News
खबरें अब तक...

समाचार (Muzaffarnagar News)

शाहपुर पुलिस ने शातिर बदमाश को किया गिरफ्तार
गोली लगने से घायल हुआ बदमाश, तमंचा और बाइक बरामदMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) शाहपुर थाना पुलिस ने सोमवार सुबह होने से पूर्व ही मुठभेड़ के बाद एक बदमाश को दबोच लिया। पैर में पुलिस की गोली लगने से बदमाश घायल हो गया। उसे अस्पताल पहुंचाया गया। बदमाश से एक तमंचा और चोरी की बाइक बरामद की गई। दबोचे गए बदमाश ने २१ नवंबर को तमंचे की बट सिर में मारकर दवा सप्लायर से लूट की घटना अंजाम देना स्वीकार किया।
एसपी देहात अतुल कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि एसएसपी के आदेश पर सभी थाना प्रभारियों को चोर और लुटेरों के विरुद्ध विशेष अभियान चलाकर उनकी धरपकड़ के लिए निर्देशित किया गया था। उन्होंने बताया कि सोमवार सुबह से होने से पहले शाहपुर थाना पुलिस ने सीओ बुढाना विनय गौतम के दिशा निर्देशन में चेकिंग अभियान चलाया था। बताया कि मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर मधेड़ा जाने वाले रास्ते पर सघन चेकिंग की गई। इस दौरान बाइक पर आता हुआ एक संदिग्ध पुलिस को नजर आया। जिसे रुकने का इशारा किया गया। बताया कि बदमाश ने बाइक रोकने के बजाए उसे मोड़कर फरार होने का प्रयास किया। पुलिस ने उसका पीछा करना चाहा तो उसने रुककर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी फायरिंग में पैर में गोली लगने से बदमाश घायल हो गया। जिसे अस्पताल ले जाया गया।
एसपी देहात अतुल कुमार ने बताया कि दबोचे गए बदमाश से पूछताछ की गई तो बताया कि उसने २१ नवंबर को किनौनी कट पर एक दवा सप्लायर से लूट की थी और उसको तमंचे की बट सिर में मारकर घायल कर दिया था। बदमाश ने बरामद बाइक के बारे में बताया कि यह उसने सिखेड़ा थाना क्षेत्र से चोरी की थी। एसपी देहात ने बताया कि बदमाश से एक तमंचा भी बरामद किया गया है। दबोचे गए बदमाश की शिनाख्त आमिर पुत्र इनाम निवासी मदीना कालौनी थाना सिविल लाइन जनपद मुजफ्फरनगर के रूप में हुई।जिसके कब्जे से ०१ सुपर स्पलैण्डर मोटरसाइकिल बिना नम्बर , ०१ तमंचा मय ०१ खोखा व ०१ जिंदा कारतूस ३१५ बोर बरामद किया। गिरफ्तार करने वाली टीम में व०उ०नि०/आई०सी० विष्णु गौतम, उ०नि० मोहित कुमार, सत्यवीर सिंह, का० नरोत्तम सिंह, मोहित सिरोही, पवन शर्मा, दिनेश शर्मा, रितिक कुमार थाना शाहपुर शामिल रहे। गिरफ्तार/घायल अभियुक्त आमिर के अन्य आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है।

 

परिजनों से बच्चे को मिलवाया
चरथावल।मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) कस्बे के मौहल्ला मुर्दापट्टी में मदनी स्कूल के पास रहने वाला एक बच्चा अचानक खेलते समय लापता हो गया।बच्चे के लापता होने की सूचना परिजनों द्वारा पुलिस को दी गई।सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी ली वही पुलिस ने लापता बच्चे की तलाश शुरू की।चरथावल इंस्पेक्टर राकेश शर्मा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कुछ ही घंटों के भीतर लापता बच्चे को खोज निकाला लापता बच्चे को परिजनों के सुपुर्द कर दिया थाने में बच्चे को लेने पहुंचे परिजनों ने पुलिस का आभार व्यक्त किया एवं ढेर सारी दुआएं दी।

 

