Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने कांवड कंट्रोल रूम व कांवड मार्ग का किया निरीक्षण

मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) कांवड़ यात्रा-२०२४ को दुर्घटनामुक्त एवं सकुशल सम्पन्न कराने तथा सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ रखने हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर द्वारा पुलिस अधिकारीगण के साथ कांवड़ कन्ट्रोल रूम तथा कांवड़ मार्ग का किया गया निरीक्षण, अधिनस्थों को दिए गए आवश्यक दिशा-निर्देश, कांवड़ियों से वार्ता कर पूछी कुशल क्षेम ।

कांवड़ यात्रा-२०२४ को दुर्घटनामुक्त एवं सकुशल सम्पन्न कराने, सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने, यातायात व्यवस्था सुदृढ़ रखने तथा कांवड़ियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो इसके लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री अभिषेक सिंह द्वारा पुलिस अधिकारीयों के साथ शिव चौक पर बनाए गए कांवड़ कन्ट्रोल रूम का निरीक्षण किया गया । कावंड़ कंट्रोल रुम निरीक्षण के दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत कावंड़ मार्गों पर लगे ष्टष्टञ्जङ्क कैमरों की लाइव फुटेज को चेक किया तथा डियूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को निर्देशित किया गया कि कैमरों पर २४’७ सतर्क दृष्टि रखते हुए निगरानी करे तथा कोई भी संदिग्ध व्यक्तिध्वाहन दिखने पर तत्काल उच्चाधिकारियों को अवगत कराये।

यदि किसी कांवड़ यात्री के साथ कोई अप्रिय घटना होती है अथवा उनकी तबीयत खराब होती है तो तत्काल इसका संज्ञान लेकर अतिशीघ्र सहायता उपलब्ध करायी जाए। इसके उपरान्त वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा शिव चौक पर कांवड सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते हुए कावंड़ यात्रियों की सुरक्षा व सुगमता के लिए लगी बैरियर व्यवस्था को चेक किया गया तथा डियूटी प्वाइंट पर तैनात पुलिस बल को विशेष सतर्कता के साथ ड्यूटी करने सहित अन्य आवश्यक दिशा-निर्दश दिये गये। तत्पश्चात महोदय द्वारा अन्तर्राज्यीय बॉर्डर पर भूराहेड़ी चौकपोस्ट थानाक्षेत्र पुरकाजी पर स्थापित कांवड़ कन्ट्रोल रूम का निरीक्षण किया गया तथा जनपद हरिद्वार पुलिस एवं मुजफ्फरनगर पुलिस को आपसी समन्वय स्थापित कर सूचनाओं का आदान-प्रदान करने तथा कांवड़ कन्ट्रोल रूम के माध्यम से कांवड़ मार्ग पर सतत निगरानी करने सहित अन्य आवश्यक दिशा-निर्देशों से अवगत कराया गया ।

इसके साथ ही वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा शिवचौक, वहलना कट, बागोंवाली, रामपुर तिराहा, बरला, छपार, बझेड़ी, पुरकाजी, भूराहेड़ी बॉर्डर आदि स्थानों पर कांवड मार्ग का निरीक्षण करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया । इस दौरान महोदय द्वारा कांवड़ मार्ग में सुरक्षा के दृष्टिगत लगाए गए सीसीटीवी कैमरे, सांकेतिक ध् चेतावनी बोर्ड, यातायात व्यवस्था, मेडिकल कैंप, बैरिकेडिंग आदि व्यवस्थों का निरीक्षण किया गया 

ड्यूटी पर तैनात पुलिस बल को सतर्कतापूर्वक ड्यूटी करने, कांवड यात्रियों के साथ शालीनता से व्यवहार करने एंव उनकी हरसम्भव सहायता करने, यदि किसी कांवड़ यात्री के साथ कोई अप्रिय घटना होती है अथवा उनकी तबीयत खराब होती है तो तत्काल इसका संज्ञान लेकर अतिशीघ्र मेडिकल सहायता उपलब्ध कराने, डायवर्जन प्लान को कडाई से लागू कराते हुए यातायात व्यवस्था को दुरुस्त रखने तथा कांवडियों के सुरक्षित आवागमन को सुनिश्चित करने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।

तत्पश्चात वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा कांवडियों से वार्ता कर उनकी कुशलता पूछी गयी तथा उनकी समस्याओं, खान-पान व अन्य विषयों पर संवाद करते हुए कांवडियोंध्श्रद्धालुओं को बताया गया कि यदि किसी प्रकार की असुविधाध्परेशानी होनी है तो डॉयल-११२ पर कॉल कर सकते है, मुजफ्फरनगर पुलिस द्वारा तत्काल सहायता उपलब्ध करायी जाएगी।

इस दौरान पुलिस अधीक्षक नगर श्री सत्यनारायण प्रजापत, पुलिस अधीक्षक यातायात श्री कुलदीप सिंह, सहायक पुलिस अधीक्षक ध् क्षेत्राधिकारी नगर श्री व्योम बिंदल, क्षेत्राधिकारी नई मण्डी श्रीमती रुपाली राव, क्षेत्राधिकारी अपराध श्री देववृत वाजपेयी सहित अन्य पुलिस अधिकारी ध् कर्मचारीगण उपस्थित रहे ।

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 21176 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

three × 2 =