Muzaffarnagar News: ऑक्सीजन कन्संट्रेटर का रोटरी क्लब मिडटाउन ने किया लोकार्पण
Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) रोटरी क्लब मुज़फ्फरनगर मिडटाउन द्वारा ऑक्सीजन कन्संट्रेटर का लोकार्पण लाला चतरसेन जैन मेमोरियल प्राकृतिक चिकित्सा योग एवं संस्थान, श्री दिगंबर जैन अतिशय क्षेत्र, वहलना, मुज़फ्फरनगर में किया गया।
जिसके मुख्य अतिथि रो राजेश जैन ने क्लब के कार्यों की सराहना की। क्लब अध्यक्ष राकेश राठी ने बताया की रोटरी क्लब मुज़फरनगर मिडटाउन समाज के क्षेत्र में ऐसे भी कार्य करता रहेगा।
चीफ एसिस्टेंट गर्वनर रो सुनील अग्रवाल ने बताया की क्लब आगे भी ऐसे कार्य करता रहेगा। कार्यक्रम में समिति के मुअज्जिन लोगो ने सहयोग दिया। इस कार्यक्रम के संयोजक रो मुकुल जैन और रो सुशोभ बिंदल रहे।
इस कार्यक्रम को सफल बनाने में समस्त रोटरी क्लब मिडटाउन परिवार रहा है। क्लब सचिव रो कौशल कृष्ण जी ने आने वाले सभी रोटेरियन साथियो का आभार व्यक्त किया।
समाचार (Muzaffarnagar News)
संचार रोग की रोकथाम को चला अभियान
जानसठ। सर्दी में बुखार, डेंगू जैसी बीमारियों आदि से बचाव हेतु लगातार लार्वा व दवाईयों आदि का छिडकाव कराकर साफ सफाई का कार्य जारी है। राष्ट्रीय संचारी रोग नियंत्रण अभियान के अंतर्गत विकास खंड जानसठ के ग्राम पंचायत सम्भलहेड़ा में साफ-सफाई का कार्य कराया गया।
शासन के निर्देशानुसार एवं जिलाधिकारी चंद्रभूषण सिंह के आदेशों के अनुपालन मखंड विकास अधिकारी जानसठ संत प्रकाश सिंह के कुशल निर्देशन में जनपद के समस्त निकायों में संचारी रोगों जैसे दिमागी बुखार, ज्वर, डेंगू, चिकनगुनिया इत्यादि के रोकथाम एवं नियंत्रण हेतु साफ़-सफाई, एन्टी लार्वा का छिड़काव एवं रात्रि में फॉगिंग का कार्य कराया जा रहा है। इसी क्रम में विकासखंड जानसठ के ग्राम पंचायत सम्भलहेड़ा में खण्ड़ विकास अधिकारी एवं ग्राम सचिव द्वारा साफ-सफाई का कार्य कराया गया। मौके पर ग्राम सचिव उपस्थित रहे।
शीतलहर से बचाव जारी
बुढ़ाना। शीतलहर का प्रकोप लगातार जारी है शीतलहर से बचने के लिए अधिकाशं नागरिक सुबह शाम अपने घर में ही कैद है साथ ही जरूरी कामकाजों के लिए भी दोपहर में ही निकलना उचित समझ रहे है।
इसी के चलते नगर पंचायत बुढाना में निराश्रित व बेसहारा व्यक्तियों को शीतलहरी से बचाव हेतु अलाव जलाये गए। जिलाधिकारी चंद्र भूषण सिंह के निर्देंशानुसार नगर पंचायत बुढाना मे निराश्रित व बेसहारा व्यक्तियों को शीतलहरी से बचाव हेतु नगर के विभिन्न स्थानों पर सुबह -शाम अलाव जलाये गए।