जनपद में चलाया गया चैकिंग अभियानMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) एसएसपी विनीत जायसवाल के निर्देशों के चलते जनपद में लगातार चैकिंग अभियान चलाया जा रहा है वहीं दूसरी तरफ यातायात माह नवम्बर के अंतर्गत भी जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। जनपद में सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ रखने, कानून एंव शान्ति व्यवस्था बनाए रखने तथा अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी कार्यवाही करने हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल के निर्देशन में समस्त थाना/चौकी प्रभारियों द्वारा अपने अपने थाना/चौकी क्षेत्रों में सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। चेकिंग अभियान के दौरान पुलिस द्वारा अपने-२ क्षेत्रों में पडने वाले बैंक, पेट्रोल पम्प, जनसेवा केन्द्रों एवं अन्य व्यवसायिक प्रतिष्ठानों पर चेकिंग की गई तथा सुरक्षा उपकरणों की स्थिति को चेक करते हुए प्रबंधकों से कुशलता जानी गई। जनपदीय पुलिस द्वारा संदिग्ध व्यक्ति/वाहन कीें चेकिंग हेतु स्थान चिन्हित कर मुख्य मार्गों, संवेदनशील स्थानों, जनपदीय बॉर्डर, हाइवे आदि स्थानो पर बैरियर लगाकर तेज रफ्तार मोटर साइकिल सवार व्यक्तियों, फेस मास्क लगाए हुए व्यक्तियों, दो पहिया वाहनों पर तीन सवारी, बिना हेलमेट, चारपहिया वाहनों में बिना शीट बेल्ट तथा संदिग्ध वाहन एवं व्यक्तियों पर सतर्क दृष्टि रखते हुए चेकिंग की गयी। चेकिंग के दौरान यातायात नियमों का पालन ना करने वालों के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्यवाही की गयी। चेकिंग अभियान के दौरान समस्त क्षेत्राधिकारीगण द्वारा चेकिंग अभियान का पर्यवेक्षण किया गया तथा सम्बन्धित को आवश्यक दिशा- निर्देश दिए गए। अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी कार्यवाही तथा कानून एवं शान्ति व्यवस्था बनाए रखने हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल के निर्देशन में जनपदीय पुलिस द्वारा लगातार वाहन चैकिंग अभियान चलाया जा रहा है तथा यातायात नियमों का पालन ना करने वालों के विरुद्ध की गई विधिक कार्यवाही भी अमल में लायी जा रही है। इसी के साथ बैंकों, पैट्रोल पम्पों आदि के आसपास भी पुलिस द्वारा चैकिंग अभियान चलाया जा रहा है।

 

विभिन्न मामलों में कई को किया गिरफ्तार
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) अलग अलग स्थानों से विभिन्न मामलों में कई को गिरफ्तार किया। थाना भोपा पर नियुक्त उ0नि0 विकास कुमार द्वारा वारण्टी अभियुक्त कल्लू पुत्र मेघराज निवासी वजीराबाद थाना भोपा को गिरफ्तार किया। इसके अलावा थाना नई मंडी पर नियुक्त उ0नि0 ज्ञानेंद्र सिंह नागर द्वारा वांछित अभियुक्त वसीम पुत्र आमिल निवासी खजूरी थाना किला परीक्षितगढ़ जनपद मेरठ को गिरफ्तार किया। वहीं थाना कोतवाली नगर पर नियुक्त उ0नि0 जितेन्द्र सिंह द्वारा आमर्स एक्ट में वारण्टी अभियुक्त सचिन पुत्र रामचंद्र उर्फ रामानंद निवासी उत्तरी रामपुरी को गिरफ्तार किया। इसके अलावा थाना ककरौली पर नियुक्त उ0नि0 सुभाष चंद द्वारा वारण्टी अभियुक्त श्रीचन्द पुत्र नन्दराम निवासी ग्राम दरियापुर थाना ककरौली को गिरफ्तार किया। इसके अलावा थाना बुढाना पर नियुक्त उ0नि0 सेसंरपाल सिंह द्वारा वांछित अभियुक्त आसिफ पुत्र अकबर निवासी ग्राम हर्रा थाना सरुरपुर जिला मेरठ को गिरफ्तार किया। इसके अलावा थाना शाहपुर पर नियुक्त उ0नि0 मोहित कुमार द्वारा पोक्सो अधिनियम में वांछित अभियुक्त प्रवीन पुत्र धर्मपाल निवासी ग्राम निरमानी थाना शाहपुर जिला मु0नगर को सांझक बस स्टाप से गिरफ्तार किया गया।

 

शातिर को तमंचा, कारतूस सहित दबोचा
तितावी।मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) तितावी पुलिस ने तमंचा, कारतूस सहित शातिर को गिरफ्तार किया। थाना तितावी पर नियुक्त उ0नि0 वीरेंद्र सिंह मय हमराहिगण द्वारा अभियुक्त सलमान पुत्र सालिम निवासी शेरनगर थाना नई मंडी मुजफ्फरनगर को पानीपत खटीमा मार्ग गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से 01 तमंचा मय 02 जिन्दा कारतूस 12 बोर बरामद किये गये।

 

