समाचार (Muzaffarnagar News)
डिस्ट्रिक्ट बार एसो. का वार्षिक चुनाव हुआ सम्पन्न, हुआ त्रिकोणीय मुकाबला
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) जिला बार संघ,मुजफ्फरनगर के वार्षिक चुनाव में इस बार त्रिकोणिय मुकाबला है। पूर्व निर्धारित चुनावी कार्यक्रम के अनुसार विभिन्न व्यवस्थाओं के बीच आज जिला बार संघ के वार्षिक चुनाव हेतु फैंथम हाल मे सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक मतदान हुआ।
जिला बार संघ के वार्षिक चुनाव में एक गुट से अध्यक्ष पद हेतु मुनेश चन्द त्यागी, महासचिव पद हेतु ओंकार सिंह तोमर, वरिष्ठतम उपाध्यक्ष के लिए अर्जुन सिंह, कोषाध्यक्ष पर के लिए हाकिम अली एडवोकेट चुनाव मैदान मे हैं। इस चुनाव मे दूसरे गुट की और से अध्यक्ष पद पर अनिल जिन्दल, महासचिव पद पर जितेन्द्र कुमार एवं वरिष्ठतम उपाध्यक्ष पद हेतु विवेक त्यागी तथा कोषाध्यक्ष पद हेतु ठा.सन्दीप कुमार पुण्डीर एडवोकेट चुनाव लड रहे हैं। इसी संदर्भ मे जिला बार संघ चुनाव में तीसरे ग्रुप की और से अध्यक्ष पद हेतु योगेन्द्र कुमार शर्मा, महासचिव पद हेतु संजीव कुमार प्रधान, वरिष्ठतम उपाध्यक्ष पद हेतु विवेक त्यागी व कोषाध्यक्ष ठा.सन्दीप कुमार पुण्डीर चुनाव मैदान मे हैं। जिला बार संघ चुनाव हेतु उक्त सभी प्रत्याशियों द्वारा पिछले कई दिनो से कचहरी परिसर मे धुंआधार जनसम्पर्क चल रहा था। आज सुबह आठ बजे प्रारम्भ हुए मतदान के दौरान कचहरी परिसर मे अच्छी-खासी गहमा-गहमी बनी रही। मुख्य चुनाव अधिकारी राजेश कुमार शर्मा एड., तथा सहायक चुनाव अधिकारी आमोद कुमार के निर्देशन में मतदान कार्य सम्पन्न हुआ।
सर्दी का सितम जारी
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) जनपद भर में ठंडी हवाओं के साथ कड़ाके की ठंड ने लोगों का घर से निकलना मुहाल कर दिया है। अल सुबह से ही घने कोहरे ने जनपद को अपनी आगोश में लिया हुआ था। वही सूर्यदेव के दर्शन ग्यारह बजे के समय होने से जनपदवासियों को कुछ राहत मिल पाई है। कड़ाके की ठंड एवं सर्द हवाओं के बीच नन्हे मुन्ने बच्चे भी ठिठुरते हुए स्कूल तक पहुंचे। हाड़ कंपा देने वाली कड़ाके की ठंड के कारण बाजार भी सूने पड़े रहे। बढ़ती ठंड के प्रकोप से बचने के लिए जनपदवासियों के द्वारा चाय की दुकान की ओर कदम बढ़ाये जा रहे है।
शहर के मुख्य चौराहों पर स्थित चाय एवं पकोड़े की दुकान पर अल सुबह से ही भीड़ लग जाती है। नन्हे मुन्ने बच्चे स्कूल जाते समय अभिभावकों से सर्दियों की छुट्टियों के पडने के बारे में जानकारी भी लेते दिखाई दिए। हालांकि डीएम के निर्देशों के चलते जिला विद्यालय निरीक्षक द्वारा स्कूलों के समय में परिवर्तन कर दस बजे से तीन बजे तक का समय कर दिया है। पहाड़ी क्षेत्रों में हो रही बर्फबारी के कारण सर्द हवाओं से ठंड का प्रकोप दिन प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है, जिसके चलते जनपद वासियों को ऑफिस आने-जाने में भी काफी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। इसके अलावा वाहनों की रफ्तार पर भी घने कोहरे ने ब्रेक लगा दी है। घना