उत्तर प्रदेश

Rudrapur News: प्रतिबंधित पशुओं की हत्या करने वाले तीन को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Rudrapur News: प्रतिबंधित पशुओं को मारकर शहर का माहौल खराब करने वाली घटना का पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया है. पुलिस ने यूपी रामपुर क्षेत्र के तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि एक आरोपी ने रामपुर में आत्मसमर्पण कर दिया है. गिरफ्तार सभी आरोपितों के खिलाफ रामपुर के विभिन्न थानों में दर्जनो केस दर्ज है. पुलिस घटना में शामिल अन्य आरोपितों की तलाश में जुटी है.

एसएसपी दलीप सिंह कुंवर ने शुक्रवार को रुद्रपुर स्थित एसएसपी कार्यालय में खुलासा करते हुए बताया कि चार दिन पूर्व आवास विकास रोड पर एक खाली भूखंड में मिले प्रतिवन्धित पशुओं के शव के मामले में अयूब उफ हकला निवासी मोहल्ला अगला थाना स्वार रामपुर, अफसर अली निवासी खिदरपुर थाना अजीमनगर रामपुर, शौकत अली निवासी खेमपुर थाना अजीमनगर रामपुर को गिरफ्तार किया है. एक आरोपी दानिश निवासी खिदरपुर थाना अजीमनगर रामपुर ने रामपुर कोर्ट में सरेंडर कर दिया है.

हर एंगल से जांच कर रही है Police

एसएसपी दलीप सिंह कुंवर ने बताया कि इस मामले में उस्मान और नईम के नाम भी सामने आये हैं. एसएसपी के मुताबिक घटना में शामिल सभी आरोपी पेशेवर मांस तस्कर है

उनके खिलाफ रामपुर के विभिन्न थानों में दर्जनों केस दर्ज है. उन्होंने बताया कि अभी तक घटना में किसी की साज़िश की बात समाने नहीं आई है, फिर भी पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है. आरोपियों ने घटना को हौंडा सिटी कार से अंजाम दिया था, जिसे पुलिस ने बरामद कर लिया गया है.

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21372 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

2 × two =