शराब सहित दबोचा
भौराकला। मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)एसएसपी के निर्देशन में जीरो ड्रग्स अभियान के तहत अभियान चलाया जा रहा है इसी के तहत पुलिस ने शातिर को अवैध शराब सहित गिरफ्तार किया। थाना भौराकलां पर नियुक्त उ0नि0 श्री हरपाल सिंह मय हमराहिगण द्वारा अभियुक्त अंकित पुत्र सुभाष निवासी ग्राम चिरौली थाना भौराकलां जनपद मु0नगर को भोराखुर्द चौराहे से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से 20 पाउच(05 लीटर) तोहफा मार्का अवैध शराब बरामद की गयी।

 

रामपुरी के नागरिकों ने की सांड के आंतक से निजात दिलाने की मांग
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)रामपुरी में तीन चार सांड (गोहरे) घूम रहे है, जो आती जाती महिलाओं व बच्चों कई बार टक्कर मार चुके है। इस मामले में कई बार अवगत कराने के बाद भी कोई कार्यवाही अब तक नहीं हो पाई है। मौहल्लेवासियों का आरोप है कि पप्पू सेनी को एक सांड ने टक्कर मार दी थी जिससे वह घायल हो गया था, वही दूसरी दुर्घटना एक रिटायर कर्मचारी भी घायल हो गये है। अब रामपुरी में लोग भय के कारण जी रहे है, शासन-प्रशसान बड़ी दुर्घटना का इंतजार कर रहा है। मोहल्लेवासियो ने जनहित में इस ओर संज्ञान लेकर कार्यवाही की मांग की है। इस दौरान अशोक वर्मा पूर्व सभासद रामपुरी, मनोज लैमन, विजय शर्मा, गौरव वर्मा, अक्षय शर्मा, अमित गोयल, संजय वर्मा, अशोक त्यागी, नीरज त्यागी, सोनू वर्मा, कुलदीप जैन, अंजू शर्मा, ठाकुर सतेंदर, सुनील सोलंकी, अजय शर्मा, संजय गांधी, वीरेंदर चंदेल, दीपक वर्मा, बब्बल त्यागी, अंजना शर्मा, ठाकुर बोबी, पप्पू सैनी, विजय सैनी आदि मौजूद रहे।

 

मेधावियों को किया गया सम्मानित
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) प्रत्येक वर्ष की तरह इस वर्ष भी माइनॉरिटी स्कूल वेलफेयर एसोसिएशन द्वारा मेधावी बच्चो को ट्रॉफी व सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया गया जिसकी अध्यक्षता राणा ग्रुप ऑफ इंडस्ट्रीज के चेयरमैन जाकिर अली राणा व संचालन असद पाशा और सरफराज आलम ने संयुक्त रूप से किया। समारोह की शुरुआत हाफिज दानिश की तिलावत ए कलाम से हुई उसके बाद मशहूर शायर अहमद मुजफ्फर नगरी ने कोमी तराना पढ़ा। समारोह में माइनोरिटी के जिन बच्चो ने हाई स्कूल व इंटर मीडिएट में ७५त्न या उससे अधिक अंक लेने वाले लगभग ३५० बच्चो को सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर बोलते हुवे जाकिर अली राणा ने शिक्षा के महत्व पर जोर दिया और कहा कि सभी माता पिता की जिम्मेदारी हैं कि वो अपने बच्चो को जरूर पढ़ाये चाहे इसके लिए उनको कितनी भी कुरबानी देनी पड़े उन्होंने कहा कि माइनोरिटी स्कूल वेलफेयर एसोसिएशन हमेशा गरीब बच्चो के साथ खड़ा है अगर उनकी पढ़ाई में कोई अड़चन हैं तो हम उनके साथ सदैव खड़े हैं।
मुख्य अतिथि जिला अल्पसंख्यक अधिकारी कुमारी मैत्री रस्तौगी ने अपने भाषण में कहा कि हमारा विभाग अल्पसंख्यको के कल्याण व विकास के काम करता है जिसमे बहुत सारी योजनाएं हैं कोई भी व्यक्ति हमसे कार्यालय समय मे आकर मिल सकता है और अपनी समस्या का समाधान करा सकता हैं। विशिष्ठ अतिथि बार संघ मुजफ्फरनगर अध्यक्ष एडवोकेट मोहहमद वसी अंसारी ने कहा कि सिर्फ शिक्षा ही एक रास्ता है जिसके द्वारा हम किसी भी मकाम पर पहुंच सकते हैं इसलिए अपनी जिंदगी में शिक्षा को बढ़ावा दे। अंजुमन तरक्की ए तालीम के अध्यक्ष एडवोकेट अमजद व खालसा के जिला प्रधान संत पाल सिंह हंसपाल ने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम होते रहने चाहिए इससे बच्चो में आगे पढ़ने के लिए उत्साह रहता हैं और अन्य बच्चो में भी ऊर्जा भरती हैं अंत में संस्था के अध्यक्ष जफरयाब खान ने सोसाइटी का रिपोर्ट कार्ड पढ़ा तथा आने वाले सभी मेहमानों का शुक्रिया अदा किया और कहा कि सभी बच्चो को एक लक्ष्य रखकर पढ़ना चाहिये जिससे उन्हें अपना भविष्य तय करने में आसानी रहे। समाजवादी पार्टी के जिला उपाध्यक्ष असद पाशा व सरफराज आलम ने बताया कि वे जल्द ही एक कैरियर कॉउंसलिंग शुरू करने जा रहे हैं। शिक्षा के विशेष योगदान देने के लिए जाकिर अली राणा ने राणा ग्रुप ऑफ ई इंडस्ट्रीज की और से एडवोकेट लख्ते हसनैन जैदी, शाने आलम, यूसुफ खान, काजी शादाब, अब्दुल सलाम, मौहम्मद आसिफ, जीशान अहमद, रईस अहमद, शहजाद अली गौर, याकूब सभासद, ऐजाज अहमद, सरफराज आलम और असद पाशा को सम्मानित किया गया। इस मौके पर अनेक सामाजिक हस्ती मौजूद रही जिनमे, मशहूर शायर मास्टर अल्ताफ खान, समाजसेवी इम्तियाज खान, हाजी कमर आलम, समाजसेवी इम्तियाज खान, सेक्युलर फ्रंट से गौहर सिद्दीकी, मास्टर इसरार, समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता शमशेर मलिक, कांग्रेस पार्टी के नगर सचिव अरशद सिद्दीकी, उत्तर प्रदेश उर्दू डेवेलपमेंट , तहसीन अली, शमीम कस्सार, उर्दू टीचर्स एसोसिएशन से रईसुद्दीन राणा, सद्दाम राणा, आस मौहम्मद आशु, जुबैर नवाब, इर्तजा गौर, आदि मौजूद रहे।

