Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News- आदर्श आचार संहिता के पूर्णतः अनुपालन हेतु एसएसपी ने उपचुनाव को लेकर ली बैठक

खतौली।मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) आगामी खतौली विधानसभा उप-चुनाव को सकुशल सम्पन्न कराने एवं आदर्श आचार संहिता के पूर्णतः अनुपालन हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल द्वारा चुनाव सेल में पुलिस अधिकारियों की गोष्ठी कर अब तक की गई कार्यवाही की समीक्षा कर दिए आवश्यक दिशा निर्देश।

विधानसभा उप-चुनाव को जनपद मुजफ्फरनगर में सकुशल सम्पन्न कराने हेतु आदर्श आचार संहिता लागू हुई थी । आदर्श आचार संहिता के पूर्णतः अनुपालन एवं चुनाव की तैयारियों के दृष्टिगत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल द्वारा चुनाव सेल में मीटिंग की गयी जिसमें चुनाव की तैयारियों की समीक्षा की गयी।

इस दौरान पुलिस अधीक्षक नगर अर्पित विजयवर्गीय, पुलिस अधीक्षक देहात अतुल कुमार श्रीवास्तव, पुलिस अधीक्षक अपराध प्रशान्त कुमार प्रसाद, पुलिस अधीक्षक यातायात कुलदीप सिंह उपस्थित रहे। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर के निर्देशन में चलाये जा रहे अभियानों के अन्तर्गत जनपदीय पुलिस द्वारा धारा १०७/११६ द०प्र०सं० के अन्तर्गत १०१८२ लोगों को नोटिस तामील कराया जा चुका है, नोटिस तामील के उपरान्त धारा १०७/११६ द०प्र०सं० का उल्लंघन करने वाले २३१६ लोगो को धारा ११६(३) द०प्र०सं० के अन्तर्गत मुचलका पाबन्द कराया गया है।

धारा ११६(३) द०प्र०सं० के अन्तर्गत मुचलका पाबन्द की कार्यवाही किसी व्यक्ति को चुनाव के दौरान सार्वजनिक शांति भंग न किये जाने हेतु की जाती है, यदि फिर भी किसी व्यक्ति द्वारा इसका उल्लंघन किया जाता है तो १२२ बी द०प्र०सं० की कार्यवाही की जाएगी तथा मुचलके की भारी धनराशि को वसूला जाएगा। जनपद पुलिस द्वारा माननीय न्यायालय के आदेशानुसार गैर जमानती वारण्ट निर्गत करते हुए २४२ वारण्टियों को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा चुका है। इसी क्रम में जनपदीय पुलिस द्वारा ६४ लोगो के विरूद्ध गुण्डा एक्ट व १९ लोगो के विरुद्ध गैंगस्टर एक्ट की कार्यवाही अमल में लायी गयी है।

आदर्श आचार संहिता के पूर्णतः अनुपालन हेतु जनपद पुलिस द्वारा अन्तर्राज्यीय एवं अन्तर्जनपदीय बॉर्डरों पर अवैध शराब, मादक पदार्थ, अवैध धन आदि की रोकथात हेतु सघन चैकिंग अभियान चलाया जा रहा है। चैकिंग अभियान के दौरान जनपदीय पुलिस द्वारा अब तक कुल १९६ लीटर अवैध देशी शराब जिसकी कीमत करीब ४१,४०० रूपये बरामद की गई, साथ ही ११ किलोग्राम मादक पदार्थ (गांजा) जिसकी कीमत करीब १,१०,००० रूपये बरामद किया गया।

आगामी विधानसभा उप-चुनाव एवं आदर्श आचार संहिता के पूर्णतः अनुपालन हेतु जनपद मुजफ्फरनगर के खतौली विधानसभा क्षेत्र के अन्तर्गत आने वाले थानाक्षेत्र खतौली, मन्सूरपुर, रतनपुरी, सिखेडा, जानसठ में प्रतिदिन ०५ कम्पनी आईटीबीपी , ०५ कम्पनी सीआईएसएफ तथा ०३ कम्पनी पीएसी द्वारा स्थानीय पुलिस के साथ संवेदनशील इलाकों में फ्लैग मार्च किया जा रहा है।

फ्लैग मार्च का उददेश्य चुनाव को सकुशल सम्पन्न कराना एवं साथ ही आम जन-मानस को भयमुक्त, सुरक्षित एवं शांतिप्रिय वातावरण में मतदान करने हेतु प्रेरित करना है। फ्लैग मार्च के दौरान जनपदीय पुलिस बल द्वारा आम जन-मानस से आदर्श आचार संहिता का पालन करने एवं आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन करने पर कड़ी कार्यवाही करने की चेतावनी भी दी जा रही है।

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 20960 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

18 − 14 =