Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: एसएसपी देर रात्रि अचानक निकले भ्रमण पर, सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया

मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar  News) वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल द्वारा पुलिस अधीक्षक नगर के साथ देर रात को नगर में रात्रि भ्रमण कर पिकेट ड्यूटी, नाइट पेट्रोलिंग, सर्राफा/बाजार आदि की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया एवं पुलिसकर्मियों को दिये आवश्यक दिशा-निर्देश

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल द्वारा देर रात करीब 2 बजे शहर की सुरक्षा व्यवस्था हेतु रात्रि गश्त प्रणाली एवं पेट्रोलिंग व्यवस्था का निरीक्षण करने व आगामी त्घ्योहार के दौरान जनपद में शान्ति, सुरक्षा व कानून व्यवस्था को सुदृढ बनाये रखने के दृष्टिगत राजपत्रित अधिकारियों के साथ जनपद मुजफ्फरनगर के नगर क्षेत्र (शिव चौक, भगतसिंह मार्केट, सर्राफा, अस्पताल तिराहा, रामपुर तिराहा, बागोवाली आदि) में रात्रि भ्रमण, पिकेट चैकिंग, सर्राफा की सुरक्षा व्यवस्था आदि का जायजा लिया गया।

इस दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा पिकेट ड्यूटी पर मौजुद पुलिसकर्मियों तथा प्राइवेट गार्ड से वार्ता कर उनकी समस्याओं के बारे मे जानकारी की गयी व सतर्कता से ड्यूटी करने सम्बन्धी आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। साथ ही मुख्य बाजार एवं सर्राफा मार्किट की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया।

इस दौरान पुलिस अधीक्षक नगर अर्पित विजयवर्गीय, क्षेत्राधिकारी नगर, क्षेत्राधिकारी मंडी, थाना प्रभारी कोतवाली नगर व अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा संदिग्ध व्यक्तियों/वाहनों/वस्तुओं की गहनता से चैकिंग करने हेतु तथा रात्रि में सर्राफा मार्किट मे पुलिस पिकेट ड्यूटी व निरंतर पेट्रोलिंग करने हेतु सम्बन्धित को निर्देशित किया गया ।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल द्वारा देर रात्रि शहर का भ्रमण कर डायल- ११२ पी०आर०वी०, प्राइवेट गार्ड, पुलिस पिकेट, पीआरवी/चीता मोबाइल को चेक किया गया एवं पीआरवी/चीता मोबाइल पर तैनात पुलिस कर्मचारियों को मुस्तैदी से ड्यूटी करने हेतु निर्देशित किया गया ।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 20960 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

nineteen − 4 =