 

अखिल भारतीय सफाई मजदूर कांग्रेस की बैठक सम्पन्न
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) गांव खाई खेड़ा में अखिल भारतीय सफाई मजदूर कांग्रेस की बैठक कामिल जी के निवास स्थान पर की गई। जिसमें यूनियन के जिलाध्यक्ष मितवा भवर ने अपने संबोधन में बैठक को संबोधित करते हुए कहा की अखिल भारतीय सफाई मजदूर कांग्रेस का दायित्व बनता है की जिले की सफाई संबंधित समस्याओं का निराकरण हो सके। प्रत्येक नगर निकायों अथवा प्रत्येक गांव में साफ सफाई की व्यवस्था दुरुस्त हो सके। गांव के प्रत्येक ग्राम प्रधान का दायित्व बनता है कि अपने गांव में साफ सफाई की व्यवस्था गांव को स्वच्छ करने के लिए अग्रसर रहें। अगर प्रत्येक गांव में प्रत्येक ग्राम प्रधान भावनात्मक अपनी अपनी ग्राम पंचायत को स्वच्छ रखता है तभी सर्व समाज जिंदगी की अच्छी सांस ले सकेगा। अगर कहीं किसी भी ग्राम पंचायत में साफ सफाई की व्यवस्था सही नहीं है तो कृपया अखिल भारतीय सफाई मजदूर कांग्रेस यूनियन के जिलाध्यक्ष मितवा भवर, अमित भाई को एक सेवा का मौका दें। जिससे कि आपकी समस्याओं का समाधान कराने का प्रयास किया जा सके। यूनियन के जिलाध्यक्ष मितवा भवर ने महेंद्र सैनी को जिला उपाध्यक्ष, मुजफ्फरनगर कामिल भाई को जिला मंत्री, मुजफ्फरनगर राजू सैनी को जिला संगठन मंत्री की घोषणा कर अखिल भारतीय सफाई मजदूर कांग्रेस में सदस्यता ग्रहण कराई।

 

