर्दी बढ़ रही है।
रात में और सुबह में भी ठंड अत्यधिक है। सुबह-शाम और रात में सर्दी अभी भी राहत नहीं मिली है। दुकानदार भी ओर दिन की अपेक्षा शाम को जल्दी ही दुकाने बंद कर घर चले गये।

