Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: मोरना में महिला का शव मिलने से सनसनी

मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News)  तीर्थ स्थल शुक्रताल मार्ग के किनारे मोरना में अज्ञात महिला का शव फाँसी लगी हालत में एक छोटे पेड़ पर लटका मिला है। मौके पर पहुँची पुलिस घटना की जाँच में जुट गयी है।

मुजफ्फरनगर के भोपा थाना क्षेत्र के गाँव मोरना में शुक्रताल मार्ग पर रविवार सवेरे इन्टरकॉलिज के खेल मैदान के सामने अज्ञात महिला का शव झाड़ी में मिला है महिला के गले मे दुपट्टे का फन्दा है।

जो छोटे से पेड़ में बन्धा हुआ है महिला के शव के घुटने धरती पर टिके हुवे हैं। सन्दिग्ध हालत में मिले शव को देखने के लिये ग्रामीणों की भारी भीड़ मौके पर इकट्ठा हो गयी किन्तु महिला की कोई शिनाख्त न हो सकी

क्षेत्राधिकारी भोपा गिरिजा शंकर त्रिपाठी व थाना प्रभारी निरीक्षक भोपा पंकज रॉय मोरना चौकी इंचार्ज गणेश शर्मा द्वारा शव की शिनाख्त के प्रयास शुरू कर दिये गये हैं। वही फोरेंसिक टीम ने मौके का मुआयना किया व जरूरी जानकारी जुटाई है। शव को पोस्टमार्टम के लिये भेजा गया है।

आत्महत्या के इरादे से कूदे युवक की बचाई जान

भोपा।(Muzaffarnagar News)  पुलिस ने आत्महत्या के इरादे से गंगनहर मे छलांग लगा रहे युवक को बचाया। मिली जानकारी के अनुसार आज दोपहर के वक्त परिजनो से नाराज एक युवक को पुलिस व ग्रामीणो ने किसी प्रकार गंगनहर से बाहर निकाला। पुलिस द्वारा की गई पूछताछ मे उक् त युवक ने अपना नाम अंकित निवासी गांव सिकन्दरपुर बताया। पुलिस ने युवक के परिजनो को हादसे की जानकारी दी। हादसे की सूचना मिलते ही परिजन तथा ग्र्रामीण भी मौके पर पहुंच गए।

चलाया चकिंग अभियान

मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News)  वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव के निर्देश पर रोहाना चौकी प्रभारी राजी शर्मा ने स्टॉफ के साथ कस्बे में मेंन रोड पर चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान दुपहिया व चौपहिया वाहनों स्वामियों में भी हडकम्प मचा रहा। सड़क पर अतिक्रमण करने वाले रेडी ठेले वालो को सख्त निर्देश दिए।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21202 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

19 − 10 =