विधानसभा उपचुनाव के मद्देनजर केंद्रीय सशक्त बल के साथ किया फ्लैगमार्च
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) रामपुरी में तीन चार सांड (गोहरे) घूम रहे है, जो आती जाती महिलाओं व बच्चों कई बार टक्कर मार चुके है। इस मामले में कई बार अवगत कराने के बाद भी कोई कार्यवाही अब तक नहीं हो पाई है। आगामी विधानसभा उप-चुनाव को सकुशल सम्पन्न कराने हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल के निर्देशन में थानाक्षेत्र रतनपुरी के संवेदनशील क्षेत्रों में थाना रतनपुरी पुलिस व केन्द्रीय सशस्त्र पुलिस बल द्वारा फ्लैग मार्च करते हुए आम जन-मानस को सुरक्षा का एहसास कराया गया। फ्लैग मार्च के दौरान पुलिस बल द्वारा लोगों से निडर होकर शांतिपूर्ण मतदान करने, आदर्श आचार संहिता का पालन करने की अपील की गयी साथ ही अराजकता/माहौल खराब करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्यवाही की चेतावनी भी दी गयी। पुलिस बल द्वारा लोगों से कानून-व्यवस्था को बनाए रखने में पुलिस व प्रशासन का सहयोग करने, भयमुक्त होकर मतदान करने की अपील के साथ-साथ स्थानीय लोगों को बढ चढकर मतदान करने के लिए प्रेरित किया गया।

 

लाला जगदीश प्रसाद सरस्वती विद्या मंदिर में प्रोजेक्ट प्रतियोगिता का आयोजनMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) माध्यमिक शिक्षा विभाग मुजफ्फरनगर द्वारा लाला जगदीश प्रसाद सरस्वती विद्या मन्दिर में राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस के अंतर्गत प्रोजेक्ट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए जिला विद्यालय निरीक्षक मुजफ्फरनगर गजेन्द्र कुमार ने कहा कि शिक्षकों का कर्तव्य विद्यार्थियों को जिज्ञासु व उत्साही बनाना है।बच्चों में वैज्ञानिक संस्कार होने के साथ साथ प्रकृति, समाज व राष्ट्र के प्रति भी सवेंदनशीलता भी होनी चाहिए। विज्ञान को समझना या समझाना है तब विज्ञान को दैनिक जीवन से जोड़ना होगा। आज भारत सहित लगभग सम्पूर्ण विश्व मे शुगर व अन्य बीमारियां अपेक्षाकृत ज्यादा विकराल रूप ले रही है जिसका मुख्य कारण हमारे खान पीन का असंतुलित होना है ।मुख्य रिसोर्स पर्सन प्रधानाचार्य डॉ विकास कुमार ने कहा कि आयोजित प्रतियोगिता में बाल वैज्ञानिकों ने अपने आस पास की समस्या को चिन्हित किया,उस समस्या से सम्बंधित आंकड़े एकत्र कर उनका विश्लेषण कर निष्कर्ष प्राप्त किया है,बच्चों ने लघु शोध कर समस्या को जाना।जिससे उनमें शोध करने की प्रवत्ति उत्पन्न करने का सराहनीय प्रयास विज्ञान शिक्षकों द्वारा किया गया है। कार्यक्रम प्रभारी डॉ रणवीर सिंह ने बताया कि प्रदर्शनी में स्वास्थ्य कल्याण के लिए पारितंत्र को समझना मुख्य विषय पर जूनियर वर्ग में ४५ व सीनियर वर्ग में ५८ प्रोजेक्ट का प्रदर्शन विभिन्न विषयों को ले कर किया गया। जिला स्तर पर चयनित विद्यार्थी राज्य स्तर पर प्रतिभाग करेंगे । रिशु,शिवांश धीमान,हर्ष गर्ग,कनिष्का गोयल,तनिस राज,आशीष, ज्येष्ठी वर्मा, माही,कनिका,शगुन आदि सहित २२८ प्रतिभागियों ने प्रतिभाग किया । महेश कुमार,कुलदीप कुमार, आशीष द्ववेदी,सतेंद्र कुमार, अभिषेक गर्ग,राजीव राठी,दीप चंद , राखी कौशिक आदि विज्ञान शिक्षक शिक्षिकाओं का सहयोग रहा।

 

वाहनों पर लगाया रिफ्लैक्टर
मंसूरपुर। मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)सडक हादसो से बचाव के लिए जिला पुलिस प्रशासन एवं परिवहन विभाग द्वारा किए जा रहे विभिन्न प्रयासों के चलते आज दोपहर के वक्त मंसूरपुर शुगर मिल में गन्ना लेकर आने वाले वाहनो पर चमकदार रिफ्लेक्टर लगवाये गए। इस अवसर पर शुगर मिल के उपाध्यक्ष अरविंद कुमार दीक्षित, मंसूरपुर थाना प्रभारी बिजेन्द्र सिंह रावत, सीनियर फैक्ट्री मैनेजर रविन्द्र कुमार शर्मा, गन्ना महाप्रबंधक बलधारी सिंह और अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

 