कोहरा होने के कारण यातायात भी काफी प्रभावित हो रहा है। दूरदराज से आने-जाने के लिए देर शाम में यात्रियों को बस आदि की सुविधा नहीं मिल पा रही है। सुबह के समय संचालित होने वाली मुजफ्फरनगर परिवहन निगम की बस एवं प्राइवेट बसों के चालक एवं परिचालकों को बड़ी सावधानी पूर्वक बसों का संचालन करना पड़ रहा हैं। कई बार तो घना कोहरा होने के कारण चालको के द्वारा बस को सड़क किनारे खड़ी करनी पड़ती है, एवं बसों के शीशों को अच्छी तरह से साफ करने के बाद ही गंतव्य की ओर बढ़ा जाता है।
घना कोहरा होने के कारण मुजफ्फरनगर परिवहन निगम एवं प्राइवेट बसों के संचालक कर्ताओं को राजस्व को काफी नुकसान हो रहा है। प्रतिदिन जहां एक बस तीन चक्कर लगाया करती थी, घना कोहरा एवं सर्द हवाओं के कारण अब वही बस दो चक्कर ही लगा पा रही है जिसके चलते बस संचालकों को राजस्व में हानि हो रही है। वहीं दूसरी ओर पड़ोसी जनपदों में नौकरी करने वाले लोगों को भी आने-जाने में काफी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है, क्योंकि देर शाम तक अपने ऑफिस का काम खत्म करने के बाद यातायात सुविधा उपलब्ध नहीं हो पाती हैं।
किसान मसीहा को सपाइयों ने दी पुष्पांजलि
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) सपा जिला मीडिया प्रभारी साजिद हसन ने बताया कि सपा कार्यालय पर किसानों के मसीहा पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह को उनकी जयंती पर आयोजित विचार गोष्ठी में नमन किया गया।सपा जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी एडवोकेट ने चौधरी चरण सिंह को अन्नदाताओ का अग्रदूत बताते हुए उनके द्वारा पूरे जीवन किसानों के मसीहा बनकर आवाज बुलंद करने पर उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए नमन किया।
पूर्व सांसद कादिर राणा ने विचार गोष्ठी में किसानों के सम्मान व देश की अर्थव्यवस्था में किसानों की प्रथम भूमिका को देश की आवाज बनाने के लिए किसान मसीहा चौधरी चरण सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित की।
पूर्व सांसद हरेंद्र मलिक ने कहा की देश के किसानों की दुखी आवाज को पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह ने किसानों का मसीहा बनकर देश की प्रमुख आवाज बनाकर उनके कल्याण के लिए ऐतिहासिक कार्य किये।
पूर्व विधानसभा प्रत्याशी सपा नेता राकेश शर्मा ने किसान मसीहा चौधरी चरण सिंह के जीवन संघर्ष को नमन करते हुए कहा कि तत्कालीन देश के अन्नदाताओं के बदतर हालात को पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह ने समझा तथा उनकी लड़ाई को हमेशा किसान व ग्रामीण परिवेश से जुड़कर लड़ा उनको हमेशा किसानों की मजबूत आवाज के रूप में याद किया जाता रहेगा।
प्रोग्राम में मुख्यरूप से पूर्व जिलाध्यक्ष इलम सिंह गुर्जर, सपा महानगर अध्यक्ष अलीम सिद्दीकी, सपा जिला मीडिया प्रभारी साजिद हसन, सपा जिला उपाध्यक्ष पूर्व प्रमुख विनय पाल,सोमपाल सिंह भाटी,सपा जिला महासचिव जिया चौधरी, सपा नेता शौकत अंसारी,सलीम मलिक, शमशेर मलिक,सपा महानगर महासचिव शलभ गुप्ता एडवोकेट, सतबीर त्यागी, डॉ नूरहसन सलमानी, शमशाद अहमद,शशांक त्यागी, गुफरान तेवड़ा,शहजाद मैम्बर, शगुन पाल,वसीम राणा,नवेद रँगरेज, फरमान मोनू,डॉ जीशान गुड्डु,इसरार अब्बासी, नदीम राणा सहित अनेक सपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
