Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सहयोग से संगोष्ठी का हुआ आयोजन

Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर। विधि विभाग डी ए वी कॉलिज मुजफ्फरनगर द्वारा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, मुजफ्फरनगर के सहयोग से महाविद्यालय स्थित शीतल प्रसाद हॉल में मानवाधिकार दिवस के अवसर पर एक दिवसीय संगोष्ठी का आयोजन किया गया। संगोष्ठी का विषय हाशिये पर स्थित वृद्धजन और मानवाधिकार रहा।

संगोष्ठी का शुभारंभ मुख्य अतिथि अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट सलोनी रस्तोगी , विशिष्ट अतिथि पूर्व डीन विधि संकाय डॉ राजेश कुमार गर्ग , प्राचार्य डॉ ललित कुमार , विभागाध्यक्ष विधि विभाग डॉ शैलेंद्र शर्मा , विभागाध्यक्षा शिक्षक विभाग डॉ सुनीता शर्मा के द्वारा माँ सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित करके किया गया।

इस अवसर पर डॉ शैलेंद्र शर्मा के द्वारा मुख्य अतिथि का परिचय कराया गया और विद्यार्थियों को मानवाधिकार के महत्व को समझाया। विशिष्ट अतिथि डॉ राजेश कुमार गर्ग द्वारा बताया गया की अधिनियम की धारा २३ में यह भी प्रावधान किया गया है कि यदि माता-पिता अपने बच्चों को कोई संपत्ति गिफ्ट कर दें एवं उसके बाद बच्चे बाद में उनकी उपेक्षा करें तो वह संपत्ति पुनः माता-पिता को वापस दिलाई जा सकती है।

महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ ललित कुमार द्वारा वरिष्ठ नागरिकों के समाज में महत्व को बताया एवं अपने बड़ों की सेवा करने का संदेश सभी विद्यार्थियों को दिया। संगोष्ठी के दूसरे चरण में संविधान दिवस एवं मानवाधिकार दिवस के अवसर पर आयोजित प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता एवं निबंध प्रतियोगिता के विजेताओं को सम्मानित किया गया।

विजेताओं की सूची इस प्रकार है संविधानदिवस प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में प्रथम स्थान मौहम्मद अकरम,द्वितीय स्थान अभिषेक पुंडीर, तृतीय स्थान आयशा तथा निबंध लेखन प्रतियोगिता में प्रथम स्थान आशु तोमर, द्वितीय स्थान गौतम राणा,तृतीय स्थान मो अकरम एवं मानव अधिकार दिवस पर आयोजित निबंध लेखन प्रतियोगिता में प्रथम स्थान चीना सिंह, द्वितीय स्थान मिहिर तोमर, तृतीय स्थान आयशा ने प्राप्त किया साथ कुछ सांत्वना पुरस्कार भी दिए गए जिनमें यशिका रानी,प्रियांशी सिंह, आरती शर्मा आदि विजेताओं को पुरस्कृत किया गया।

कार्यक्रम के अंत में विभागाध्यक्ष डॉक्टर शैलेंद्र कुमार शर्मा द्वारा सभी आगंतुकों का धन्यवाद ज्ञापित किया गया। अंत में राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। कार्यक्रम का संचालन डॉ कुलदीप सिंह द्वारा किया गया।

इस अवसर पर शिक्षकों में डॉ ओमदत्त , डॉ मणिमाला, प्रवीण कुमार, हिमांशी आदि शिक्षक एवं विधार्थियो में कपिल कुमार,अमन जैन,विकास, माहेनूर,शाकिब, निखिल गौतम आदि उपस्थित रहे।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21421 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

five + 2 =