Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

नगर पालिका परिषद Muzaffarnagar की वोटर लिस्ट सूची नियमानुसार राजनैतिक दलों को नही मिल पा रही

मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) नगर निकाय चुनाव की जनपद मुजफ्फरनगर की सभी नगर पालिकाओं व नगर पंचायतों की वोटर लिस्ट का अंतिम प्रकाशन १८ नवम्बर को प्रशासन द्वारा जारी करने के पश्चात भी नगर पालिका परिषद मुजफ्फरनगर की वोटर लिस्ट सूची नियमानुसार राजनैतिक दलों को नही मिल पा रही है।

पार्टी के प्रतिनिधि  निकाय चुनाव कार्यलय पर आज भी वोटर लिस्ट लेने पहुंचे तो कार्यालय पर एक सप्ताह से कल परसो वोटर लिस्ट देने का आज भी यही जवाब मिला जिस पर सपा नेता ने कहा कि यह क्या चल रहा है जब अंतिम प्रकाशन १८ नवम्बर को किया जा चुका है तो एक सप्ताह से विपक्षी दलों को सूची देने के नाम पर चक्कर क्यों कटवाए जा रहे हैं?

सपा नेता के इस सवाल पर कर्मचारियों ने दुर्व्यवहार करते हुए कहा कि जब सूची तैयार होगी तभी देंगे समय नही बताएंगे तुमको जंहा शिकायत करनी है वँहा शिकायत करो जिस पर सपा नेता बिफर उठे तथा वँहा मौजूद पत्रकारों के समक्ष आरोप लगाते हुए कहा कि १८ नवम्बर की अंतिम प्रकाशन सूची नियमानुसार मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों को एक सप्ताह से जानबूझकर न दी जाकर भाजपा नेताओं के इशारे पर लगातार उनके द्वारा भेजी जा रही वोट को बनाने व काटने पर काम किया जा रहा है 

विपक्षी दलों को अंतिम प्रकाशन के बहाने वोट बनाने से मना किया जा रहा है। इसी के चलते नगर पालिका परिषद मुजफ्फरनगर की वोटर लिस्ट जारी नही की जा रही है।

नेता  ने आरोप लगाया कि विपक्षी दलों को एक सप्ताह से प्रतिदिन चक्कर काटने पर भी वोटर लिस्ट नही देना सन्देह पैदा कर रहा है जिस पर निर्वाचन आयोग को अवगत कराया जा रहा है।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21485 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

seventeen + eighteen =