Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News- पुलिस की गोली लगने से डकैती के आरोपित शातिर घायल

मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) । शाहपुर थाना पुलिस ने देर रात मुठभेड़ के बाद डकैती के आरोपित दो बदमाश को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की गोली पैर में लगने से एक बदमाश घायल हो गया। दोनों बदमाशों से पुलिस ने डकैती में लूटा गया सामान और हथियार बरामद किए हैं।

एसपी देहात अतुल कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि थाना शाहपुर पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि कुछ बदमाश वारदात अंजाम देने के इरादे से क्षेत्र में घूम रहे हैं। उन्होंने बताया कि उन्होंने शाहपुर थाना पुलिस को मुखबिर की सूचना पर चेकिंग अभियान चलाने के लिए निर्देशित किया था।जवाबी कार्रवाई में बदमाश को लगी गोली

उन्होंने बताया कि देर रात चेकिंग के दौरान गाड़ी में सवार होकर जाते हुए दो संदिग्ध नजर आए। जिन्हें पुलिस ने रुकने का इशारा किया। लेकिन दोनों ने गाड़ी से बाहर निकल कर पुलिस पर फायरिंग करते हुए जानलेवा हमला किया। बचाओ में की गई पुलिस फायरिंग में एक बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गया। जिसके बाद उसे दबोच लिया गया। दूसरे बदमाश को भी मौके से कुछ दूरी पर दबोच लिया गया। घायल बदमाश को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। उन्होंने बताया कि दोनों बदमाशों की शिनाख्त १४ फरवरी को शाहपुर क्षेत्र में एक स्टोर पर डकैती की घटना अंजाम देने वाले बदमाशों के रूप में हुई। इन दो बदमाशों को किया गया गिरफ्तार

पुलिस के अनुसार मुठभेड़ में घायल आलम पुत्र रहीश निवासी खिवाई थाना सरूरपुर, जिला मेरठ और नईम पुत्र यामीन निवासी खिवाई थाना सरूरपुर, मेरठ को गिरफ्तार किया गया। एसपी देहात अतुल कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि बदमाशों से अवैध हथियार और डकैती का सामान बरामद किया गया। उन्होंने बताया कि बदमाशों के कब्जे से ०६ कण्डक्टर व लगभग १०० किलो ग्राम हार्डवेयर फिटिंग का सामान, ०१ तमंचा मय ०२ जिन्दा व ०२ खोखा कारतूस ३१५ बोर, ०१ चाकू नाजायज, ०१ ईको कार न० डी.एल ०१ सी.डब्लू ६२१५ आदि सामान बरामद किया गया।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21838 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1 × 2 =