Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News- महा योद्धा महाराजा सूरजमल का बलिदान दिवस मनाया

मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) शामली रोड बघरा में स्थित महाराजा सूरजमल स्मारक पर भरतपुर नरेश अजेय हिंदू महा योद्धा महाराजा सूरजमल का बलिदान दिवस मनाया गया श्रद्धा भक्ति के वातावरण में ब्रह्मचारी आचार्य मृगेंद्र ने वेद के पवित्र मंत्रों से विधि-विधान पूर्वक यज्ञ हवन संपन्न कराया

महाराजा सूरजमल स्मारक के संस्थापक स्वामी यशवीर महाराज ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि महाराजा सूरजमल इतने निडर हिंदू योद्धा थे जब नादिरशाह ने भारत पर आक्रमण किया तो उस को टक्कर देने वाला भारत में कोई नहीं था लेकिन महाराजा सूरजमल से घबरा कर नादिरशाह वापस अपने देश लौट गया था

भारत में किसी राजा में साहस नहीं था कि दिल्ली के मुस्लिम शासक पर आक्रमण कर दे लेकिन महाराजा सूरजमल ही ऐसे बहादुर थे कि उन्होंने दिल्ली के बादशाह को दिल्ली के अंदर ही युद्ध में घुटने टेकने पर मजबूर कर दिया था महाराजा सूरजमल के संबंध में इतिहासकारों ने लिखा है कि वे अपने समय के भारत के सबसे शक्तिशाली राजा थे भरतपुर रियासत कभी भी मुस्लिमों और अंग्रेजों के गुलाम नहीं हुई

सेक्युलर वादी नेताओं को महाराजा सूरजमल से प्रेरणा लेकर हिन्दू व हिन्दुस्तान की रक्षा के कार्य करना चाहिए ब्रहाचारी मृगेन्द्र नें सभा को संबोधित करते हुए कहा की आओं देशभक्तों महाराजा सूरजमल के बलिदान दिवस पर जातिवाद से ऊपर उठकर भारत को हिन्दू राष्ट्र बनाने का संकल्प लें सभा में आये सभी लोगों ने महाराजा सूरजमल की मूर्ति पर माल्यार्पण करके महाराजा सूरजमल को अपनी श्रद्धांजलि दी

सभा के अंत में सिक्किम में सड़क दुर्घटना में बलिदान होने वीर सैनिकों के लिए दो मिनट का मौन धारण करके श्रंद्धाजलि दी गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता सुभाष चौधरी व संचालन उधम सिंह ने किया सभा में परमजीत सिंह भगत सिंह बिजेन्द्र सिंह यज्ञ कुमार विवेक कुमार औमबीर सिंह धर्मपाल सिंह अमित कुमार रामभरोसा राघव चौधरी बलराम वर्मा आदि उपस्थित रहे

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 21118 posts and counting. See all posts by News-Desk

One thought on “Muzaffarnagar News- महा योद्धा महाराजा सूरजमल का बलिदान दिवस मनाया

  • Avatar Of Rubinstein Rubinstein

    We have witnessed a lot of websites get tanked jut because they did not know how to utilize GSA Search Engine Rankerr appropriately.But this website is awesome

    Reply

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

thirteen − 11 =