Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar: अल्पसंख्यक समुदाय के छात्र की पिटाई कराने का मामला, तृप्ति त्यागी के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Muzaffarnagar गांव खुब्बापुर में स्थित नेहा पब्लिक स्कूल में शिक्षिका द्वारा एक बच्चे की दूसरे बच्चों से पिटाई कराने के मामले में पुलिस ने शिक्षिका के खिलाफ एनसीआर दर्ज की है। शुक्रवार को सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ जिसमें एक शिक्षिका बच्चे की क्लास के अन्य बच्चों से पिटाई करा रही है।

वही शिक्षिका ने बच्चों को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी भी की थी। वीडियो वायरल होने पर मामले में तूल पकड़ लिया। घटना से पुलिस में भी हड़कम्प मच गया। जांच में वीडियो मंसूरपुर क्षेत्र के गांव खुब्बापुर स्थित नेहा पब्लिक स्कूल की होना बताई गई। एसपी सिटी सत्यनारायण प्रजापत का कहना है कि इस मामले में बच्चे के पिता इरशाद की तहरीर पर शिक्षिका तृप्ता त्यागी के खिलाफ के खिलाफ धारा 323 /504 में एनसीआर दर्ज की गई है।

मंसूरपुर थाना क्षेत्र के खुब्बापुर गांव के नेहा पब्लिक स्कूल में अल्पसंख्यक समुदाय के छात्र की बेरहमी से पिटाई और जातीय टिप्पणी करने वाली शिक्षिका तृप्ति त्यागी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मीरापुर के रालोद विधायक चंदन चौहान ने गांव पहुंचकर मामले की जानकारी ली। उधर, शिक्षिका का कहना है कि वीडियो के साथ छेड़छाड़ कर वायरल किया गया है। 

शुक्रवार को वायरल वीडियो में शिक्षिका एक बच्चे को कक्षा में खड़ा कर अन्य बच्चों से चांटे और मुक्के लगवा रही हैं। इस 34 सेकेंड के वीडियो के बाद देशभर से प्रतिक्रियाएं आने लगीं। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, रालोद अध्यक्ष जयंत सिंह, कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी समेत अन्य नेताओं और सामाजिक संगठनों ने कड़ी प्रतिक्रिया जाहिर की हैं।

सोशल मीडिया पर शिक्षिका की गिरफ्तारी की मांग उठने लगी। शनिवार को दिन निकलते ही रालोद विधायक चंदन चौहान गांव पहुंचे और पीड़ित परिवार का साथ देने की बात कही। सामाजिक संगठनों के लोग भी गांव पहुंच रहे हैं। 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21406 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

nineteen − twelve =