Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: राकेश टिकैत से मिले संजय राउत, शिवसेना उत्तर प्रदेश में ५० से १०० सीटों पर चुनाव लड़ेगी

Muzaffarnagar News:मुजफ्फरनगर। शिवसेना सांसद संजय राउत ने भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत से बंद कमरे में मुलाकात करने के बाद घोषणा की है कि शिवसेना उत्तर प्रदेश में ५० से १०० सीटों पर चुनाव लड़ेगी जिसमें अयोध्या की वह सीट भी शामिल होगी

जिससे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ चुनाव लड़ने वाले हैं। मुजफ्फरनगर स्थित चौधरी राकेश टिकैत के आवास पर दोनों की मुलाकात करीब १ घंटे तक चली। इस दौरान संजय रावत ने फोन पर शिवसेना अध्यक्ष और महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे से राकेश टिकैत की बातचीत कराई।

इस दौरान क्या बात हुई इसका जवाब देते हुए शिवसेना सांसद संजय राउत ने कहा कि वह एक खास मकसद के साथ आज यहां आए थे और बंद कमरे में पार्टी अध्यक्ष और किसानों की आवाज राकेश टिकैत के बीच क्या बातचीत हुई इसका वह अभी खुलासा नहीं करेंगे। उन्होंने कहा कि आज वह किसानों की लंबी लड़ाई लड़ने के लिए राकेश टिकैत का आभार जताने और उन्हें महाराष्ट्र के किसानों से जुड़े मुद्दे पर पार्टी अध्यक्ष उद्धव ठाकरे से बातचीत करने का निमंत्रण देने के लिए आए थे।

उन्होंने कहा कि राकेश टिकैत के परिवार का शिवाजी महाराज के परिवार से भी नाता रहा है इसलिए भी यह मुलाकात विशेष रही। उन्होंने कुछ कागजात भी दिखाए जिसमें टिकैत परिवार को शिवाजी परिवार की ओर से लिखा पत्र भी शामिल था। संजय रावत ने कहा कि राकेश टिकैत अब किसानों का बड़ा चेहरा है और उन्हें संयुक्त राष्ट्र संघ में भारत के किसानों की आवाज उठाने का अवसर मिलना चाहिए।

साथ ही उन्होंने कहा कि राकेश टिकैत भले ही राजनीतिक हो लेकिन उन्हें ८-१० प्रतिनिधि चुनकर संसद में जरूर भेजना चाहिए। संजय रावत ने कहा कि जल्द ही शिवसेना अपना घोषणा पत्र जारी करेगी।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री के रूप में वह किसे देखना चाहते हैं कि प्रश्न पर उन्होंने कहा कि अभी इंतजार कीजिए। पत्रकार वार्ता में रावत और राकेश टिकैत दोनों के गले में भगवा वस्त्र क्या मतलब निकाला जाए के प्रश्न पर दोनों ने कहा कि भगवा रंग तो सामाजिक और राष्ट्र की पहचान है राजनीतिक दृष्टिकोण से मत देखिए।

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21278 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

4 + 1 =