Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: सपा ने वोट बनवाने के लिए लगाया शिविर

Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर। पूर्व जिलाध्यक्ष समाजवादी पार्टी गौरव स्वरूप ने वोट बनवाने को लेकर सदर विधानसभा मुजफ्फरनगर पर किया धुआधार निरीक्षण , फार्म ना मिलने पर और कमिया पाए जाने पर तहसीलदार सदर से तुरंत बात की और जनता की समस्याओं का निदान करने की बात की

साथ मै महानगर महामंत्री समाजवादी पार्टी शलभ गुप्ता एड,शमशाद नेता,दिलशाद कुरेशी, महानगर उपाध्यक्ष मेहमूद आलम,दिलशाद अंसारी,महानगर सचिव महक सिंह,अमित शील,वार्ड २२ अध्यक्ष रचित गोयल आदि रहे।

गौरव स्वरूप और महानगर महामंत्री समाजवादी पार्टी शलभ गुप्ता एड ने जी. सी. पब्लिक स्कूल ,होराइजन स्कूल अग्रसेन विहार,राजवंश सभा भवन लक्ष्मण विहार न्यू मंडी , जैन डिग्री कॉलेज, जैन इंटर कॉलेज,इस्लामिया इंटर कॉलेज ग्राम धांधेडा, सिकरेड़ा आदि ग्रामो मै जाकर बूथ पर बन रही वोट के लिए जनता को जागरूक किया और जनता से अपील को ज्यादा से ज्यादा जाकर अपनी वोट बनवाए

जिससे वे सबसे बड़े लोकतांत्रिक अपने वोट देने के अधिकार को प्राप्त कर सके। शलभ गुप्ता एड महानगर महामंत्री समाजवादी पार्टी मुजफ्फरनगर ने भी जनता से वोट बनवाने के प्रति जागरूक रहने का निवेदन किया

मतदान का अधिकार लोकतंत्र का सबसे बड़ा अधिकार है अपने इस अधिकार को प्राप्त करने के लिए सभी को जागरूकता के साथ जाकर अपने अपने मतदान स्थलों पर जाकर अपनी वोट बनवानी चाहिए और जिनकी वोट बनी हुई अपनी वोट चेक करनी चाहिए।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 20973 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

four × 1 =