Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: जनता के हितों के लिए संघर्ष करेगी सपा : प्रमोद त्यागी

मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) सपा की मासिक मीटिंग सपा कार्यालय पर सपा जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी एडवोकेट की अध्यक्षता व सपा जिला महासचिव जिया चौधरी के संचालन में सम्पन्न हुई।मीटिंग को सम्बोधित करते हुए सपा जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी एडवोकेट ने कहा कि भाजपा की नवगठित सरकार बढ़ते अपराधों को रोकने में असफल नजर आ रही है

थानों में ही फरियादी बलात्कार पीड़िता से बलात्कार होने की घटना व दबिश के नाम पर बेटियो से मारपीट व हत्या जैसी घटनाएं समाज मे दहशत का काम कर रही है थानों में दहशत भरी घटनाओं से पीड़ित फरियादी अपनी फरियाद सुनाने किस तरह जाएगा।सपा जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी एडवोकेट ने कहा कि जनता के हितों की लड़ाई लड़ना सपा की जिम्मेदारी है

सपा इस जिम्मेदारी को पूरी तरह लड़ेगी। सपा जिला उपाध्यक्ष विनय पाल व सपा जिला मीडिया प्रभारी साजिद हसन ने कहा कि भाजपा सरकार में बढ़ती महंगाई भेदभाव उत्पीड़न चरम पर है मुख्य मुद्दों से ध्यान हटाने के लिए भाजपा सरकार धार्मिक मुद्दों को आगे बढ़ाकर जनता को गुमराह कर रही है जिसके लिए सपा कार्यकर्ता संघर्ष करेंगे।

सपा जिला महासचिव जिया चौधरी सपा नेता बॉबी त्यागी ने कहा कि सपा ने प्रस्तावित नगर निकाय चुनाव व उसकी प्रक्रिया की तैय्यारी शुरू कर दी है सपा निकाय चुनाव को मजबूती से लड़ेगी। सपा व्यापार सभा जिलाध्यक्ष राहुल वर्मा सपा युवजन सभा जिलाध्यक्ष फिरोज अंसारी,सपा यूथ ब्रिगेड जिलाध्यक्ष राशिद मलिक ने सभी पदाधिकारियो कार्यकर्ताओ से अपने अपने क्षेत्रों की जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाने का आह्वान किया।

मीटिंग पश्चात रालोद विधायक राजपाल बालियान के बड़े भाई के निधन,सपा के पूर्व महानगर अध्यक्ष अंसार आढती की बहन के निधन व सपा पदाधिकारी अनिल जैन के आकस्मिक निधन व सपा सभासद अन्नू कुरैशी के माताजी के निधन पर शोक प्रकट करते हुए उनके लिए २ मिनट का मौन धारण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

मासिक मीटिंग में मुख्यरुप से सपा नेता सलीम मलिक, सपा विधानसभा अध्यक्ष सतबीर त्यागी,सत्यदेव शर्मा,सपा लोहिया वाहिनी राष्ट्रीय सचिव रोहन त्यागी, गोल्डी अहलावत, गुफरान तेवड़ा, धनवीर कश्यप, लोकेश कश्यप,सपा नेता सत्यवीर प्रजापति,हाजी इकबाल, सपा लोहिया वाहिनी प्रदेश सचिव डॉ इसरार अल्वी, नगर अध्यक्ष जानसठ तन्नू कुरैशी,ब्लॉक अध्यक्ष जानसठ सादिक चौहान, हाजी शफीक थानवी, सलमान त्यागी, नवेद रँगरेज, पंकज सैनी सहित अनेक सपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 21118 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

14 − 10 =