किसान मसीहा को जनपद जाट महासभा ने किया याद
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) किसानो के मसीहा एवं देश के पूर्व प्रधानमंत्री स्व.चौधरी चरणसिंह के जन्मदिवस पर आज जनपद सहित नगर क्षेत्र में विभिन्न राजनैतिक, सामाजिक एवं स्वयंसेवी संस्थाओ/संगठनो द्वारा विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। जनपद जाट महासभा के प्रवक्ता अनिल चौधरी उर्फ मुन्नू ने जारी प्रेस विज्ञप्ति मंे अवगत कराया कि किसानो के मसीहा एवं देश के पूर्व प्रधानमंत्री स्व.चौधरी चरणसिंह के जन्मदिवस पर टाउनहाल परिसर स्थित चौधरी चरणसिह जी की प्रतिमा स्थल पर हवन,पूजन एवं मार्ल्यापण किया गया। जनपद जाट महासभा द्वारा आयोजित हवन में मुख्य यजमान जनपद जाट महासभा के अध्यक्ष जगदीश बालियान रहे तथा यज्ञ के ब्रहमा गजेन्द्र पाल सिंह राना रहे। इस दौरान जनपद जाट महासभा के अध्यक्ष जगदीश बालियान, पूर्व संासद हरेन्द्र मलिक, जयदेव बालियान, सपा नेता राकेश शर्मा,पं.उमादत्त शर्मा, बिटटू प्रधान, सलीम मलिक, जयराम तोमर एड.,ओमकार अहलावत, युद्धवीर सिंह मिटठू, कपिल अहलावत एड., जयदेव बालियान, भोपाल सिंह, रविन्द्र सिरोही, वीरपाल सिंह पूर्व सभासद, कृष्णपाल सिह वर्मा ज्ञानदीप स्कूल वाले, देवेन्द्र सिंह भुम्मा, श्यामपाल चेयरमैन आदि अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।
कई कोविभिन्न स्थानों से दबोचा
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) एसएसपी विनीत जायसवाल के निर्देशों के चलते जनपद पुलिस लगातार शातिरों को पकडने का कार्य कर रही है। थाना रामराज पर नियुक्त व0उ0नि0 वीर नरायन सिहं द्वारा विदयुत अधिनियम के वारंटी अभियुक्त सुरेन्द्र पुत्र रामचन्द्र निवासी हाशमपुर थाना रामराज को गिरफ्तार किया। वहीं थाना शाहपुर पर तैनात उ0नि0 सत्यवीर सिहं द्वारा वांछित अभियुक्तगण शहजाद पुत्र मंजूरा उर्फ मंजूर हसन, जाबिर पुत्र मौसम नि0गण ग्राम तावली थाना शाहपुर मुजफ्फरनगर को तावली मदरसा के पास से गिरफ्तार किया गया । इसके अलावा थाना शाहपुर पर तैनात उ0नि0 पंकज शर्मा द्वारा मपॉक्सो अधिनियम मे वांछित अभियुक्त मौहसीन पुत्र शकील निवासी ग्राम बिलासपुर थाना नई मण्डी मुजफ्फरनगर को तावली बस स्टॉप के पास से गिरफ्तार किया गया।
इसके अलावा थाना नई मण्डी पर नियुक्त उ0नि0 अनिल कुमार तोमर द्वारा वारंटी अभियुक्त केशव उर्फ केशो पुत्र तेजपाल जोगी निवासी बच्चन सिंह कालोनी थाना नई मण्डी को गिरफ्तार किया।
शराब सहित दबोचा
