Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News-शाहपुर पुलिस ने शातिर बदमाश को किया गिरफ्तार- गोली लगने से घायल हुआ बदमाश, तमंचा और बाइक बरामद

मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) शाहपुर थाना पुलिस ने सोमवार सुबह होने से पूर्व ही मुठभेड़ के बाद एक बदमाश को दबोच लिया। पैर में पुलिस की गोली लगने से बदमाश घायल हो गया। उसे अस्पताल पहुंचाया गया। बदमाश से एक तमंचा और चोरी की बाइक बरामद की गई।

दबोचे गए बदमाश ने २१ नवंबर को तमंचे की बट सिर में मारकर दवा सप्लायर से लूट की घटना अंजाम देना स्वीकार किया।
एसपी देहात अतुल कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि एसएसपी के आदेश पर सभी थाना प्रभारियों को चोर और लुटेरों के विरुद्ध विशेष अभियान चलाकर उनकी धरपकड़ के लिए निर्देशित किया गया था। उन्होंने बताया कि सोमवार सुबह से होने से पहले शाहपुर थाना पुलिस ने सीओ बुढाना विनय गौतम के दिशा निर्देशन में चेकिंग अभियान चलाया था।

बताया कि मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर मधेड़ा जाने वाले रास्ते पर सघन चेकिंग की गई। इस दौरान बाइक पर आता हुआ एक संदिग्ध पुलिस को नजर आया। जिसे रुकने का इशारा किया गया। बताया कि बदमाश ने बाइक रोकने के बजाए उसे मोड़कर फरार होने का प्रयास किया। पुलिस ने उसका पीछा करना चाहा तो उसने रुककर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी फायरिंग में पैर में गोली लगने से बदमाश घायल हो गया। जिसे अस्पताल ले जाया गया।

एसपी देहात अतुल कुमार ने बताया कि दबोचे गए बदमाश से पूछताछ की गई तो बताया कि उसने २१ नवंबर को किनौनी कट पर एक दवा सप्लायर से लूट की थी और उसको तमंचे की बट सिर में मारकर घायल कर दिया था। बदमाश ने बरामद बाइक के बारे में बताया कि यह उसने सिखेड़ा थाना क्षेत्र से चोरी की थी।

एसपी देहात ने बताया कि बदमाश से एक तमंचा भी बरामद किया गया है। दबोचे गए बदमाश की शिनाख्त आमिर पुत्र इनाम निवासी मदीना कालौनी थाना सिविल लाइन जनपद मुजफ्फरनगर के रूप में हुई।जिसके कब्जे से ०१ सुपर स्पलैण्डर मोटरसाइकिल बिना नम्बर , ०१ तमंचा मय ०१ खोखा व ०१ जिंदा कारतूस ३१५ बोर बरामद किया।

गिरफ्तार करने वाली टीम में व०उ०नि०/आई०सी० विष्णु गौतम, उ०नि० मोहित कुमार, सत्यवीर सिंह, का० नरोत्तम सिंह, मोहित सिरोही, पवन शर्मा, दिनेश शर्मा, रितिक कुमार थाना शाहपुर शामिल रहे। गिरफ्तार/घायल अभियुक्त आमिर के अन्य आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है।

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 20960 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

nine − 1 =