Muzaffarnagar News- एसएसपी ने परखी सुरक्षा व्यवस्था
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) मुजफ्फरनगर जनपद के नई मंडी क्षेत्र में आज खुद एसएसपी विनीत जायसवाल ने भ्रमण करते हुए पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था को परखा है यहां बैंक, पेट्रोल पम्पों पर कार्यरत कर्मचारियों और आम जनमानस से सीधा संवाद कर एसएसपी विनीत जायसवाल ने सुरक्षा व्यवस्था के बारे में जानकारी ली है
साथ ही साथ अधीनस्थ पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों को भी यहाँ आवश्यक दिशा निर्देश दिए है । बता दें वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर द्वारा अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी कार्यवाही एवं जनपद में सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ रखने हेतु जिले भर की पुलिस को अपने अपने थाना क्षेत्रों में पैदल गस्त और आम जनमानस से उनकी सुरक्षा के प्रति सजग रहने
जिले भर आपसी सौहार्द बनाने सहित प्रतियेक थाना क्षेत्रों में बैंक, पेट्रोल पम्प, व्यापारिक प्रतिष्ठान आदि वित्तीय संस्थाओं पर लगातार चेकिंग अभियान चलाने के दिशा निर्देश दिए गए है । इसी परिपेक्ष में आज खुद स्स्क्क विनीत जायसवाल ने नई मंडी थाना क्षेत्र में पैदल गस्त कर क्षेत्र के बैंक, ए०टी०एम, पेट्रोल पम्प, व्यापारिक प्रतिष्ठान एवं वित्तीय संस्थानों आदि स्थानों पर सघन चेकिंग अभियान चलवाया
साथ ही साथ बैंको, पेट्रोल पम्प आदि स्थानों पर जाकर सी.सी.टी.वी कैमरे, अलार्म, फायर उपकरण आदि सुरक्षा उपकरणों की स्थिति को चेक करते हुए महत्वपूर्ण अभिलेखों को भी चेक किया गया। यहां एसएसपी विनीत जायसवाल द्वारा सम्बन्धित बैंकध्पेट्रोल पंप के प्रबन्धकों से कुशलता लेते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए तो वहीं बैंक परिसर में संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ की गयी तथा आस पास अनावश्यक खड़ेध्घूम रहे लोगों को चेतावनी दी गयी।
इसके साथ ही सुरक्षा गार्ड एवं डियूटी में लगे पुलिसकर्मियों को चेक कर सतर्कतापूर्वक डियूटी करने सहित अन्य आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए। इस दौरान प्रभारी निरीक्षक महावीर सिंह चौहान थाना नई मण्डी, स्स्क्क पीआरओ राजेश कुमार भारती सहित अन्य पुलिस अधिकारीध्कर्मचारीगण उपस्थित रहे।।