बुजुर्ग की हत्या में महिला को उम्रकैद
मुजफ्फरनगर में १४ साल पहले अवैध संबंधों के शक में हुआ था मर्डर
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)मुजफ्फरनगर की एक अदालत ने १४ साल पहले हुई हत्या के मामले में एक महिला को उम्रकैद की सजा सुनाई है। जबकि दो आरोपियों की मौत होने के कारण उनके विरुद्ध मामला समाप्त हो चुका है। कोर्ट ने दोषी महिला पर २० हजार रुपए का जुर्माना भी लगाया है।
हत्या में महिला सहित ३ हुए थे नामजद
सहायक जिला शासकीय अधिवक्ता प्रदीप कुमार शर्मा ने बताया कि १४ साल पहले खतौली के गांव भंगेला में एक बुजुर्ग की हत्या कर दी गई थी। १६ जून २००८ को विपिन कुमार निवासी गांव भंगेला थाना खतौली ने मुकदमा दर्ज कराते हुए बताया था कि उसके पिताजी विशंभर सिंह घर से घूमने के लिए १५ जून को रात ९ बजे निकले थे। लेकिन वह घर नहीं पहुंचे।
उन्होंने बताया कि काफी तलाशने पर उनका शव गांव के श्मशान के घाट के पास पड़ा मिला था। उन्होंने बताया कि गांव के ही हरेन्द्र और रामदास ने उसके पिता विशंभर सिंह का शव कुछ लोगों को ले जाते देखा। बताया था कि गांव के ही शिवराज उर्फ डब्बू और विकास पुत्र जयकरण और गुलिस्ता पत्नी छोटे खां निवासीगण गांव भंगेला उसके पिताजी का शव गांव के करमे के खेत से होकर ले जा रहे थे। विशंभर सिंह का शव बरामद हुआ था तो उनके शरीर पर कई चोट पाई गई थी। पुलिस ने गुलिस्ता सहित तीनों आरोपियों के विरुद्ध हत्या का मुकदमा दर्ज उन्हें गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।
मकान खाली करने को कहा तो की थी हत्या
सहायक जिला शासकीय अधिवक्ता प्रदीप कुमार शर्मा ने बताया कि ६० वर्षीय विशंभर की हत्या की गई थी। उन्होंने बताया कि भंगेला निवासी विशंभर सिंह के घर में ही गुलिस्ता रहती थी। जिससे उसके अवैध संबंध थे। बताया कि विशंभर ने गुलिस्ता को घर खाली करने के लिए कहा था। जिस पर वह तैयार नहीं थी। उन्होंने बताया कि पुलिस जांच में सामने आया था कि गुलिस्ता के शिवराज उर्फ डब्बू और विकास से भी अवैध संबंध थे। जब विशंभर ने गुलिस्ता को मकान खाली करने के लिए कहा तो उसने यह बात विकास और शिवराज से बताई। जिसके बाद तीनों ने मिलकर विशंभर की हत्या कर दी और शव शमशान घाट में फेंक दिया।
एडीजे-१० हेमलता त्यागी ने सुनाया फैसला
सहायक जिला शासकीय अधिवक्ता प्रदीप शर्मा ने बताया कि घटना के मुकदमे की सुनवाई अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश हेमलता त्यागी ने की। उन्होंने बताया कि कोर्ट ने दोनों पक्ष की बहस सुनने के बाद इस मामले में आरोपी गुलिस्ता पत्नी छोटे खां को दोषी ठहराया। उन्होंने बताया कि कोर्ट ने गुलिस्ता को उम्रकैद की सजा सुनाई। उस पर २० हजार रुपए का जुर्माना भी लगाया गया। उन्होंने बताया कि अन्य आरोपी विकास और शिवराज की मुकदमे की सुनवाई के दौरान मौत हो चुकी है।

 