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)अवैध शराब सहित शातिर केा गिरफ्तार किया। थाना शाहपुर पर नियुक्त उ0नि0 सत्यवीर सिंह द्वारा अभियुक्त शाहरूख उर्फ सोनू पुत्र इकबाल निवासी ग्राम हरसौली थाना शाहपुर मुजफ्फरनगर को हरसौली कांटा शिव मन्दिर के पास से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से 24फ्रूटी देशी शराब महबूबा मार्का बरामद की गयी। वहीं थाना शाहपुर पर नियुक्त उ0नि0 मोहित कुमार द्वारा अभियुक्त राजीव पुत्र रामशरण निवासी ग्राम खसोरा थाना हरपालपुर जनपद हरदोई को ग्राम मीरापुर गेट के पास से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से 23फ्रूटी देशी शराब तौहफा मार्का बरामद की गयी।
रालोद कार्यालय पर हुआ हवन
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) किसान मसीहा पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरणसिंह की जयंति किसान दिवस पर सरकूलर रोड स्थित राष्ट्रीय लोकदल कार्यालय पर हवन-पूजन किया गया तथा स्व.चौधरी चरणसिंह के चित्र पर पुष्प अर्पित किए गए। इस अवसर पर रालोद जिलाध्यक्ष संदीप मलिक, वरिष्ठ नेता अजित राठी,पूर्व मंत्री धर्मवीर सिंह बालियान, सोमपाल बालियान प्रधान, मनोज शर्मा, पूर्व जिला पंचायत सदस्य संजय राठी, हर्ष राठी, कमल गौतम, पराग चौधरी, अंकित सहरावत आदि मौजूद रहे।
किसान मसीहा की जयंती पर पालिका चेयरमैन ने किया माल्यार्पण
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) प्रधानमंत्री एवं किसान मसीहा चौधरी चरण सिंह जी की १२० वी जयंती पर पालिका अध्यक्ष श्रीमती अंजू अग्रवाल जी द्वारा नगरपालिका प्रांगण स्थित उनकी मूर्ति पर माल्यार्पण किया और उन्हें याद किया। पालिका अध्यक्ष ने कहा कि चौ. चरण सिंह जी का जीवन हमारे लिए एक प्रेरणा है वह किसानों एवं गरीबों के मसीहा थे उनकी सादगी ही उनकी पहचान थी हम सभी राजनीतिक लोगों को उनसे प्रेरणा लेनी चाहिए और उनके पद चिन्हों पर चलना चाहिए इस अवसर पर पालिका अध्यक्ष श्रीमती अंजू अग्रवाल जी सभासद श्री अरविंद धनगर श्री तनवीर आलम श्री प्रियेश कुमार श्री मनोज पाल एवं पालिका से संबंधित अन्य लोग मौजूद रहे।
किसान मसीहा चौ. चरण सिंह को भाजपाईयो नकिया याद
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) देश के पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरणसिंह की 120 वीं जयंति के अवसर पर विभिन्न राजनैतिक दलों से जुडे राजनीतिज्ञो ने किसान मसीहा की प्रतिमा पर मार्ल्यापण कर श्रृद्धंाजलि दी। मंत्री कपिलदेव अग्रवाल,पूर्व सांसद सोहनवीर सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला, पूर्व विधायक अशोक कंसल,भाजपा नेता राजीव गर्ग, पूर्व सभासद बिजेन्द्र पाल आदि मौजूद रहे।
अलाव की करवाई व्यवस्था
सिसौली। (Regional News) नगर पंचायत सिसौली में शीतलहरी से बचाव हेतु अलाव जलाए गए। जिलाधिकारी चंद्रभूषण सिंह के निर्देशानुसार एवं अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत सिसौली के कुशल नेतृत्व में शीतलहरी से बचाव हेतु विभिन्न स्थानों पर अलाव जलवाए गए।
युवा संवाद संसद का आयोजन
