Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: सुरक्षा फोरम ने व्यापारी हत्याकांड पर प्रकट किया शोक, आर्थिक मदद की मांग उठायी

मुजफ्फरनगर।Muzaffarnagar News:व्यापारी सुरक्षा फोरम की एक बैठक, भगत सिंह रोड स्थित कार्यालय पर हुई। इसकी अध्यक्षता विश्वदीप गोयल ’बिटटू’ ने तथा संचालन राजकुमार रहेजा ने किया। बैठक में जहां 3 नये सदस्यों को संगठन में प्रवेश दिया गया, वहीं पर गत माह तक का आय- व्यय का व्योरा पेश किया गया।

बैठक में उपस्थित व्यापारियों ने गोरखपुर में व्यापारी मनीष गुप्ता की नृशंस हत्या पर निंदा करते हुए गहरा रोष व शोक प्रकट करते हुए मुख्यमंत्री योगी से घटना की सी0 बी0 आई0 से जाँच कराने, दोषी पुलिस कर्मियों को कड़ा दण्ड दिलाने के साथ ही मृतक व्यापारी के परिवार को सरकारी नौकरी व आर्थिक मदद दिलाने की मांग की।

बाद में उपस्थित व्यापारियों ने दो मिनट का मौन रखकर, दिवगंत व्यापारी की आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की.उपस्थित व्यापारियों ने गांधी जयंती के उपलक्ष में गांधी जी को श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए राष्ट्र के विकास में योगदान करने का संकल्प दौहराया।

बैठक में नई मण्डी सभासद राहुल पंवार, देवेन्द्र चौहान, डॉ0 नितिन जैन, पवन, डॉ0 संजय अग्रवाल, विपिन, मनोज गुप्ता अमित आदि की उपस्थिती उल्लेखनीय रही।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21195 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

three × one =