एस0 डी0 कॉलेज ऑफ कॉमर्स बी0एस0सी0 (विज्ञान व माइक्रोबायोलोजी) के छात्रों एजूकेशनल टूर इंडिया इंटरनेशनल ट्रेड फेयर गया
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)एस0 डी0 कॉलेज ऑफ कॉमर्स, मुजफ्फरनगर के बी0एस0सी0 (विज्ञान व माइक्रोबायोलोजी) के छात्र छात्राओं का एजूकेशनल टूर दिन रविवार को इंडिया इंटरनेशनल ट्रेड फेयर दिल्ली गया। महाविद्यालय प्राचार्य डा0 सचिन गोयल ने विज्ञान संकाय के सभी शिक्षकों एवं छात्र-छात्राओं को शुभकामनाओं सहित शिक्षाप्रद टूर के लिए रवाना किया। रवाना करने से पूर्व उन्होने बताया कि इस बार ट्रेड फेयर की थीम ‘वोकल फॉर लोकल’, ‘लोकल टू ग्लोबल’ है। इस बार ट्रेड फेयर का आयोजन 73 हजार वर्ग मीटर में किया जा रहा है, जिसमें करीब 2500 प्रतिभागी भाग लेंगे। ट्रेड फेयर में करीब 29 राज्य व सभी 8 केंद्रशासित प्रदेश भाग लेंगे। वहीं इस मेले में अफगानिस्तान, बांग्लादेश, बहरीन, बेलारूस, ईरान, नेपाल, थाईलैंड, टर्की, यूएई व यूके भाग लेंगे।
विभागाध्यक्ष डा0 सौरभ जैन ने आगे जानकारी देते हुए बताया कि ट्रेड फेयर में इस वर्ष फोकस स्टेट यूपी व केरल को बनाया गया है। जबकि साथी राज्य इस वर्ष तीन होंगे। जिनमें बिहार, झारखंड व महाराष्ट्र को शामिल किया गया है। इसके अलावा एक थीम पवेलियन भी बनाया जाएगा, जिसमें प्रधानमंत्री के सपनों को साकार होते संभावनाओं को दर्शाया जाएगा। इस बार ब्रिटेन, यूएई आदि कई देशों के एक्जीबिटर्स इसमें शामिल हो रहे हैं। इंडिया ट्रेड प्रमोशन ऑर्गेनाइजेशन के मुताबिक बिहार, झारखंड और महाराष्ट्र इस बार भागीदार राज्य हैं। ट्रेड फेयर के आयोजन होने पर हर साल बड़ी संख्या में लोग यहां पर घूमने के लिए आते हैं।
बी0एस0सी0 (विज्ञान व माइक्रोबायोलोजी) के छात्र छात्राओं ने इस एक दिवसीय ज्ञानवर्धक दौरे को अत्यन्त रूचिपूर्ण तरीके से समझा व आनन्द लिया। इस शिक्षाप्रद टूर से एकत्रित ज्ञान के विषय से सम्बन्धित सेमीनार शीघ्र ही महाविद्यालय के ऑडिटोरियम में आयोजित किया जायेगा।
दौरे के संचालन में मुख्य रूप से विभागाध्यक्ष डा0 सौरभ जैन, डा0 बुशरा आकिल, डा0 ज्ञानेन्द्र, डा0 नीरज कुमार, डा0 महेन्द्र कुमार, डा0 मोनिका रूहेला, रजत धारीवाल, मोनिका पंवार, गौरव बालियान, शिखा पाल, तनु सिंह, वंशिका गुप्ता, दीपक कुमार, रविश कुमार, अनमोल मिश्रा का सहयोग रहा।

 

 

नवयुवक बाइक पर स्टंटबाजी करने से नही आ रहे बाज
भोपा। मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)अपनी जान को जोखिम मे डालकर बाईक पर स्टंटबाजी कर रहे युवाआंे की इस हरकत से परिजन परेशान हैं। उनकी इस हरकत का क्या अंजाम होगा इस बात से युवा अनभिज्ञ हैं। आज दोपहर के वक्त भोपा बिजली घर के सामने अपनी जान जोखिम मे डालकर बाईक पर स्टंटबाजी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। स्टंटबाजी के चक्कर मे बाईक पर पीछे बैठा एक युवक धडाम से गिर गया। ग्रामीणो का कहना था कि युवाओं को इस प्रकार की स्टंटबाजी से बचना चाहिए। अन्यथा किसी दिन हादसे मे गंभीर चोट भी लग सकती है। हालांकि पुलिस अभी मामले की जांच में जुटी है कि वायरल वीडियो कहा का है? पुलिस सूत्रों का कहना है कि मामले की जांच के बाद ही इस संबंध में कार्यवाही होगी।

 

