Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: क्रय केंद्र का किया सचिव सहकारी गन्ना समिति मोरना ने निरीक्षण

Muzaffarnagar News:मुजफ्फरनगर। गन्ना विकास परिषद मोरना के सचिव सहकारी गन्ना समिति मोरना द्वारा क्रय केंद्र कटिया प्रथम का निरीक्षण किया गया। जिलाधिकारी चंद्रभूषण सिंह के निर्देशानुसार गन्ना विकास परिषद मोरना के सुभाष चंद्र सचिव सहकारी गन्ना समिति मोरना द्वारा क्रय केंद्र कटिया प्रथम का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के समय कृषक श्रीओमपाल पुत्र दुर्जन की गन्ने से भरी बोगी काँटे पर खड़ी थी, जिसका वजन मोनीटर में १९ कुंतल प्रदर्शित हो रहा है भरी बोगी के साथ काँटे की प्लेट पर ०५ कुंतल के मानक बाट रखने पर वजन २४ कुंतल प्रदर्शित हुआ

भरी बोगी को काँटे से हटाकर भरी बोगी में गन्ने के ऊपर पाँच कुंतल के मानक बाँट रखकर बोगी को काँटे पर लाकर देखने पर बाँट सहित भरी बोगी का वजन २४ कुंतल प्रदर्शित हुआ, पुनः गन्ने से मानक बाँट उतारकर काँटे की प्लेट पर भरी बोगी के साथ रखने पर वजन २४ कुंतल प्रदर्शित हुआ।

क्रय केंद्रपर लगभग २० कृषक उपस्थित थे जिससे सभी संतुष्ट हैं क्रय केंद्र पर तिपाई लगी है जिसमें आज पलड़े भी लगे हैं जिस पर विवाद की स्थिति में गन्ना तौला जा सकेगा।

जनता दर्शन का आयोजन
मुजफ्फरनगर। जनता दर्शन में जन समस्याओं का बंदोबस्त अधिकारी चकबंदी मुजफ्फरनगर ने निस्तारण किया। जिलाधिकारी चंद्र भूषण सिंह के निर्देशों के क्रम में बंदोबस्त अधिकारी चकबन्दी राकेश कुमार सागर एवं चकबन्दी अधिकारी सदर संजय कुमार द्वारा आज अपने न्यायालय कक्ष में आये ग्राम पंचायत लखान के कृषको की शिकायतों के निस्तारण हेतु जनसुनवाई की गयी।

जनसुनवाई में सोशल डिस्टेंसिंग का अनुपालन कराते हुए जन सामान्य की समस्याओं/शिकायतों को गम्भीरता पूर्वक सुन कर उसका समय से निस्तारण हेतु सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया गया।

उन्होंने निर्देशित किया कि संबंधित अधिकारी प्राप्त शिकायतों का निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर करना सुनिश्चित करें। इसमें किसी प्रकार की शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जायेगी। इस अवसर पर जनता दर्शन में आये आम जन उपस्थित रहे।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21325 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

2 × five =