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) किसान मसीहा पूर्व प्रधानमन्त्री स्व. चौधरी चरणसिह जी के जन्मदिवस (किसान दिवस) के अवसर पर किसान भवन सिसौली मे युवा संवाद संसद का आयोजन किसान यूनियन द्वारा आयोजित हुआ। इस अवसर पर भारतीय किसान यूनियन चिकित्सा प्रकोष्ट के प्रदेश महासचिव डाक्टर सतेन्द्र सिंह के निर्दशन मे मुजफ्फरनगर, खतौली व चरथावल के चिकित्सको द्वारा कार्यक्रम मे आये किसानो, युवाओं को निशुल्क औषधियां प्रदान की गई।शिविर मे ३१९ जरूरतमन्द किसान व युवाओं के स्वास्थय की जांच कर औषधियां वितरित की गई।आज भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत जी के पुत्र चरणसिहं के जन्मदिन के अवसर पर शिविर मे सेवा प्रदान करने वाले चिकित्सको द्वारा गुलदस्ता देकर माल्यार्पण कर बधाई व शुभकामनाएं प्रेषित की गई। शिविर डाक्टर रिहान सहारनपुर मण्डल अध्यक्ष,डाक्टर नफीस अहमद युवा जिलाध्यक्ष मुजफ्फरनगर,डाक्टर इमरान राव जिला प्रभारी,डाक्टर नदीम त्यागी,डाक्टर कय्यूम सैफी अध्यक्ष ब्लाक खतौली,डाक्टर इरशाद अब्बासी,डाक्टर चरणसिंह,डाक्टर हारून,डाक्टर मौहम्मद अथर,डाक्टर मौहम्मद यामीन भैसी वाले,डाक्टर दानिश खतौली,डाक्टर अरविन्द,डाक्टर चन्द्रशेखर,डाकटर मुनेश कश्यप मुजफ्फरनगर डाक्टर साजिद त्यागी ब्लाक अध्यक्ष चरथावल, डाक्टर शमीम,डाक्टर साजिद मलिक ,डाक्टर शाहरूख चरथावल ने सक्रीय सहयोग प्रदान किया।
चौ. चरण सिंह के जन्मदिन पर ग्रीन लैंड स्कूल में किया यज्ञ
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)किसान मसीहा चौधरी चरण सिंह पूर्व प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर ग्रीनलैंड मॉडर्न जूनियर हाई स्कूल मुजफ्फरनगर में समाचार छात्राओं अभिभावकों एवं शिक्षकों ने मिलकर वैदिक मंत्रों से यज्ञ किया गया। जज के ब्रह्मा योगाचार्य सुरेंद्र पाल सिंह आर्य रहे। यजमान विद्यालय की छात्राएं कुमारी वंशिका शर्मा व कुमारी खुशी सैनी रही। यज्ञ के ब्रह्मा आचार्य सुरेंद्र पाल सिंह आर्य ने बताया कि चौधरी चरण सिंह एक किसान नेता थे उनका कहना था कि भारतवर्ष की तरक्की गांव और खेत खलियानो से होकर गुजरती है। वे वैदिक विद्वान ,सत्यवादी ,जातिवाद के विरोधी ,किसान मजदूर हितेषी थे उन्होंने छोटे किसानों को हक दिलाने के लिए जमीदारी विनाश कानून बनाया था और कृषि की उन्नति के लिए चकबंदी कानून भी बनाया था। वे विद्वान और उच्च कोटि के अधिवक्ता भी थे। उनका जीवन सादगी पूर्ण था और वे उच्च विचारों के धनी थे। इस अवसर पर विद्यालय के समस्त छात्र छात्राओं अध्यापक अध्यापिकाओ और अभिभावकों ने यज्ञ में आहुति देकर अपने श्रद्धा सुमन अर्पित किए ।
छतों पर लगाए लंगूर के कटआउट
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) गांधी कालोनी के लोगों ने हजारों रुपये रोज के किराए पर लंगूर मंगाने के बजाय छत पर लंगूर की कटआउट लगा दी है। लंगूर देखकर बंदर भाग जाते हैं।
दरअसल गांधी कालोनी में बंदरों का आतंक लोगों के सिर चढ़कर बोल रहा है। कई महिला और बच्चों को बंदर काटकर घायल कर चुके हैं। हजारों के कपड़े एवं अन्य सामान को नष्ट कर चुके हैं। कॉलोनी के लोगों ने नगर पालिका परिषद के चेयरमैन और अन्य अधिकारियों से गुहार लगाकर बंदरों के आतंक से निजात दिलाने की मांग की थी।