रालोद अध्यक्ष जयंत सिंह ने बांटी मतदाता पर्ची, लिया बुजुर्गों का आशीर्वादJayant
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) खतौली उपचुनाव के मददेनजर खतौली क्षेत्र में मौजूद रालोद के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राज्यसभा संासद जयन्त चौधरी ने कार्यकर्ताओं मे जोश भरने तथा चुनाव को गति देने व पार्टी पदाधिकारियो एवं कार्यकर्ताओ का मनोबल बढाने के उददेश्य से पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार आज रालोद अध्यक्ष जयन्त चौधरी ने विधानसभा क्षेत्र के गंाव मंसूरपुर फहीमपुर रोड, गंाव खोकनी मे मीरापुर रोड पर एवं गंाव बिहारीपुर के कलावडा रोड पर मुलाकात की एवं मतदाता पर्ची का वितरण है। रालोद प्रमुख द्वारा किए गए पर्ची वितरण कार्यक्रम से कार्यकर्ताओं मे अच्छा खासा उत्साह बना रहाखतौली उप चुनाव को लेकर रालोद अध्यक्ष चौधरी जयंत सिंह आज क्षेत्र के तीन गांव में पहुंचे। जहां उन्होंने खुद घर घर जाकर ग्रामीणों को मतदाता पर्ची बांटीं। उन्होंने गठबंधन से रालोद के प्रत्याशी मदन भैया के समर्थन में वोट मांगा। राष्ट्रीय लोकदल पार्टी के अध्यक्ष जयंत चौधरी ने सोमवार को मुजफ्फरनगर की खतौली विधानसभा क्षेत्र के तीन गांवों में मतदाता पर्ची बांटी। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार की नीतियों के खिलाफ वोट करना है। खतौली विधानसभा उपचुनाव के लिए राजनैतिक पार्टियां क्षेत्र की जनता को हरसंभव तरीके से लुभाने का प्रयास कर रही हैं। उपचुनाव को लेकर जहां भाजपा नेता अब तक कई रैलियों को संबोधित कर चुके हैं। वहीं गठबंधन से रालोद प्रत्याशी मदन भैया भी खतौली में अपने लिए नई सियासी जमीन तलाशने में जुटे हैं। वहीं रालोद प्रत्याशी को जिताने के लिए रालोद अध्यक्ष खुद एड़ी चोटी का जोर लगा रहे हैं। रालोद अध्यक्ष जयंत चौधरी ने खतौली में ही डेरा डाला हुआ है। सोमवार को उन्होंने क्षेत्र के तीन गांवों में खुद घर घर जाकर मतदाता पर्ची बांटी। रालोद अध्यक्ष जयंत सिंह तीनों गांवों में बारी बारी लोगों के घर पहुंचे और उन्हें मतदाता पर्ची बांटीं। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार की नीतियों के खिलाफ वोट की चोट करनी है। सोमवार को जयंत सिंह सुबह फहीमपुर गांव पहुंचे। उन्होंने गांव में मतदाताओं को पर्ची बांटते हुए गठबंधन के समर्थन में वोट मांगा। रालोद अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा की नीति और नियत ठीक नहीं है। गन्ने का भाव अब तक घोषित नहीं किया जा सका है। महिलाओं पर अपराध बढ़ रहा है। इस दौरान गांव में मौजूद बुजुर्ग महिलाओं ने उन्हें जीत का आशीर्वाद भी दिया।वरिष्ठ नेता योगेन्द्र चेयरमैन,मण्डल अध्यक्ष प्रभात तोमर, जिलाध्यक्ष संदीप मलिक, पूर्व जिलाध्यक्ष अजित राठी, पूर्व मंत्री धर्मवीर सिंह बालियान, पूर्व मंत्री योगराज सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष श्रीराम तोमर, पूर्व जिलाध्यक्ष ब्रहमसिह बालियान एडवोकेट,प्रदेश सचिव अशोक बालियान, सुधीर भारती सहित अनेक पदाधिकारी व कार्यकर्ता तथा क्षेत्रिय ग्रामीण मौजूद रहे।

 

भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान ने कियाजनसम्पर्क
खतौली।मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) उपचुनाव को लेकर क्षेत्र मे जबरदस्त चुनावी माहौल है। चुनाव की तिथि नजदीक आने के साथ जनसम्पर्क अभियान मे तेजी आ गई है। केन्द्रीय राज्यमंत्री डा.संजीव बालियान ने आज दोपहर के वक्त विधानसभा क्षेत्र के निकटवर्ती गंाव गंगधाडी में डोर टू डोर भाजपा प्रत्याशी राजकुमारी सैनी के लिए जनसंपर्क किया। इस दौरान मंत्री कपिलदेव अग्रवाल के साथ जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला सहित कई वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद रहे।

 

गठबंधन प्रत्याशी के समर्थन में की बैठक
खतौली। मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)खतौली उपचुनाव केा लेकर रालोद-सपा गठबंधन से जुड़े नेताओे में अच्छा खासा उत्साह बना हुआ है। सपा-रालोद एवं असपा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता पार्टी प्रत्याशी मदन भैया के समर्थन में जनसम्पर्क अभियान में जुटे है। इसी संदर्भ में आज वरिष्ठ सपा नेता एवं पूर्व सपा जिलाध्यक्ष श्यामलाल उर्फ बच्ची सैनी ने ग्राम बडसू में प्रत्याशी मदन भैया के पक्ष में एक बैठक आयोजित कर क्षेत्र की जनता से अधिकाधिक मतदान की अपील की। इस दौरान सपा नेता श्यामलाल सैनी, प्रत्याशी मदन भैया व कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

News

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21325 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

18 + 18 =