Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: एसओजी प्रथम कार्यालय के सौन्दर्यकरण का वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने किया लोकार्पण

मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजीव सुमन द्वारा स्वाट टीम/एसओजी प्रथम कार्यालय के जीर्णोद्धार/सौन्दर्यकरण का किया गया लोकार्पण। कार्यालय परिसर में किया वृक्षारोपण।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर संजीव सुमन द्वारा स्वाट टीम/एसओजी प्रथम कार्यालय के जीर्णोद्धार/सौन्दर्यकरण का लोकार्पण किया गया। जिसके अन्तर्गत स्वाट टीम/एसओजी प्रथम कार्यालय तथा शौचालय का मरम्मत कार्य एवं सम्पूर्ण परिसर में रंगाई – पुताई का कार्य कराया गया।

 कार्यालय परिसर की साफ-सफाई का निरीक्षण किया गया तथा परिसर के जीर्णोद्धार/सौन्दर्यकरण के लिए प्रभारी स्वाट टीम/एसओजी प्रथम को बधाई दी गई। इसके उपरान्त वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा स्वाट टीम/एसओजी प्रथम कार्यालय परिसर में वृक्षारोपण किया गया।

इस दौरान सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी नगर आयुष विक्रम सिंह, प्रतिसार निरीक्षक मुहम्मद नदीम, थाना प्रभारी सिविल लाईन संजय कुमार सिंह, प्रभारी एसओजी प्रथम दीपक चौधरी सहित अन्य पुलिस अधिकारीध्कर्मचारीगण मौजूद रहे।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 20960 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

5 − 3 =