कॉलोनी में बंदरों के आतंक से पीछा छुड़ाने के लिए सभासद प्रेमी छाबड़ा ने एक योजना बनाई। उन्होंने लंगूर के १० कट आउट बनवाए। इन काटआउट को उन्होंने अपने घर और बगीचे में रखा। इसका असर हुआ ओर बंदरों ने उनके घर और बगीचे से दूरी बना ली। इसके बाद सभासद प्रेमी छाबड़ा ने बंदरों के आतंक से परेशान कॉलोनीवासी के कुछ घरों पर लंगूर के कट आउट लगाए। उन्होंने बताया कि जहां कट आउट लगे हैं, वहां बंदर नहीं आ रहे हैं। उन्होंने बताया, अब जल्द ही इसी प्रकार के अन्य कट आउट बनवाएं जा रहे हैं। उन्हें जल्द ही कालोनी के पार्क में भी लगवाया जाएंगे।
उ.प्र.उद्योग व्यापार संगठन की बैठक सम्पन्न
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन की एक आकस्मिक बैठक कैंप कार्यालय कुंदनपुरा पर आयोजित की गई बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष,मंडल प्रभारी कृष्ण गोपाल मित्तल ने कहा कि जैन समाज के तीर्थ सम्मेद शिखर जी को पर्यटन स्थल बनाने का जो प्रकरण चल रहा है हम इस प्रकरण में हम जैन समाज का पुरजोर तरीके से समर्थन करते हैं किसी भी धार्मिक संस्था या धर्म की धार्मिक भावनाओं को आहत करना किसी के लिए भी उचित नहीं है, प्रदेश मंत्री सरदार बलविंदर सिंह व नगर अध्यक्ष राकेश त्यागी ने कहा की किसी भी तीर्थ स्थान को पर्यटन स्थल का नाम देना उचित नहीं है पर्यटन स्थल तो वह होते हैं जहां आदमी घूमने व पिकनिक के उद्देश्य से जाता है,सम्मेद शिखर जी को पर्यटन स्थल घोषित करने का जैन समाज पूर्णतया रूप से विरोध कर रहा है जिस पर झारखंड सरकार को विलंब न करते हुए तुरंत संज्ञान लेना चाहिए,उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन के समस्त पदाधिकारी एवं व्यापारी गण इस प्रकरण पर पूर्ण रूप से जैन समाज के साथ है एव पूर्ण संगठन की ओर से २५ तारीख को जैन समाज के होने वाले पैदल मार्च का भी पूर्ण समर्थन करते हैं,बैठक में संयुक्त महामंत्री पवन वर्मा,प्रदेश युवा उपाध्यक्ष तरुण मित्तल,शिवकुमार सिंघल,सुनील वर्मा,अनिल सिंघल, सेवा राम गर्ग,प्रदीप गुप्ता,पवन अग्रवाल,कार्तिक गोयल,सुशील सिंगल,हरिओम शर्मा,राजेंद्र अरोरा,जयेंद्र प्रकाश,विजय कुच्छल सहित अनेकों पदाधिकारियों द्वारा जैन समाज का समर्थन किया गया।
स्कूल का किया निरीक्षण
शाहपुर। (Regional News)कम्पोजिट स्कूल उमरपुर, प्रा०वि० न०२ उमरपुर का प्रेरणा निरीक्षण खण्ड विकास अधिकारी शाहपुर के द्वारा किया गया। जिलाधिकारी चंद्रभूषण सिंह के निर्देशानुसार खण्ड विकास अधिकारी शाहपुर द्वारा कम्पोजिट स्कूल उमरपुर, प्रा०वि० न०२ उमरपुर का प्रेरणा निरीक्षण किया गया। साथ ही ऐप पर ऑनलाइन निरीक्षण किया गया। विद्यालय के कक्ष एवं प्रांगण इत्यादि में निरक्षण कर सफाई व्यवस्था का जायजा लिया गया एवं छात्रदृछात्राओं से पढाई के विषय पर भी चर्चा की गयी।
चौ. चरण सिंह को किया याद
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)।पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय चौधरी चरण सिंह की १२० वी जयंती पर श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए किसान चिंतक एवं वरिष्ठ समाजसेवी कमल मित्तल ने कहा कि खेत ,खलियान ,किसान और गांव की उन्नति का जो स्वपन राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने देखा था या कहें जो राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का खेत ,खलियान ,किसान और गांव के बारे में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का दर्शन था उसे मूलभूत रूप से आगे बढ़ाने में चौधरी चरण सिंह ने महत्वपूर्ण कार्य किया। चौधरी चरण सिंह ने खेत, खलियान, किसान और गांव को पहचान दिलाने के साथ किसान और मजदूर को सम्मान के साथ रहना सिखाया।
कच्ची शराब की भट्ठी पकड़ी
जानसठ। (Regional News)कोतवाली प्रभारी विश्वजीत सिंह ने बताया कि बृहस्पतिवार को एसआई जयवीर सिंह और सुरेंद्र पूनिया की टीम ने गांव राजपुर कलां के जंगल में छापा मारा। टीम ने प्रकाश पुत्र साहब सिंह के गन्ने के खेत से कच्ची शराब की भट्ठी और उपकरण के साथ एक महिला गिरफ्तार कर लिया, जबकि दूसरी महिला मौके से फरार हो गई। पूछताछ करने में आरोपी महिला ने अपना नाम गांव राजपुर कलां निवासी संसारी पत्नी सतपाल बताया। उसने फरार महिला का नाम रेखा पत्नी ओमपाल निवासी राजपुर कलां बताया। पुलिस ने मौके से २० लीटर अवैध शराब, ३२० लीटर लहन, शराब बनाने के उपकरण आदि सामान बरामद किया। लहन को मौके पर ही नष्ट किया गया। पुलिस ने महिला के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया है।
स्कूलों का सर्दी के चलते समय बदला
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) जिलाधिकारी चन्द्रभूषण सिंह के निर्देशों के चलते देर रात्रि जिला विद्यालय निरीक्षक गजेंद्र कुमार ने बढ़ती सर्दी व कोहरे के कारण जनपद मुजफ्फरनगर के समस्त कक्षा एक से कक्षा बारह तक के विद्यालयों का 31 दिसम्बर तक समय परिवर्तित करते हुए समस्त प्राथमिक/उच्च प्राथमिक/ राजकीय/शासकीय/वित्त विहीन/ सी.बी.एस.ई./आई.सी.एस.ई से मान्यता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों का समय प्रातः दस बजे से दोपहर तीन बजे तक निर्धारित कर दिया है।
साइबर ठगो ने की ठगी
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) यूपी में इन दिनों साइबर अपराध के मामले लगातार सामने आ रहे है। ऐसे ही मुजफ्फरनगर में एक युवक को २५ लाख की लॉटरी निकलने का झांसा देकर उसके खाते से रूपये ट्रांसफर कर लिए गए। नई मंडी कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है।
दरअसल नई मंडी कोतवाली इलाके के गांव गांधीनगर कूकड़ा निवासी युवक नीटू एसएसपी को प्रार्थना पत्र देकर बताया कि २ माह पहले उसके मोबाइल पर एक युवती की कॉल आई थी। बताया गया था कि उसकी २५ लाख की लॉटरी निकली है। युवती से उसने लॉटरी के बारे में जानकारी करनी शुरू की। युवती ने उसे बातों में उलझा लिया और उससे खाते के बारे में जानकारी ले ली। इसी बीच उसके खाते से रुपये खाते में ट्रांसफर कर लिए गए। इस बारे में घटना के बाद साइबर सेल में शिकायत की थी। एसएसपी के निर्देश पर नई मंडी कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस का कहना है कि कार्रवाई शुरू कर दी है।


